Bollywood Highlights: इस मामले में जरीन खान को मिली जमानत, बैंकॉक की सड़कों पर भारती ने बिताई रात

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 12 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

जरीन खान को धोखाधड़ी मामले में मिली जमानत

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान को कोलकाता की एक अदालत ने धोखाधड़ी मामले में राहत दी है। जरीन खान सोमवार को सियालदह कोर्ट में पेश हुई और कोर्ट ने उन्हें जमानत देते हुए कहा कि वो अगले आदेश तक पुलिस को बिना सूचित किए और बिना इजाजत लिए देश से बाहर नहीं जा सकती हैं।

जरीन खान के खिलाफ धोखाधड़ी का यह मामला साल 2018 में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता का कहना था कि दुर्गा पूजा फंक्शन में शामिल होने के लिए 12 लाख रुपये एडवांस लेने के बाद भी वह इवेंट में नहीं पहुंचीं। एक्ट्रेस के खिलाफ कोलकाता के नारकेलडांगा में ऑर्गेनाइजर्स ने मामला दर्ज करवाया गया था और मामले पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट भी जारी किया था।

बैंकॉक की सड़कों पर बीती भारती की रात

भारती बीती रात बैंकॉक से मुंबई लौट आई हैं। इस बीच उन्होंने एक किस्सा शेयर किया कि उन्हें सड़क पर ही रात क्यों बितानी पड़ी। भारती ने एक व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वो अपने बेटा, पति और स्टाफ के संग पटाया से बैंकॉक वापस जा रही होती हैं। बीच में गाड़ी से उतरकर वो लोग शॉपिंग करने लग जाते हैं और फिर डिनर करते हैं। भारती ने बताया कि वो लोग कल से ट्रैवल कर रहे हैं और आज भी ट्रैवल करना पड़ रहा है।

भारती को डिनर टेबल पर अकेला छोड़कर हर्ष मसाज के लिए निकल जाते हैं। ट्रैवल करने के बाद वो रात में एक बजे होटल पहुंचे और फिर तीन बजे उन्हें फिर से एयरपोर्ट के लिए निकलना था, लेकिन इस बीच गोला सोता नहीं है। इस तरह भारती ने पूरी रात बैंकॉक की सड़कों पर बिताई।

LIVE Feed
  • Dec 12, 2023 8:27 PM

    जीजी की शादी में बिलख-बिलख कर रोई पटाखा गर्ल

    बॉलीवुड की पटाखा गर्ल यानि के सान्या मल्होत्रा इन दिनों फैमिली फंक्शन में जमकर इंजॉय कर रही हैं। दरअसल, हाल ही में सान्या की बहन की शादी हुई है और इस शादी की तस्वीरें सान्या ने सोशल मीडिया पर ड्रॉप की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है।

  • Dec 12, 2023 7:11 PM

    शेखर रवजियानी ने 'इश्क-ए-मरीज' के लिए 17 वर्षीय प्रतिभाशाली कलाकार के साथ किया काम

    म्यूजिक कंपोजर-सिंगर शेखर रवजियानी ने अपने 14वें सिंगल 'इश्क-ए-मरीज' का अनावरण किया है, जिसमें उनके म्यूजिक स्कूल के 17 वर्षीय प्रतिभाशाली छात्र को दिखाया गया है।

  • Dec 12, 2023 6:49 PM

    'फाइटर' के पोस्टर में स्क्वाड्रन लीडर 'ताज' के रूप में जबरदस्त लग रहे हैं करण सिंह ग्रोवर

    फिल्म 'फाइटर' के निर्माताओं ने मंगलवार को स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल के रूप में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर का पहला दमदार लुक जारी किया। इस फिल्‍म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्‍य भूूमिकाओं में हैं। 'फाइटर' का टीजर पहले ही इंटरनेट पर धूम मचा चुका है, जिसे देश भर में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

  • Dec 12, 2023 5:50 PM

    'एलओसी : कारगिल' के 2 दशक पूरे होने पर बोले अभिषेक बच्चन, 'विश्वास नहीं होता कि 20 साल हो गए हैं'

    बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन, जिन्हें हाल ही में 'घूमर' में देखा गया था, अपनी वॉर फिल्म 'एलओसी: कारगिल' की 20वीं सालगिरह मना रहे हैं। फिल्म के जरिए कारगिल युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई है। फिल्म की 20वीं सालगिरह पर, 'एलओसी: कारगिल' में कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाने वाले अभिषेक ने एक्स पर शूटिंग के दौरान बनाई गई मेमोरीज के बारे में बात की।

