Bollywood Hindi News Live: ईद का फायदा नहीं उठा पाई 'बड़े मियां छोटे मियां', नोरा ने फेक कपल की खोली पोल

Bollywood News In Hindi Live Updates, 12 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर 'बड़े मियां छोटे मियां' आखिरकार ईद के मौके पर 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। सुल्तान और टाइगर जिंदा है-प्रसिद्ध अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से कुछ खास अच्छे रिएक्शन नहीं मिले और ये फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर ईद पर सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्मों में से एक बन गई है।
मनोरंजन ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, बड़े मियां छोटे मियां ने अपने शुरुआती दिन में भारत में 15.50 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की। यह पिछली ईद रिलीज फिल्मों की त्योहार के दिन की कमाई से काफी कम है। 2019 में रिलीज़ भारत से, जिसने 42.30 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी, 2016 में रिलीज़ हुई सुल्तान ने, जिसने त्योहार पर 36.54 करोड़ रुपये की कमाई की, सलमान खान-स्टारर ईद फिल्मों ने बड़े पैमाने पर ओपनिंग ली है।
नोरा ने रणवीर अलाहाबादिया के पॉडकास्ट में कहा, 'मैंने अपनी इंडस्ट्री में देखा है लोग फेम के लिए शादी करते हैं। लोग अपनी पत्नी और पति के नेटवर्किंग, सर्कल और पैसों के लिए शादी करते हैं। नोरा ने फिर इस दौरान एक स्टेटमेंट दिया कि किसी ने हो सकता है किसी एक्ट्रेस से इसलिए शादी की हो कि उसकी कुछ फिल्में रिलीज हो रही हैं और उस वेव में वह भी राइड कर लेगा। लोग इतना तक सोचते हैं।'
नोरा ने आगे कहा, 'ये लड़के और लड़की अपनी पूरी लाइफ बर्बाद कर देते हैं। इससे ज्यादा खराब क्या होगा जब आप किसी ऐसे से शादी करो जिससे आप प्यार नहीं करते हो और फिर उनके साथ सालों तक रहे। कई लोग इस इंडस्ट्री ये सब बकवास करते हैं।'
- Apr 12, 2024 4:20 PM
रामायण में रावण बनेंगे सुपरस्टार यश, कंफर्फ हुआ रोल
- Apr 12, 2024 2:04 PM
दिलजीत दोसांझ ने करीना कपूर खान संग जताई जब वी मेट 2 की इच्छा
- Apr 12, 2024 2:04 PM
'पुष्पा 2' मेकर्स ने एक सीन पर खर्चे 60 करोड़?
- Apr 12, 2024 2:03 PM
मुनव्वर फारूकी पर अंडे फेंकने के मामले पर एल्विश यादव के रिएक्शन ने खींचा सबका ध्यान
- Apr 12, 2024 2:00 PM
सलमान खान-रणबीर कपूर ने सालों बाद मिटाए गिले-शिकवे
- Apr 12, 2024 1:09 PM
गोविंदा खानदान की बहू ने पार्टी में पति को किया किनारे
- Apr 12, 2024 1:07 PM
सालों बाद Mallika Sherawat को देख, खुद को रोक नहीं पाए Emraan Hashmi
- Apr 12, 2024 1:05 PM
नोरा ने उगला बॉलीवुड का काला सच
- Apr 12, 2024 11:05 AM
अरबाज खान संग कमाल की लगीं शूरा खान
- Apr 12, 2024 11:00 AM
सोहेल खान की ईद पार्टी में सलमान खान की पैंट ने खींचा ध्यान


Click it and Unblock the Notifications


