Bollywood Hindi News Live: मुनव्वर फारुकी पर हुआ हमला, 'वॉर 2' में खूंखार विलेन बेनेंगे जूनियर एनटीआर

Bollywood News In Hindi Live Updates, 11 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।
मुनव्वर फारुकी की मीनारा मस्जिद के पास एक रेस्टोरेंट मालिक से तीखी नोकझोंक हो गई। बिग बॉस 17 के विजेता ने एक जगह का दौरा किया, जो मस्जिद के पास है, जो मोहम्मद अली रोड का एक ऐतिहासिक स्थल है। इस जगह पर उन पर हमला करने की कोशिश की गई।
मोहम्मद अली रोड के एक रेस्तरां मालिक और उनके कर्मचारियों ने हाल ही में मुनव्वर फारुकी पर हमला करने की कोशिश की थी। वे इस बात से नाराज थे कि मुनव्वर ने उनके कॉम्पटीटर वाली जगह का दौरा किया। खबर तो यह भी है कि मुनव्वर पर अंडे फेंककर भी मारे गए। लेकिन ऐन मौके पर उन्हें वहां से बाहर निकाल लिया गया।
ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसमें ढेर सारा एक्शन भरा हुआ है। वहीं, अब मेकर्स इस फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म का पहला शेड्यूल आयान मुखर्जी के इटली जाने के साथ ही शुरू हो गया था। उन दिनों फिल्म में खूंखार विलेन का रोल निभाने वाले जूनियर एनटीआर अपनी फिल्म देवरा की शूटिंग में बिजी थे, जिस वजह से वह शूटिंग नहीं कर पाए थे, लेकिन अब जूनियर एनटीआर शूटिंग के लिए रेडी हो गए हैं। वह इस फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई आ रहे हैं।
- Apr 11, 2024 1:19 PM
ईद के मौके पर बेटों संग आमिर खान ने फैन्स के बीच बांटी मिठाई
- Apr 11, 2024 11:37 AM
आमिर खान के बेटे जुनैद मेकअप के साथ पृथ्वी थिएटर के बाहर दिखे
- Apr 11, 2024 11:34 AM
सलमान खान ने ए आर मुरुगादॉस के साथ नई फिल्म "सिकंदर" की घोषणा की
- Apr 11, 2024 11:32 AM
इस एक्ट्रेस का लीक हुआ था MMS, जमाने भर में हुई थी थू-थू, अब Bigg Boss में मिल रही है एंट्री
- Apr 11, 2024 11:31 AM
Akshay Kumar के नाम पर हो रही लाखों की धोखाधड़ी


Click it and Unblock the Notifications

