रश्मिका नहीं ये एक्ट्रेस बनेगी Animal 2 की लीड एक्ट्रेस, रणबीर कपूर संग वायरल हो चुके हैं इंटीमेट सीन

Animal Part 2 Update: रणबीर कपूर ने अपनी हालिया रिलीज - एनिमल से सभी को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। फिल्म ने रिलीज के दो दिन में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग की तो बात हो ही रही है साथ में एक और हसीना को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है और ये नाम है तृप्ति डिमरी।
एनिमल के रिलीज होते ही तृप्ति डिमरी और रणबीर कपूर के इंटीमेट सीन्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी फैंस को भी काफी अच्छी लगी है और अगर आपको भी ये जोड़ी अच्छी लगी है तो आपके लिए एक खुशखबरी है। जी हां, खबर है कि 'एनिमल' के दूसरे पार्ट में तृप्ति डिमरी लीड एक्ट्रेस हो सकती हैं और उन्हें रश्मिका से भी ज्यादा स्क्रीन स्पेस दिया जाएगा।
'एनिमल' की रिलीज के बाद रणबीर को लेकर एक्ट्रेस के पुराने इंटरव्यू ऑनलाइन वायरल हो गए हैं। रेडिट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें तृप्ति डिमरी के पहले के इंटरव्यूज को दिखाया गया है। एक क्लिप में उनसे पूछा गया कि उनका सेलिब्रिटी क्रश कौन है। उन्होंने तुरंत रणबीर का नाम लिया। जब अभिनेत्री से उस फिल्म का नाम बताने के लिए कहा गया जिसे उन्होंने 10 से अधिक बार देखा है, तो अभिनेत्री ने कहा, 'ये जवानी है दीवानी'। इसके बाद उन्होंने रणबीर के साथ एक फिल्म में काम करने की इच्छा जताई।
एक अन्य क्लिप में उनसे पूछा गया, "आपके अनुसार सबसे सेक्सी बॉलीवुड अभिनेता कौन है?" तृप्ति ने बिना रुके कहा, "रणबीर कपूर।" "मुझे रणबीर के साथ काम करना अच्छा लगेगा। मेरे पसंदीदा अभिनेता... रणबीर कपूर, मुझे उनका काम पसंद है। वह हर फिल्म में, अपने हर काम में बहुत शानदार हैं।"
आपको बता दें, तृप्ति ने रणबीर के साथ संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म एनिमल में जोया के रूप में काम किया है। उन्होंने हाल ही में व्यक्त किया कि वह उनके साथ फिर से काम करना चाहेंगी। पिंकविला ने एक इंटरव्यू में उनके हवाले से कहा, 'रणबीर कपूर के साथ काम करना अद्भुत था। यह तथ्य कि वह एक महान अभिनेता होने के अलावा बहुत गर्मजोशी से स्वागत करने वाले इंसान हैं, उनके बारे में बहुत कुछ बताता है। यह देखना शानदार लगता है कि दर्शक हमारी केमिस्ट्री को इतना प्यार दे रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि हम भविष्य में फिर से सहयोग करेंगे।'


Click it and Unblock the Notifications