Bollywood Highlights- फिल्म के दौरान थिएटर पहुंचे शाहिद कपूर, ओटीटी पर रिलीज हुई डंकी

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 16 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं अभिनेता शाहिद कपूर की जिनका एक वीडियो सीधे थिएटर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो शाहिद कपूर अपनी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उसझा जिया के दौरान पहुंचे थे। इस दौरान उनको देखकर वहां पर मौजूद सारे दर्शक हैरान रह गए और उनके साथ सेल्फी क्लिक की। शाहिद कपूर की तस्वीरें सीधे थिएटर्स से वायरल हो रही हैं। इसमें वो फैंस के साथ पोज देकर काफी खुश लग रहे हैं।

इसके अलावा बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म डंकी की तो ये अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने थिएटर्स में रिलीज होकर बवाल काट दिया था और लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। अब इस फिल्म ने ओटीटी पर रिलीज होकर लोगों के दिल जीत लिए हैँ। फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू और विकी कौशल जैसे सितारे नजर आए थे।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Feb 16, 2024 8:02 PM

    'दंगे' के ट्रेलर में भिड़ते नजर आए हर्षवर्धन राणे और अहान भट्ट

    आगामी फिल्म 'दंगे' के ट्रेलर में हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट को लड़ते हुए देेखा जा सकता है। फिल्म में इनके अलावा निकिता दत्ता, संचना नटराजन और कालिदास जयराम हैं। फिल्म का ट्रेलर बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम द्वारा लॉन्च किया गया था, और यह एक गहन सिनेमाई अनुभव का वादा करता है, क्योंकि यह मानव स्वभाव की जटिलताओं को उजागर करता है, पात्रों के भीतर उथल-पुथल और असभ्यता को उजागर करता है।

  • Feb 16, 2024 7:09 PM

    राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947' में खलनायक होंगे अभिमन्यु सिंह

    एक्टर अभिमन्यु सिंह राजकुमार संतोषी की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' में एक खलनायक के रूप में नजर आएंगे, जिसमें सनी देओल लीड रोल में हैं। फिल्म निर्माता ने कहा कि अभिमन्यु की तीव्रता, आवाज और दृढ़ विश्वास वास्तव में शानदार है।

  • Feb 16, 2024 6:29 PM

    'क्रैक' के लिए निर्देशक आदित्य दत्त ने चुने 8 इंटरनेशनल एथलीट्स

    विद्युत जामवाल की अपकमिंग स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म 'क्रैक- जीतेगा तो जिएगा' में इंटरनेशनल एथलीट हैं, जो फिल्म में एक्शन स्टार के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। निर्देशक आदित्य दत्त ने बताया कि उन्होंने सुपर-8 को चुना है।

  • Feb 16, 2024 5:54 PM

    शाहिद कपूर की पहली फिल्म का सीक्वल 'इश्क विश्क रिबाउंड' 28 जून को होगी रिलीज

    बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की डेब्यू फिल्म 'इश्क विश्क' एक नए फॉर्म में लौट रही है। 'इश्क विश्क रिबाउंड' नाम की इस फिल्म में रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, जिब्रान खान और नायला ग्रेवाल जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। फिल्म 28 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शुक्रवार को फिल्म के निर्माताओं ने एक वीडियो जारी कर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की।

  • Feb 16, 2024 5:20 PM

    शादी के बाद परिणीति के काम पर पड़ेगा असर?

    परिणति चोपड़ा ने हाल ही में ई टाइम्स से बात करते हुए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'शादीशुदा होने का मतलब यह नहीं है कि उन्हें स्लो हो जाना है। जिंदगी ऐसी नहीं है। अब जब मैं शादीशुदा हूं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे स्लो होना पड़ेगा। मैं चाहती हूं कि लोग हर किसी को उस स्थान पर न रखें। अलग-अलग लोगों की शादियां, रिश्ते और जीवन अलग-अलग होते हैं'।

  • Feb 16, 2024 5:17 PM

    खिसकी जाह्नवी कपूर और JR. NTR की 'देवरा' की रिलीज डेट

    पहले जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर की 'देवरा पार्ट 1' 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट को खिसका दिया है। यह फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को थिएटर्स में दस्तक देगी। फिल्म में जाह्नवी और एनटीआर के साथ सैफ अली खान भी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। यह जाह्नवी की पहली तेलुगु फिल्म है।

  • Feb 16, 2024 5:12 PM

    केतिका शर्मा ने रेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बोल्ड लुक

    साउथ फिल्म एक्ट्रेस केतिका शर्मा अपनी बोल्ड इमेज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अदाकारा केतिका शर्मा की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आते ही छा जाती हैं। अब हाल ही में अदाकारा केतिका शर्मा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें अदाकारा अपना बोल्ड लुक दिखाती दिखीं। सामने आईं लेटेस्ट तस्वीरों में साउथ एक्ट्रेस केतिका शर्मा ने रेड कलर की बॉडीकून ड्रेस में कहर ढाया।

