..................... bollywood news in hindi live updates 12 February TBMAUJ Collection Elvish Yadav Slap video - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights:TBMAUJ ने की शानदार कमाई, एल्विश यादव ने रेस्तरां में की मारपीट

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 12 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फैमिली एंटरटेनर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (TBMAUJ) ने पहला वीकेंड अच्छे तरीके से पूरा किया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, TBMAUJ ने रविवार को 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की। 9 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुक्रवार को 6.70 करोड़ रुपये, शनिवार को 9.65 करोड़ रुपये और रविवार को 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे पहले वीकेंड का डॉमेस्टिक कलेक्शन 26.85 करोड़ हो गया।

एल्विश यादव ने की मारपीट

रविवार देर शाम, 26 साल के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश यादव उस समय मुसीबत में पड़ गए जब उन्होंने जयपुर के एक रेस्तरां में एक व्यक्ति को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। रिपोर्टों से पता चला है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने यादव के परिवार पर गलत और अभद्र कमेंट किया था, जिसके बाद उन्होंने गुस्से में थप्पड़ मारकर जवाब दिया।

यह घटना जयपुर के एक हाई-प्रोफाइल रेस्तरां में हुई। ऑनलाइन सामने आ रहे वायरल वीडियो के अनुसार, बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2 के विजेता एल्विश यादव को रेस्तारां में बैठकर खाना खाते हुए आदमी को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है - जिसकी पहचान अज्ञात है। घटना का कारण समझने के लिए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

LIVE Feed
  • Feb 12, 2024 4:33 PM

    दिव्या अग्रवाल बनने जा रही हैं दुल्हन, सामने आई वेडिंग प्रोग्राम की लिस्ट

    टीवी पर्सनालिटी और मॉडल दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास लाइमलाइट में हैं। दिव्या अग्रवाल जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। हाल ही में उनकी शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्या और अपूर्व पडगांवकर के कॉकटेल पार्टी के प्रोग्राम की लिस्ट सामने आई है। जहां मीडिया एक्टिविटी से लेकर डांस और पार्टी तक का टाइम लिखा गया है। बताया जा रहा है कि 18 फरवरी तक दिव्या अग्रवाल की शादी के सभी फंक्शन बुक किए गए हैं। अधिक जानने के लिए जुड़े रहें फिल्मी बीट के साथ।

  • Feb 12, 2024 4:06 PM

    थप्पड़ जड़ने के बाद एल्विश यादव ने जारी किया ऑडियो

    एल्विश ने कहा, ऐसा नहीं है कि हमने कुछ ग़लत किया है। ये मेरा पर्सनल था। उसने मेरेको व्यक्तिगत रूप से बोला, मैंने व्यक्तिगत रूप से जाके साडे के दे दिया। और मुझे कोई उस बात का गम भी नहीं है कि ये किया, मैंने व्यक्तिगत रूप से जाकर उसे थप्पड़ मारा। मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैं ऐसा ही हूं।"

  • Feb 12, 2024 3:48 PM

    शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

    रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की शादी की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। हाल ही में दोनों के वेडिंग कार्ड की एक झलक देखने को मिली है। नीले रंग के कार्ड खूबसूरत बीच के बैकग्राउंड पर रकुल और जैकी का नाम है। वहीं एक खूबसूरत मंडप में शादी और फेरे की तारीख लिखी है। कार्ड पर 21 फरवरी वेडिंग डेट लिखी नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी गोवा में होने जा रही है। शादी में करीबी मेहमान, फिल्म इंडस्ट्री के लोग, राजनीति और बिजनेस वर्ल्ड के मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Feb 12, 2024 3:04 PM

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की तैयारियां शुरू, दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है बंगला

    बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना रकुल प्रीत सिंह और एक्टर प्रोड्यूसर जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वायरल वेडिंग कार्ड के फोटो ने साफ हो गया है कि दोनों 21 फरवरी को गोवा में शादी कर रहे हैं। शादी को लेकर तैयारियां दोनों ही घरों में शुरू हो गई हैं। हाल ही में जैकी के घर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां देखा जा सकता है कि घर के दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। यहां तक की प्री वेडिंग फंक्शन की तैयारियां भी तेजी से की जा रही हैं।

  • Feb 12, 2024 2:50 PM

    नितेश तिवारी की 'Ramayan' में राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे अमिताभ बच्चन ?

