कौन थीं Kavita Chaudhary, जिनके एक रोल ने महिलाओं को IPS बनने का दिया था सपना, अब हार्ट अटैक से हुआ निधन

Kavita Chaudhary

Kavita Chaudhary Death: इस साल अब तक मनोरंजन जगत से हमने कई सितारों को खो दिया है और अब एक और दिल दुखाने वाली खबर सामने आ रही है। 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस का हाल ही में निधन हो गया। इस खबर से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

साल 1989 की लोकप्रिय टीवी सीरीज 'उड़ान' में एक आईपीएस अधिकारी का रोल निभाने वाली और 90 के दशक के प्रतिष्ठित सर्फ एडवरटाइजमेंट में ललिता-जी का रोल करने के लिए फेमस कविता चौधरी का 67 की उम्र में अमृतसर के पार्वती देवी अस्पताल में हार्टबीट रुकने से निधन हो गया है।

चौधरी के भतीजे अजय सयाल ने पीटीआई-भाषा को बताया, "कल रात (गुरुवार) करीब 8.30 बजे अमृतसर के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। लो ब्लड प्रेशर के कारण उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी हालत गंभीर होती चली गई।" उन्होंने कहा, "कविता, मैं, सतीश कौशिक, अनुपम (खेर) और गोविंद नामदेव एक ही बैच में एक साथ थे।"

कौन थीं कविता चौधरी

1980 और 1990 के दशक के दौरान दूरदर्शन पर कई टेलीविजन शो में दिखाई देने के बाद कविता को पॉपुलैरिटी मिली। उनके फेमस शोज "योर ऑनर," "अपराधी कौन!" और "आईपीएस डायरीज़" थे। चौधरी को 1989 से 1991 तक दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ वुमन एंपावरमेंट पर आधारित टेलीविजन सीरीज "उड़ान" में IPS अधिकारी कल्याणी सिंह के रोल के लिए काफी पहचान मिली। उन्होंने न केवल सीरीज में एक्टिंग की, बल्कि उन्होंने इसे लिखा और डायरेक्ट भी किया। उन्होंने इस रोल के लिए उन्होंने अपनी बड़ी बहन पुलिस अधिकारी कंचन चौधरी भट्टाचार्य के जीवन से प्रेरणा ली।

"उड़ान", जिसमें कविता चौधरी के साथ शेखर कपूर थे, उन्होंने IPS अधिकारी बनने की इच्छा रखने वाली एक महिला के संघर्ष को दिखाया। इस शो को क्रिटिक्स द्वारा काफी सराहा गया था और महामारी के दौरान इस शो को फिर से री-टेलीकास्ट किया गया था।

More from Filmibeat

Read more about: kavita chaudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X