  • Feb 16, 2024 4:36 PM

    'आरआरआर' सिनेमेटोग्राफर की पत्नी रूही का निधन

    सामने आईं ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो 'आरआरआर' फिल्म के सिनेमेटोग्राफर केके सेंथिल कुमार की पत्नी का निधन हो गया है। उन्होंने 15 फरवरी के दिन आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स की मानें तो वो मल्टीपल ऑर्गन फेलियर का शिकार हो गई थीं। जिसके बाद उनका निधन हो गया। सुनने में आया है कि उनकी तबियत बीते कुछ दिनों से खराब चल रही थी। जिसके बाद उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने सिंकदराबाद के अस्पताल केआईएमएस में आखिरी सांस ली है।

    'आरआरआर' सिनेमेटोग्राफर की पत्नी रूही का निधन
  • Feb 16, 2024 4:33 PM

    कौन थीं Kavita Chaudhary, जिनके एक रोल ने महिलाओं को IPS बनने का दिया था सपना

    साल 1989 की लोकप्रिय टीवी सीरीज 'उड़ान' में एक आईपीएस अधिकारी का रोल निभाने वाली और 90 के दशक के प्रतिष्ठित सर्फ एडवरटाइजमेंट में ललिता-जी का रोल करने के लिए फेमस कविता चौधरी का 67 की उम्र में अमृतसर के पार्वती देवी अस्पताल में हार्टबीट रुकने से निधन हो गया है।

    कौन थीं Kavita Chaudhary, जिनके एक रोल ने महिलाओं को IPS बनने का दिया था सपना
  • Feb 16, 2024 3:54 PM

    शमा सिकंदर ने पति संग शेयर कीं रोमांटिक फोटोज

    शमा सिकंदर ने अपने पति जेम्स मिलिरॉन संग रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में जेम्स मिलिरॉन और शमा सिकंदर की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। शमा सिकंदर और उनके पति इन वायरल हो रही तस्वीरों में रोमांटिक पोज देते हुए नजर आए।

  • Feb 16, 2024 3:53 PM

    वेकेशन पर हिना खान ने शॉर्ट्स में फ्लॉन्ट किए टोंड लेग्स

    हिना खान ने अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरों को अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में हिना खान काफी रिलेक्स मूड में दिख रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों को देखने के बाद हिना खान के फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल बीते दिनों ही हिना खान गोवा में वेकेशन मनाने पहुंची हैं। बीती रात ही यहां पर उन्होंने अपने एक क्लोज फ्रेंड का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया है।

  • Feb 16, 2024 3:51 PM

    हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट से निकले अरबाज और शूरा

    बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज़ खान इन दिनों ख़ूब लाइमलाइट में है। दरअसल एक्टर ने हाल ही में शूरा के साथ दूसरी शादी की है। शादी के बाद सेही ये कपल अक्सर चर्चाओं में रहता है। हाल ही में दोनों एयरपोर्ट पर कैजुअल में स्पॉट हुए हैं। दोनों का लुक को देखते ही बन रहा है। इतना ही नहीं दोनों का रोमांटिक अंदाज़ भी लोगों को ख़ूब पसंद आरहाहै।दरअसल दोनों एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे नज़र आए।

  • Feb 16, 2024 2:28 PM

    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन झलक

    प्रियंका चोपड़ा ने वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा इन फोटोज और वीडियो में अपने पति निक जोनस संग मस्ती करती हुई नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग रोमांटिक पोज भी दिए। वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी की तस्वीर भी शेयर की हैं। जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

  • Feb 16, 2024 2:18 PM

    जिस शख्स को Aditya Narayan ने माइक से मारा और फेंका फोन, अब उसी ने सुनाई आपबीती और लगाए ये इल्जाम

    आदित्य नारायण अपने कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन का फोन फेंकने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इवेंट मैनेजर सिंगर के समर्थन में सामने आए और खुलासा किया कि जिस लड़के का फोन आदित्य ने फेंका था, वह कॉलेज का स्टूडेंट भी नहीं था और उसने लगातार आदित्य की टांग खींचकर उन्हें परेशान करने की कोशिश की और इसी वजह से परेशान होकर आदित्य ने यह कदम उठाया था। लेकिन अब उस लड़के का भी रिएक्शन आ गया है, जिसका फोन आदित्य द्वारा फेंका गया था।

    जिस शख्स को Aditya Narayan ने माइक से मारा और फेंका फोन, अब उसी ने सुनाई आपबीती और लगाए ये इल्जाम
  • Feb 16, 2024 12:56 PM

