..................... bollywood news in hindi live updates 04 December animal box office collection harnaaz relationship - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: एनिमल की दहाड़ से कांपा बॉक्स ऑफिस, इस शख्स के साथ जुड़ा हरनाज संधू का नाम

Bollywood Hindi News

Bollywood News In Hindi Live Updates, 04 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

रणबीर की 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। तीन दिनों में फिल्म ने 200 करोड़ के पार कमाई कर ली है। रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म को वीकेंड यानी संडे का जबरदस्त फायदा मिला है। तीसरे दिन यानी संडे कलेक्शन की बात करें तो sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'एनिमल' ने संडे को 72.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'एनिमल' का कुल कलेक्शन अब 202.57 करोड़ रुपये हो गया है। आपको बता दें कि जवान के बाद रणबीर की एनिमल दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

पूर्व 'मिस यूनिवर्स' हरनाज संधू और वीर पहाड़िया इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं। हरनाज और वीर को लेकर खबरें तब उड़नी शुरू हुई जब उन्हें 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' के लॉन्च इवेंट में एक साथ देखा गया। वहीं, अब मिस यूनिवर्स ने वीर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट कर अटकलों को और हवा दे दी है। हाल ही में, वीर पहाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वीर में काफी हैंडसम लग रहे हैं। हरनाज भी कमेंट करने से पीछे नहीं हटीं और लिख डाला कि 'जंगल में केवल एक ही राजा है'। बता दें वीर जल्द ही अक्षय कुमार के साथ स्काई फोर्स में अपना डेब्यू करने वाले हैं।

LIVE Feed
  • Dec 4, 2023 8:20 PM

    ग्लोबल बॉक्स-ऑफिस पर 'नेपोलियन' और 'हंगर गेम्स' से आगे निकली रणबीर कपूर की 'एनिमल'

    बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' ने न केवल भारतीय बॉक्स-ऑफिस पर धूम मचा दी है, बल्कि 42.1 मिलियन डॉलर के साथ 'नेपोलियन' और 'द हंगर गेम्स : द बैलाड ऑफ सोंगबर्ड्स एंड स्नेक्स' को पीछे छोड़ते हुए विश्व स्तर पर नंबर 1 फिल्म बनकर उभरी है। यह आंकड़े कॉमस्कोर ने प्रकाशित किए हैं।

  • Dec 4, 2023 7:02 PM

    पाकिस्तानी हसीना ने पाजंबी गबरू से रचाया निकाह

    पाकिस्तानी अभिनेत्री, इन्फ्लुएंसर, मॉडल और एंटरप्रेन्योर किरण अशफाक शादी के बंधन में बंध गई हैं। हसीना ना बला सी खूबसूरत शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। किरण अशफाक का एक इंटीमेट सेरेमनी में पंजाब के हमजा अली चौधरी से निकाह हुआ। कपल ने निकाह के लिए मैचिंग व्हाइट आउटफिट पहना था।

  • Dec 4, 2023 6:29 PM

    माता रानी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे भूषण कुमार

    टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार हाल ही में माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और उनके पिता प्रणय रेड्डी वांगा, शिव चनाना और अनिल थडानी भी माता रानी के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। एनिमल के सक्सेस के बाद उन्होंने माता का शुक्रिया अदा किया।

  • Dec 4, 2023 5:39 PM

    परमवीर सिंह चीमा ने 'चमक' के लिए 6 महीने तक बढ़ाए अपने बाल व दाढ़ी

    अपकमिंग स्ट्रीमिंग शो 'चमक' में मुख्य भूमिका निभा रहे एक्टर परमवीर सिंह चीमा ने साझा किया है कि इस किरदार के लिए उन्होंने छह महीने तक अपने बाल और दाढ़ी बढ़ाई। शो में परमवीर एक युवा महत्वाकांक्षी रैपर काला की भूमिका में है, जिसका जीवन कनाडा से पंजाब लौटने पर एक अप्रत्याशित मोड़ लेता है।

