Bigg Boss में फिर दिखा विक्की का असली रंग, अंकिता को फिर किया बेइज्जत, कहा-'तीन साल में तूने बनाया क्या है'

Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' में अंकित लोखंडे और विक्की जैन के बीच काफी झगड़े देखने को मिल रहे हैं। यहां तक कि उनकी मांओं को भी एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को सुधारने के लिए शो में बुलाया गया था। हालांकि, लेटेस्ट एपिसोड में यह जोड़ी एक बार फिर तीखी नोकझोंक करती नजर आई।
'बिग बॉस 17' के हालिया एपिसोड में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे खाना पकाने को लेकर झगड़ते नजर आएंगे, जिससे एक्ट्रेस की आंखों में आंसू आ जाएंगे। यह सब किचन एरिया में होता है जहां घरवाले नाश्ता बना रहे होते हैं। खाना बनाते समय, खानजादी बार-बार अंकिता को निर्देश देती हैं और इस पर अंकिता चिढ़ जाती हैं और खानजादी से कहती हैं- 'तू ही बना ले'।
इस लड़ाई के बीच विक्की आते हैं और खानजादी से कहते हैं कि 'तुम ही बना लो खत्म करो'। इस पर अंकिता कहती हैं कि 'तुम्हें मेरे हाथ का खाना नहीं है?' तो विक्की कहते हैं 'तुमने बनाया क्या है तीन साल में'... इस पर अंकिता कहती हैं कि 'मैं बना रही थी प्यार से' तो विक्की कहते हैं कि जरूरत नहीं है। विक्की आगे कहते हैं- 'सौल लोग सुनते हैं, सौ लोग देखते हैं इज्जत से तो बात कर ले यार।' अंकिता इस पर कहती हैं को वो करती हैं इज्जत से बात।
विक्की अंकिता को आगे कहते हैं कि तू इज्जत से बात नहीं करती है और अगर मैं ज्यादा बोल रहा हूं तो आज के बाद बात मत करना मेरे से। विक्की फिर कहते हैं, "खानजादी तुमसे बेहतर खाना बनाती है।"
यह सुनकर अंकिता को बुरा लगता है और वह रोने लगती हैं। लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में सना खान रईस को दर्शकों से सबसे कम वोट मिलने के बाद घर छोड़ना पड़ा। उनके बाहर निकलने के बाद शो में एक नया वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट लाया गया। के-पॉप गायक ऑरा ने एक नए कंटेस्टेंट के रूप में एंटर किया। हालांकि, जब से अंकिता ने बीबी हाउस में प्रवेश किया है तब से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
पिछले वीकेंड का वार में भी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और बिग बॉस होस्ट सलमान खान ने इस बात पर जोर दिया था कि बीबी हाउस को अंकिता लोखंडे चला रही हैं। इसके अलावा, सलमान खान ने उन कंटे्स्टेंट्स को रियलिटी चेक दिया जो खुद को तुर्रम खान मानते हैं लेकिन वो कुछ कर नहीं रहे हैं। एक वायरल क्लिप में, खान को शो में उनके योगदान के लिए अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा और ईशा मालविया की सराहना करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में वह कहते हैं कि ये तीन महिलाएं घर चला रही हैं जबकि अन्य को कुछ पता नहीं है। खान ने ईशा मालवीय का भी विशेष उल्लेख किया और उनके मुद्दों को परिपक्वता और अत्यंत सावधानी से संभालने के लिए उनकी सराहना की।


Click it and Unblock the Notifications