Akshay Kumar के नाम पर हो रही लाखों की धोखाधड़ी, फिल्म में रोल दिलाने के बदले लोगों के साथ हो रही ठगी

एक शख्स पिछले काफी समय से अक्षय कुमार के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। इस शख्स का दावा था कि वो अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस में काम दिलवा सकता है। उस शख्स ने कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को अपने जाल में फांसने की कोशिश की लेकिन आखिरकार एक लड़की की सतर्कता की वजह से वो पकड़ा गया।
जुहू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 03 अप्रैल को प्रिंसकुमार राजन अंजनीकुमार सिन्हा (29) ने अपने मोबाइल फोन से पूजा आनंदानी (28) को फोन किया और उन्हें बताया कि उनका नाम रोहन मेहरा है और वह एक्टर अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स से बोल रहा है और उसने महिला को यहां काम दिलाने का झांसा दिया।
आरोपी, जो फिल्म स्टार अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस में काम दिलाने के नाम पर एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को धोखा देने की कोशिश कर रहा था, लड़की सूझबूझ ने उन्हें बचा लिया। उन्होंने सबसे पहले प्रोडक्शन हाउस को फोन किया और आरोपियों की जानकारी ली। जब उन्हें पता चला कि प्रोडक्शन हाउस में इस नाम का कोई नहीं है, तो उन्होंने जुहू पुलिस को धोखाधड़ी की सूचना दी और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी सिन्हा ने आनंदानी से कहा कि वह उसकी एक अच्छी प्रोफाइल फोटो चाहता है और वह फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन के फोटोग्राफर से उनकी फोटो खिंचवाएगा। जिसके लिए उसने छह लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने आनंदानी से कहा कि उसकी प्रोफाइल फोटो लेने के बाद उसे एक फिल्म कंपनी में नौकरी मिल जाएगी।
जुहू पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता, पूजा आनंदानी, जो अपनी रीलों की वजह से एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के रूप में जानी जाती हैं, उन्हें आरोपी ने अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस में नौकरी देने का वादा करते हुए एक कॉल की थी। आरोपी ने एक अपकमिंग फिल्म में कैरेक्टर के बारे में डिटेल शेयर की और झूठा दावा किया कि महिला को एक रोल के लिए चुना गया था। इसी बात पर, आनंदानी को शक हो गया और उन्होंने पुलिस को सतर्क कर दिया, जिससे आरोपी की गिरफ्तारी हुई।
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी सिन्हा ने आनंदानी को बताया कि निर्भया केस पर फिल्म बन रही है। उसके लिए उनका सेलेक्शन होना है। इसके बाद उन्होंने आनंदानी को मिलने के लिए जुहू बुलाया। दूसरी मुलाकात एक कॉफी शॉप में हुई, जहां उन्होंने अमिताभ बच्चन के फोटोग्राफर से उस महिला की तस्वीर लेने को कहा। इसके बाद तीसरी मीटिंग जेडब्ल्यू मैरियट जुहू में हुई। जहां आनंदानी ने पहले ही पुलिस बुला ली थी और उन्हें वहां से उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।


Click it and Unblock the Notifications