    बता दें कि नितेश तिवारी बनाने जा रहे हैं भगवान राम पर फिल्म 'रामायण' फिल्म आसानी से लोग कनेक्ट कर पाएं और फिल्म के किरदार भी बखूबी जचें इसपर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। जहां भगवान राम के लिए रणबीर कपूर का (Ranbir Kapoor) चयन किया गया है तो वहीं माता सिता के लिए साउथ की एक्ट्रेस साईं पल्लवी का नाम सामने आ रहा था, लेकिन इसी के साथ ही अब जाह्नवी कपूर (Janhvi kapoor) का नाम भी चर्चाओं में हैं। अब देखना होगा कि माता सीता के लिए कौन सी एक्ट्रेस फाइनल की जानी हैं।

  • Feb 12, 2024 2:07 PM

    Johnny Sins के साथ रणवीर सिंह ने साझा की स्क्रीन

    रणवीर सिंह एक ऐसे बॉलीवुड एक्टर हैं जो हमेशा अपने बोल्ड मूव से लोगों को हैरान करते आए हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने एक बार फिर किया है। दरअसल देश के नंबर 1 सेक्सुअल हेल्थ एंड वेलनेस ब्रांड, बोल्ड केयर ने अपने खास अभियान #TakeBoldCareOfHer के लॉन्च की घोषणा की है और जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह उनके साथ को-फाउंडर के रूप में शामिल हुए हैं।

  • Feb 12, 2024 1:33 PM

    पैपराजी पर भड़कीं रिया चक्रवर्ती

    अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पैपराजी पर भड़कती हुईं नजर आ रही हैं। जी हां, इस वीडियो आप देखेंगे कि उन्होने गुस्साकर पैपराजी से कहा कि 'चिल्लाओ मत।' ये वायरल वीडियो रविवार रात का है जब रिया को नेहा धूपिया के घर पर एक पार्टी में भाग लेते देखा गया था।

  • Feb 12, 2024 1:02 PM

    चलते कॉन्सर्ट में इस सिंगर ने फैन को मारा

    कॉन्सर्ट से वायरल हुए इस वीडियो के बाद आदित्य नारायण की जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, आदित्य को शाहरुख खान की फिल्म डॉन का गाना 'आज की रात' पर परफॉर्म करते देखा गया। इसी दौरान वो एक फैन पर भड़क गए।

  • Feb 12, 2024 11:48 AM

    इस कमसिन हसीना संग नजर आए मुनव्वर फारुकी

    एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में दिख रहा है कि मुनव्वर फारुकी एक पार्टी में हैं जहां वे अवनीत कौर के साथ खुशी से नाच रहे हैं। मुनव्वर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "और मुझे एक साथी मिल गया।" रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के 'वॉट झुमका' पर डांस करने से लेकर, फेमस गाने चांद बालियां तक; मुनव्वर को पार्टी का भरपूर आनंद लेते देखा जा सकता है।

    इस कमसिन हसीना संग नजर आए मुनव्वर फारुकी
  • Feb 12, 2024 11:44 AM

    सिद्धार्थ और कियारा एयरपोर्ट पर कैमरे में हुए कैद

    एक बार फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए और उनका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सबसे दिलचस्प बात रही है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक बार फिर केयरिंग हसबैंड की जिम्मेदारी निभाई है। इस कपल के वीडियो के वायरल होते ही फैंस उन पर प्यार बरसा रहे हैं।

