गोविंदा खानदान की बहू ने पार्टी में पति को किया किनारे, गुस्से में Krushna Abhishek बोले- 'ये अकेले ही कर रही'

Kashmera Shah Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस कश्मीरा शाह आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। कश्मीरा शाह एक कॉन्ट्रोवर्शियल सेलेब में से एक हैं और उन्हें अक्सर लोगों द्वारा ट्रोल किया जाता है और इस बार भी कुछ अलग नहीं हुआ है। कश्मीरा शाह हाल ही में आनंद पंडित के बेटी के रिसेप्शन में शामिल हुईं और इस दौरान उनकी हरकत और लुक देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
कश्मीरा शाह का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में लोग उनका अटपटा बर्ताव देखकर हैरान हो रहे हैं। सबसे पहले तो उन्हें उनके अजीब आउटफिट के लिए लोगों ने खरी-खोटी सुनाई। एक्ट्रेस ने डेनिम का अजीब सा टॉप पहना है जो एक तरफ तो जैकेट की तरह दिख रहा है और दूसरी तरफ एक ब्रालेट की तरह। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक ने लिखा- 'मुझे इनका आउटफिट पसंद नहीं आया', दूसरे यूजर ने लिखा- 'हद है फैशन के नाम पर कुछ भी', तीसरे यूजर ने लिखा- 'ये कौन सा फैशन है बहन'।
इसके अलावा कश्मीरा जिस वजह से ट्रोल हो रही हैं, वो था अपने पति कृष्णा अभिषेक को इग्नोर करना। इस पार्टी में कृष्णा और कश्मीरा साथ में आए थे। लेकिन वो अकेले ही पोज करने लगी और इस बात से अभिषेक थोड़ा बिफरे हुए नजर आए। उन्होंने कहा- 'ये अकेले कर रही है'।
कश्मीरा शाह कई हिंदी और मराठी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'बिग बॉस', 'नाच बलिए', 'फियर फैक्टर', 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी शोज से मिली थी। कश्मीरा शाह ने साल 2002 में विदेशी प्रोड्यूसर ब्रैड लिस्टरमैन संग शादी कर ली थी, लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई। पहले पति संग तलाक के बाद एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई थीं और फिर उन्हें एक्टर कृष्णा अभिषेक में एक अच्छा दोस्त मिला। दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गया और साल 2013 में ये कपल शादी के बंधन में बंध गया। साल 2017 में सरोगेसी के जरिए इस कपल ने अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था।


Click it and Unblock the Notifications