  • Dec 4, 2023 4:51 PM

    8 दिसंबर को यश करेंगे 'यश 19' के ऑफिशियल टाइटल का अनाउंसमेंट

    'केजीएफ' स्टार यश ने सोमवार को साझा किया कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म के टाइटल की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसे वर्तमान में 'यश 19' नाम दिया गया है। एक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के ऑफिशियल टाइटल का अनावरण करेंगे, जिसे वर्तमान में 'यश 19' कहा जाता है। सोशल मीडिया पर, यश ने प्रोडक्शन हाउस, केवीएन प्रोडक्शंस के साथ पोस्ट में सूचित किया कि वह 8 दिसंबर, 2023 को सुबह 9:55 बजे फिल्म के ऑफिशियल टाइटल की घोषणा करेंगे।

  • Dec 4, 2023 3:42 PM

    'कॉफी विद करण' में आने से ठीक पहले सिद्धार्थ ने मुझे इटली में किया था प्रपोज : कियारा आडवाणी

    स्ट्रीमिंग चैट शो 'कॉफी विद करण' के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर विक्की कौशल शामिल होंगे। एपिसोड के दौरान, कियारा ने खुलासा किया कि पिछले सीजन में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शो में आने से पहले उन्हें इटली में प्रपोज किया था।

  • Dec 4, 2023 2:58 PM

    दीपिका पादुकोण ने ब्लू वेलवेट गाउन में रचा इतिहास

    Deepika Padukone Academy Museum Gala 2023: दीपिका पादुकोण ने लॉस एंजिल्स में एकेडमी म्यूजियम गाला में शिरकत की। वह इस इवेंट में आमंत्रित होने वाली पहली भारतीय स्टार हैं। एकेडमी म्यूजियम गाला ऑस्कर के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्टेज है जिसे एक ही बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाता है।

  • Dec 4, 2023 2:15 PM

    कॉफी विद करण में पहुंचे कियारा और विक्की

    फेमस चिटचैट शो 'कॉफी विद करण' का अपकमिंग एपिसोड पहले से ज्यादा मजेदार होने वाला है। आने वाले एपिसोड में बी टाउन की गॉर्जियस एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और हैंडसम हंक विक्की कौशल मेहमान होंगे। इसमें कियारा और विक्की ने अपने-अपने पार्टनर्स के बारे में कुछ खुलासे किए हैं।

  • Dec 4, 2023 2:10 PM

    एनिमल के आगे फु्स्स हुई सैम बहादुर

    फिल्म 'सैम बहादुर' ने रिलीज के बाद पहला वीकेंड पूरा कर लिया है और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। विक्की कौशल की अपने ओपनिंग वीकेंड पर अच्छी कमाई की है। अगर रणबीर कपूर की फिल्म' एनिमल' से फिल्म 'सैम बहादुर' का क्लैश ना हुआ होता तो आंकड़े और भी अच्छे होते। फिल्म ने पहले वीकेंड के पूरे होने पर 25.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने शुक्रवार को 6.25 करोड़ रुपये, शनिवार को 9 करोड़ रुपये और रविवार को 10.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, फिल्म 'एनिमल' ने पहले वीकेंड पर 176.58 करोड़ रुपये की कमाई की है।

  • Dec 4, 2023 2:08 PM

    डंकी के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने

    शाहरुख खान राजकुमार हिरानी डंकी के साथ अपने हालिया सहयोग के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं, खबर है कि निर्माता फिल्म को 5 दिसंबर को रिलीज करने के लिए तैयार हैं। "रिलीज के लिए 16 दिन शेष हैं, शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी हैं दर्शकों को डंकी की दुनिया से परिचित कराने के लिए तैयार हैं।

  • Dec 4, 2023 2:07 PM

    'एनिमल' में अपने रोल पर बोले बॉबी देओल

    जहां रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं बॉबी देओल के सीमित स्क्रीन समय ने सभी को राय देने पर मजबूर कर दिया है। अब बॉबी देओल ने उसी पर प्रतिक्रिया दी है और पीटीआई से कहा, "काश मेरे पास और दृश्य होते, लेकिन जब मैंने फिल्म साइन की, तो मुझे पता था कि मेरे पास यही है। मेरे जीवन में उस समय, मैं भगवान का आभारी था कि मैं था।" संदीप को यह भूमिका निभाने का मौका दिया गया।''

  • Dec 4, 2023 1:13 PM

    रश्मिका नहीं ये हसीना बनेगी Animal 2 की लीड एक्ट्रेस, रणबीर कपूर संग वायरल हो चुके हैं इंटीमेट सीन

