..................... Malaika Arora in only shirt and boots actress look gone viral on internet - Hindi Filmibeat

सिर्फ शर्ट पहनकर निकलीं Malaika Arora, पैंट की जगह पहने बूट्स, लोगों ने कहा- 'ससुर के कपड़े पहन हैं क्या'

Malaika Arora

Malaika Arora Video: अपने स्टाइल से अच्छे-अच्छों को मात देने वाली मलाइक अरोड़ा एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं। मलाइका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और उनका लुक देखकर लोग काफी हैरान रह गए।

मलाइका बॉलीवुड की उन खूबसूरत हसीनाओं में से एक माना जाता है, जिन्हें लोग अपना फैशन आइकन मानते हैं और उनके स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश करते हैं। लेकिन मलाइका का हाल का लुक चर्चा का विषय बन गया है। मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो बेसिक व्हाइट कलर की ओवरसाइज्ड शर्ट पहने नजर आ रही थीं। सूती कपड़े की बनी यह शर्ट Balenciaga की थी।

एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने शर्ट के काफी बटन खोल रखे हैं और कॉलर को पीछे कर रखा है, ताकि वो ऊप्स मोमेंट की शिकार ना हो सकें। उनकी शर्ट आगे से छोटी और पीछे से बड़ी है। उन्होंने इस शर्ट को थाई हाई बूट्स के साथ कैरी किया है, जो कि ब्लैक रंग के हैं। साथ में उन्होंने छोटा सा ब्लैक रंग का बैग ले रखा है। मलाइका ने बालों को बांधकर बन बना रखा है और हल्का सा मेकअप भी किया हुआ है।

मलाइका अरोड़ा का ये लुक देखकर लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कहा-'इसका कोई ड्रेसिंग सेंस नहीं है' दूसरे यूजर ने लिखा- 'बोनी कपूर का शर्ट पहना है क्या', तीसरे यूजर ने लिखा-'पैंट किधर है', चौथे यूजर ने लिखा- 'अर्जुन की शर्ट है ये तो'। एक और यूजर ने लिखा-'ये लोग कुछ भी पहन लेते हैं', एक और ने लिखा- 'अर्जुन की शर्ट पहनकर आ गई जल्दी में'।

आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा ने ये लुक नेहा धुपिया के घर की पार्टी के लिए कैरी किया था। इस पार्टी में अनन्या पांडे, करण जौहर, नव्या नवेली नंदा, रितेश देशमुख, भूमि पेडनेकर, शारवरी वाघ, अगस्त्य नंदा और अन्य लोग शामिल हुए थे।

Read more about: malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X