    बिना कपड़े उतारे इस जगह पर प्रेस करने लगीं सनी लियोन

    इस वीडियो में आप देखेंगे कि सनी लियोन ब्लू कलर की ड्रेस को पहनकर मिरर के सामने खड़ी है। इसके बाद उन्होने स्त्री उठाई और करना शुरु कर दिया। जी हां, मजेदार बात ये थी कि इस दौरान सनी लियोन ने कपड़े उतारकर नहीं बल्कि पहने पहने की स्त्री करना शुरु कर दिया था। जैसे ही वीडियो लोगों ने देखा वो हैरान हैं और कई मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

  • Feb 16, 2024 12:06 PM

    क्या Elvish Yadav जाएंगे सलाखों के पीछे? FSL रिपोर्ट में खुलासा

    एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 जीता। उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और शो में उन्हें पसंद किया गया था। शो के बाद वह बेहद लोकप्रिय हो गए और उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो भी किए। हालांकि, वह तब मुसीबत में पड़ गए जब अवैध रेव पार्टियों के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल करने की खबरें सामने आईं।

  • Feb 16, 2024 11:18 AM

    Delhi Metro Viral Video- दिल्ली मेट्रो में कपल का वाइल्ड रोमांस,

    वीडियो में आप देखेंगे कि ये कपल साथ में खड़ा है और लगातार लड़की कुछ बात कर रही है। अचानक लड़की ने बॉयफ्रेंड के हाथ में घूंसा मारा फिर गिरबान पकड़कर खींचना शुरु कर दिया है। लड़का शांति से ये सब होने दे रहा था। इस कपल को परवाह नहीं थी कि उनको कौन कहां से देख रहा है। हालांकि वीडियो के सामने आने के बाद वो आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो को एक पेज ने साझा किया है और लिखा है, वेंलाइन्स डे पर मेट्रो में कपल।

  • Feb 16, 2024 10:00 AM

    जॉनी लीवर ने कह डाली ऐसी बात, भड़क जाएंगे फैंस!'

    जॉनी लीवर का कहना था कि, शाहरुख खान के समर्पण की तुलना सलमान खान के लापरवाह रवैये से करते हुए सलमान को मूडी और तनाव मुक्त बताया। जॉनी लीवर इस दौरान करण अर्जुन के समय की बात कर रहे थे। दोनों के साथ खुद के रिश्ते और नेचर को लेकर जॉनी लीवर ने चौकाने वाले खुलासे किए हैं।

  • Feb 16, 2024 9:42 AM

    अनुपम खेर ने 200 का नोट देकर गरीब का बनाया वीडियो

    दरअसल लाइव वीडियो के दौरान अनपुम खेर ने इस शख्स को 200 को दो नोट दिए थे। वीडियो अनुपम खेर कहे हैं, ''क्या नाम है आपका?'' शख्स जवाब देते है, ''राजू।'' अनुपम खेर कहते हैं, ''आपने कहा कि आज आपका बर्थडे है, तो घरवाले कहां हैं।'' शख्स कहता है, 'घर पे।'' इसके बाद अनुपम खेर कहते हैं कि, ''आप कंघी बेंचते हैं और तो आपकी कंघी कोई खरीदता है? क्यों मुझे कंघी बेचने थोड़ा गलत हो जाएगा।'' इसके बाद अनुपम खेर, उनको 200 के दो नोट देते हैं। जैसे ही वीडियो वायरल होता है लोग कई तरह के कमेंट्स करना शुरु कर देते हैं।

  • Feb 16, 2024 9:08 AM

    सीमा हैदर और गुलाम हैदर की लाइव बहस का वीडियो वायरल

    जी हां, इस वीडियो को टाइम्स नाऊ ने साझा किया है। जोरदार बहस के दौरान पाकिस्तान पति गुलाम से हैदर से सीमा कहती हैं, वो उनकी चिंता बिल्कुल ना करें। जी हां सीमा ने कहा, ''सीमा की चिंता मत कीजिए, सीमा के बच्चों की चिंता मत कीजिए।

  • Feb 16, 2024 8:35 AM

    भोजपुरी एक्ट्रेस Rani Chatterjee ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

    रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) बृहस्पतिवार की देर रात अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। जो फैन्स को एक बड़ा झटका दे रहा है। इस पोस्ट रानी लिखती हैं- 'मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं ब्रेक ले रही हूं। इसके पीछे का कारण है मेरा बोर होना। मुझे ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया पर और मेरी रोजाना जिंदगी में अब बदलाव की जरूरत है। मुझे जब ठीक लगेगा मैं वापस आ जाऊंगी। तब तक के लिए मैं दूर रहना चाहती हूं। मैं सभी को याद करूंगी फिलहाल तो मैं कुछ दिन छिपना चाहती हूं।'

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X