    Animal Part 2 Update: रणबीर कपूर ने अपनी हालिया रिलीज - एनिमल से सभी को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। फिल्म ने रिलीज के दो दिन में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग की तो बात हो ही रही है साथ में एक और हसीना को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है और ये नाम है तृप्ति डिमरी।

    रश्मिका नहीं ये हसीना बनेगी Animal 2 की लीड एक्ट्रेस, रणबीर कपूर संग वायरल हो चुके हैं इंटीमेट सीन
  • Dec 4, 2023 12:31 PM

    शूटिंग करते वक्त Ajay Devgn के साथ हुआ बड़ा हादसा, फाइट सीन करते वक्त एक्टर की आंख में लगी गहरी चोट

    Ajay Devgn Accident: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम 3' का फैं को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की पहली दो किश्तों को भी फैंस द्वारा शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इस बार भी फैंस पलके बिछाकर सिंघम के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म से जुड़ा एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

    शूटिंग करते वक्त Ajay Devgn के साथ हुआ बड़ा हादसा, फाइट सीन करते वक्त एक्टर की आंख में लगी गहरी चोट
  • Dec 4, 2023 11:38 AM

    शादी के वक्त इस बात को लेकर घबराई थीं कैटरीना कैफ

    कैटरीना कैफ इस हफ्ते विक्की कौशल के साथ अपनी दूसरी शादी की सालगिरह मनाने के लिए तैयार हैं, उन्होंने याद किया कि कैसे वह COVID 19 लॉकडाउन के बाद अपनी शादी को लेकर चिंतित थीं। रेड सी फिल्म फेस्टिवल के दौरान बोलते हुए, कैटरीना ने कहा, "जैसे ही दुनिया कोविड के बाद खुल रही थी हम अपनी शादी की योजना बनाने की कोशिश कर रहे थे। कई लोगों की तरह, हमें भी लॉकडाउन हटने का इंतजार करना पड़ा ताकि हम शादी कर सकें। हमारा पूरा परिवार वहां मौजूद था और मैं केवल इस बात पर ध्यान दे रही था कि मेरे पूरे परिवार को दुनिया के सभी कोनों से वहां आना था, जहां से आना बैन था। इसलिए यह अद्भुत था।"

  • Dec 4, 2023 11:30 AM

    अक्षय कुमार ने किया हाउसफुल 5 की रिलीज डेट का ऐलान

    हाउसफुल फ्रेंचाइजी की चार किस्तों की शानदार सफलता के बाद, अक्षय कुमार ने अब कॉमेडी ड्रामा की अगली किस्त की रिलीज की तारीख की घोषणा की है। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुलासा किया कि हाउसफुल 5 6 जून 2025 को रिलीज होगी

  • Dec 4, 2023 10:07 AM

    Bigg Boss 17: फिर ऐश्वर्या पर लगा पति को कंट्रोल करने का आरोप, रोते हुए एक्ट्रेस ने नील को दे डाली ये धमकी

    Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस 17 हर गुजरते एपिसोड के साथ काफी नाटकीय होता जा रहा है। बिग बॉस 17 का बीता एपिसोड काफी नाटकीय होने के साथ-साथ मनोरंजक भी था। जहां धीरे-धीरे अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिश्ता पटरी पर लौट रहा है, वहीं ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का रिश्ता समय की कसौटी पर खरा उतर रहा है।

    Bigg Boss 17: फिर ऐश्वर्या पर लगा पति को कंट्रोल करने का आरोप, रोते हुए एक्ट्रेस ने नील को दे डाली ये धमकी
  • Dec 4, 2023 9:12 AM

    निया शर्मा की खिसकती पैंट से दिखे अंडरगार्मेंट, टॉप की भी खुले थे बटन; लोगों ने कहा- 'उर्फी की बहन'

    Nia Sharma Video: रविवार की रात जब निया शर्मा बाहर निकलीं तो उन्होंने हम सभी को याद दिलाया कि वह टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे सेक्सी सितारों में से एक हैं। एक्ट्रेस, जिन्हें अपने बोल्ड फैशन चॉइस के लिए जाना जाता है, उन्हें देर रात एक बर्थडे पार्टी में जाते हुए देखा गया और इस दौरान उनके आउटफिट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

    निया शर्मा की खिसकती पैंट से दिखे अंडरगार्मेंट, टॉप की भी खुले थे बटन; लोगों ने कहा- 'उर्फी की बहन'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X