  • Feb 12, 2024 10:17 AM

    कंगना रनौत ने राजनीति में एंट्री पर दिया ये जवाब

    कंगना रनौत से हाल ही में पूछा गया था कि वह भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं? इस पर कंगना रनौत ने कहा, 'मैं दिल से कलाकार हूं और इसी से जुड़ी रहना चाहूंगी। हालांकि, मुझे अपने देश की सेवा करने और निस्वार्थ होने का मौका मिला, तो मैं राजनीति में जरूर जाना चाहूंगी। अगर देश को मिरी जरूरत है, तो मैं हमेशा वहां रहूंगी।'

  • Feb 12, 2024 10:16 AM

    शाहरुख खान ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

    शाहरुख खान अक्सर किसी ना कारण चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में कतर की यात्रा की थी और कई इवेंट में हिस्सा लिया था। अब शाहरुख खान की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। शाहरुख खान के फैंस ने अपने पसंदीदा एक्टर की फोटो शेयर की है। शाहरुख खान ने कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन नसीम अल थानी के साथ नजर आ रहे हैं।

  • Feb 12, 2024 10:16 AM

    टाइगर श्रॉफ ने शुरू की फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग

    डायरेक्टर रोहित शेट्टी की मच-अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच फिल्म 'सिंघम अगेन' पर नया अपडेट सामने आया है। टाइगर श्रॉफ ने फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग पूरी करने के बाद अजय देवगन के साथ 'सिंघम अगेन' की शूटिंग शूरू कर दी है।

  • Feb 12, 2024 10:15 AM

    सिर्फ शर्ट पहनकर निकलीं Malaika Arora, पैंट की जगह पहने बूट्स

    मलाइका बॉलीवुड की उन खूबसूरत हसीनाओं में से एक माना जाता है, जिन्हें लोग अपना फैशन आइकन मानते हैं और उनके स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश करते हैं। लेकिन मलाइका का हाल का लुक चर्चा का विषय बन गया है। मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो बेसिक व्हाइट कलर की ओवरसाइज्ड शर्ट पहने नजर आ रही थीं। सूती कपड़े की बनी यह शर्ट Balenciaga की थी।

    सिर्फ शर्ट पहनकर निकलीं Malaika Arora, पैंट की जगह पहने बूट्स
  • Feb 12, 2024 9:26 AM

    Bigg Boss में जाने के बाद Ankita Lokhande के दिमाग पर पड़ा बुरा असर

    हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि वह एंग्जायटी से जूझ रही हैं और उन्हें बिग बॉस एपिसोड देखने में कठिनाई हो रही है। बिग बॉस 17 के सभी कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग पार्टियों में जाते और आनंद लेते देखा गया। हालांकि, अंकिता लोखंडे कहीं नजर नहीं आईं, जिससे दर्शकों के सामने कई सवाल सामने आए। यही नहीं वो बिग बॉस 17 के फिनाले वाले दिन भी सेट से जल्दी चली गई थीं।

    Bigg Boss में जाने के बाद Ankita Lokhande के दिमाग पर पड़ा बुरा असर
  • Feb 12, 2024 9:25 AM

    ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल से सामने आया Mithun Chakraborty का पहला वीडियो

    मिथुन चक्रवर्ती, जो इस समय कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, उन्होंने रविवार को पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार से मुलाकात की। समाचार एजेंसी एएनआई ने X पर मिथुन की एक क्लिप पोस्ट की। वीडियो में मिथुन अस्पताल के कमरे के अंदर अपने बिस्तर पर बैठे हुए हैं। डॉक्टर ने उनसे हिंदी में कहा, "अब ठीक है, सेलाइन चल रहा है, पानी आप पर्याप्त पी रहे हैं। बस पीते रहिए। मिथुन ने तब उसके पैरों की ओर इशारा किया और कुछ कहा।

    ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल से सामने आया Mithun Chakraborty का पहला वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X