  • Dec 12, 2023 5:14 PM

    विद्युत की न्यूड पोस्ट पर वीर दास ने लिए मजे, एक्शन स्टार ने दी चुटीली प्रतिक्रिया

    कॉमेडियन वीर दास ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई विद्युत जामवाल की नग्न तस्वीरों पर एक मजेदार टिप्पणी की। जिस पर एक्शन स्टार ने मजेदार प्रतिक्रिया दी। वीर ने एक्स पर लिखा, “आदमी कॉर्बेट वापस जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। यदि दिन साफ है और आपका समूह शांत है तो आप बाघ, हिरण, कई विदेशी पक्षी और विद्युत जामवाल देख सकते हैं।''

  • Dec 12, 2023 5:13 PM

    सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का थ्रोबैक वीडियो वायरल

    सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का ये प्राइवेट वीडिये सीधे मेकअप रूम से सामने आया है। इस वीडियो में दोनों को अलग अंदाज में रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आप देखेंगे कि सेक्सी शहनाज गिल ने चमकीली ड्रेस पहनी है और जैसे ही आगे बढ़ती हैं तो सिद्धार्थ शुक्ला को धक्का दे देती हैं।

  • Dec 12, 2023 4:17 PM

    रणबीर कपूर के साथ सेक्स सीन शूटिंग पर ये क्या बोल गई तृप्ति डिमरी

    क्या वह खलनायक युग की ओर अपने बदलाव का आनंद ले रही हैं, इस पर तृप्ति ने मीडिया से कहा, "मैं निश्चित रूप से इसका आनंद ले रही हूं। एक अभिनेत्री के तौर पर मैं हमेशा अलग-अलग भूमिकाएं करना चाहती हूं। मैं हमेशा ऐसे किरदार निभाना या ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती थी जो चुनौतीपूर्ण हो और मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर हो, और यह बिल्कुल वैसा ही था।"

  • Dec 12, 2023 3:45 PM

    स्टार्स पार्टी पर पहली बार बोले ओरी

    ओरी ने मीडिया को बताया, ''सितारों से भरी पार्टी में शामिल होने के लिए आपको सहमत होना होगा और कमरे में सबसे प्रासंगिक व्यक्ति बनने के लिए साइन अप करना होगा। मैं कोई स्टार नहीं हूं और दुनिया के सबसे खूबसूरत, कूल और दिलचस्प लोगों के साथ पार्टी में होना एक अद्भुत एहसास है।''

  • Dec 12, 2023 3:13 PM

    मैरिटल रेप पर ये क्या बोल गए Bobby Deol

    सीन के बारे में बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा कि सीन को फिल्माते समय उन्हें कोई हिचकिचाहट नहीं थी। बॉलीवुड बबल से बातचीत में बॉबी ने कहा, 'जब से मैंने अपने किरदार के बारे में सुना, मुझे पता था कि बिना एक शब्द बोले भी मैं इसमें बहुत कुछ कर सकता हूं। दरअसल, बिना एक शब्द बोले मुझे एक तरह की ऊर्जा मिली जिससे मेरे अंदर कुछ बाहर आ गया। जब मैं परफॉर्म कर रहा था, तो मुझे किसी भी तरह का संकोच नहीं था।'

  • Dec 12, 2023 2:44 PM

    मलाइका अरोड़ा के साथ पोज दे रहे फैन के साथ गार्ड ने की बदतमीजी?

    मलाइका अरोड़ा के फैन फॉलोविंग कितनी शानदार है ये किसी से छिपा नहीं है। अपने फिटनेस को लेकर भी उनका क्रेज लोगों के बीच बना रहता है। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें फैन के साथ गार्ड ने बदतमीजी कर दी थी।

    मलाइका अरोड़ा के साथ पोज दे रहे फैन के साथ गार्ड ने की बदतमीजी?
  • Dec 12, 2023 2:06 PM

    माता वैष्णों देवी को लकी मान रहे हैं शाहरुख खान

    अब फिर से वो डंकी की सफलता के लिए मां वैष्णों के दरबार में पहुंचे हैं। जी हां, शाहरुख खान इस दौरान अपना चेहरा छुपाकर पहुंचे थे। इसका कारण ये है कि लोग वहां शाहरुख खान को देखकर भगदड़ मचा सकते हैं।

  • Dec 12, 2023 1:27 PM

    Anushka- Virat ने शादी की सालगिरह पर दिए रोमांटिक पोज

    इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने कैप्शन लिखा, ''प्यार और दोस्तों और परिवार से भरा दिन, ग्राम के लिए पोस्ट करने में बहुत देर हो गई? मेरे नंबर एक के साथ का 6+♾️.'' इसके बाद ये तस्वीर आग की तरह वायरल हो रही है। इसके अलावा एक तस्वीर विराट कोहली ने भी साझा की है।

    Anushka- Virat ने शादी की सालगिरह पर दिए रोमांटिक पोज
  • Dec 12, 2023 12:36 PM

    फाइटर से सामने आया करण सिंह ग्रोवर का लुक

    सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर, सबसे बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्मों में से एक है। मंगलवार को दीपिका ने फिल्म से करण सिंह ग्रोवर का लुक रिवील किया।

  • Dec 12, 2023 12:32 PM

    साइड से निकलने वाली थी उर्वशी की ड्रेस, हाथों से बार-बार इज्जत बचाने के लिए करनी पड़ी मेहनत

    Urvashi Rautela Oops Moment: बीती रात रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की रिसेप्शन पार्टी हुई थी। इस इवेंट बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक सितारे पहुंचे थे। इस पार्टी में उस वक्त लोगों कि निगाहें थम गई, जब उर्वशी रौतेला की एंट्री हुई। एक्ट्रेस रेड गाउन में काफी हॉट लग रही हैं।

    साइड से निकलने वाली थी उर्वशी की ड्रेस, हाथों से बार-बार इज्जत बचाने के लिए करनी पड़ी मेहनत
  • Dec 12, 2023 11:04 AM

    अनुष्का शर्मा ने विराट के संग शेयर की रोमांटिक फोटो

    क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अभी हाल ही में यानी 11 दिसंबर अपनी शादी की छठी सालगिरह सेलिब्रेट की है। अब अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा के साथ-साथ उनके पति विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस तस्वीर में रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

  • Dec 12, 2023 11:00 AM

    रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के रिसेप्शन की प्यारी फोटोज

    रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर को मणिपुरी परंपराओं का पालन करते हुए इंफाल में शादी कर ली। दोनों ने अपने दोस्तों और को-वर्कर्स के लिए सोमवार, 11 दिसंबर को मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस जोड़े ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में पार्टी की तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में दोनों को प्यार में डूबे हुए देखा जा सकता है।

  • Dec 12, 2023 10:44 AM

    इस एक्टर ने कभी किया था कुली का काम, लकड़ी भी काटी और बस कंडक्टर भी बने, फिर ऐसी पलटी किस्मत कि...

    Rajinikanth Birthday Special: उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था, कोई सिक्स-पैक एब्स नहीं था और ना ही हीरो जैसा चेहरा था। इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करने से पहले उन्होंने कुछ छोटे-मोटे काम किए। बस कंडक्टर और कुली से लेकर बढ़ई के रूप में काम करने तक। लेकिन फिर इनकी किस्मत पलटी और रजनीकांत सबसे बड़े भारतीय सुपरस्टार और दुनिया भर में अपने लाखों फैंस के लिए भगवान बन गए।

    इस एक्टर ने कभी किया था कुली का काम, लकड़ी भी काटी और बस कंडक्टर भी बने, फिर ऐसी पलटी किस्मत कि...
  • Dec 12, 2023 9:11 AM

    मुनव्वर ने फिर खोले अपनी बिखरी जिंदगी के पन्ने, कहा- 'बच्चे को छोड़कर किसी और के साथ भागी थी पत्नी'

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' चर्चा में है और मुनव्वर फारुकी शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक हैं। उन्हें शो का मास्टरमाइंड माना जाता है। उनके स्मार्ट गेम ने सभी को प्रभावित किया है। इस बीच एक बार फिर वो अपने निजी संबंधों पर बात करते हुए नजर आए।

    मुनव्वर ने फिर खोले अपनी बिखरी जिंदगी के पन्ने, कहा- 'बच्चे को छोड़कर किसी और के साथ भागी थी पत्नी'
  • Dec 12, 2023 9:10 AM

    बिग बॉस में दिखा विक्की का असली रंग, पत्नी के सामने की पराई लड़की की तारीफ, खूब रोईं अंकिता

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' में अंकित लोखंडे और विक्की जैन के बीच काफी झगड़े देखने को मिल रहे हैं। यहां तक कि उनकी मांओं को भी एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को सुधारने के लिए शो में बुलाया गया था। हालांकि, लेटेस्ट एपिसोड में यह जोड़ी एक बार फिर तीखी नोकझोंक करती नजर आई।

    बिग बॉस में दिखा विक्की का असली रंग, पत्नी के सामने की पराई लड़की की तारीफ, खूब रोईं अंकिता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X