..................... bollywood news in hindi live updates 04 April crew box office collection vishweshwar rao death - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights : करीना कपूर की 'क्रू' ने छठे दिन काटा गदर, कैंसर ने ली इस एक्टर की जान

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 04 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

हाल ही में रिलीज हुई करीना कपूर, तबू और कृति सेनॉन की फिल्म 'क्रू' ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। अब फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए है। सैकनिल्क की अर्ली एस्टिमेट्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति सेनॉन, तबू और करीना कपूर खान की लीड रोल वाली फिल्म 'क्रू' छठे दिन 3.29 करोड़ रुपये कमाने वाली है। इसी के साथ फिल्म का कलेक्शन 40 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगा। लेकिन आपको बता दें कि करीना कपूर की फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित हैं।

तमिल फिल्मों में पॉपुलर अभिनेता विश्वेश्वर राव की अचानक हुई मौत ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है। एक्टर ने मंगलवार को आखिरी सांस ली। 62 वर्ष की उम्र में कैंसर के कारण उनका निधन हो गया। विश्वेश्वर राव ने फिल्मों के अलावा कई धारावाहिकों में अभिनय से लोकप्रियता हासिल की।

LIVE Feed
  • Apr 4, 2024 10:00 PM

    कंगना रनौत की फिसली जुबान बोलीं- राहुल गांधी की मां उन्हें टॉर्चर करती हैं

    Loksabha election 2024: मंडी से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहीं कंगना रनौत ने हाल ही में गांधी परिवार पर निशाना साधा है। जी हां, कंगना ने राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी पर भी तंज कसा है। कंगना ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों परेशान लगते हैं। ऐसा लगता है कि दोनों ही अपनी जिंदगी में परेशान हैं। कंगना आगे कहती हैं कि राहुल गांधी बहुत ही महत्वकांक्षी हैं वे बहुत कुछ कर सकते हैं, लेकिन हालात के मारे हैं। वे जिंदगी में बेहतर कर सकते हैं। उनपर उनकी मां दबाव बनाती हैं। यही वजह है कि वे राजनीति में सफल नहीं हो पा रहे हैं।

    कंगना रनौत की फिसली जुबान बोलीं- राहुल गांधी की मां उन्हें टॉर्चर करती हैं
  • Apr 4, 2024 6:25 PM

    नोरा ने याद किया अपना कठिन समय बोलीं- बस एक अंडा खाकर दिन गुजारती थीं

    Nora fatehi remembered her struggling time: नोरा फतेही (Nora fatehi) ने माशेबल इंडिया ऑफ द बॉम्बे जर्नी के लेटेस्ट एपिसोड में बताया कि कैसे उनका समय बीता वे 9 लड़कियों के साथ कमरा शेयर करती थीं और खाने में एक अंडा ब्रेड और कभी-कभी दूध पीकर अपने दिन का गुराजा करती थीं। नोरा आगे कहती हैं कि उस समय मैंने एक एजेंसी में काम किया था जिससे घर का किराया दिया जाता था। वह उस पैसे से अपना कमीशन भी काट लेते थे। उन्हें महीनेभर का खर्च निकालना मुश्किल पड़ता था। नोरा बताती हैं कि वह समय बहुत बुरा था।

    नोरा ने याद किया अपना कठिन समय बोलीं- बस एक अंडा खाकर दिन गुजारती थीं
  • Apr 4, 2024 4:05 PM

    अरहान खान ने लड़की को कहा SOTY 3

    अरबाज खान के बेटे अरहान खान का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक लड़की को कह रहे हैं, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3.. लेकिन इस लड़की को देखकर लग रहा है कि वो खुश नहीं है। हालांकि ये लड़की कौन है इसका पता नहीं चला है। फिलहाल आप देखिए वीडियो..

  • Apr 4, 2024 3:23 PM

    शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन का छपरी डांस देखकर फैंस हुए भौचक्के

    शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी बहनें भी इस वीडियो में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में तीनों बहनें ट्यूनिंग सेट करती नजर आ रही हैं। सभी ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी है साथ ही में डेनिम जींस पहन रखी है। खुले बाल और लाइट मेकअप में तीनों ही बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

  • Apr 4, 2024 2:39 PM

    - 'कमसिन कली' के टीजर ने रिलीज होकर किया धमाका, म्यूजिकल जर्नी की बोल्ड शुरुआत

    लव सेक्स और धोखा 2 को लेकर दर्शकों के बीच में माहौल गरमाता नजर आ रहा है। दर्शकों की दिल को धड़कनों को तेज करने वाले आकर्षक पोस्टर को रिलीज करने के बाद, मेकर्स ने दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए लव सेक्स और धोखा 2 का पहला डोज जारी कर सभी को फिल्म की दिलचस्प, बोल्ड और ग्रिपिंग दुनिया की झलक दी है।

  • Apr 4, 2024 2:05 PM

    नीता काकी.. नीता काकी.. ये नारा लगाते हुए चिल्लाने लगा शख्स

    वीडियो में आप देखेंगे कि मुंबई इंडियंस का एक फैन है जोकि पीएम मोदी पुतले के साथ दिख रहा है। ये शख्स लगातार नीता अंबानी को आवाज लग रहा है। वो कह रहा है, ''नीता काकी, नीता काकी.. जय श्रीराम।'' इसके बाद नीता अंबानी उस ओर देखती हैं और हाथ जोड़कर अभिनंदन करती हैँ। अब नीता अंबानी का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Apr 4, 2024 1:33 PM

    आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह ने गाया शाहरुख खान का ये गाना?

    वीडियो की शुरुआत रिंकू सिंह से होती है। वो काफी मस्ती में हैं और लुट पुट गया गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। आपको उनके गाने का तरीका देखकर हंसी आनी तय है। इसके बाद रिंकू सिंह आंद्रे रसेल को गाने के लिए कहते हैं। इसपर रसेल कहते हैं, ''मेरा गाना सुनो अब, तुम कुछ नहीं गाओगे, लुट पुट गया...'' जैसे ही रलस गाना गाते हैं लोग हंसना शुरु कर देते हैँ। इस वक्त ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि आंद्रे रसेल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

  • Apr 4, 2024 1:01 PM

    द एकेडमी ने शेयर किया Deepika Padukone का 'दीवानी मस्तानी' वीडियो

    फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने 'दीवानी मस्तानी' को ऑस्कर अवॉर्ड्स देने वाली संस्था के ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा- 'श्रेया घोषाल ने ये गाया गया है। वहीं 'दीवानी मस्तानी' फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' का एक हिट ट्रैक है, जिसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा सह-कलाकार थे।'

  • Apr 4, 2024 12:57 PM

    अजय देवगन की इस फिल्म से सोनाक्षी हुईं आउट

    अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार काफी हिट रही थीं। अब जल्द ही इन दोनों फिल्मों की सीक्वल फिल्मों की तैयारी शुरू होने वाली है। खबरों की मानें तो अजय अगले साल से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। एक्टर सन ऑफ सरदार 2 को बिल्कुल नई टीम के साथ बनाएंगे। इसमें निर्देशक से लेकर कास्ट तक पूरी टीम नई होगी। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, सन आफ सरदार 2 में मूल फिल्म से सिर्फ अजय ही होंगे। सीक्वल में सोनाक्षी और संजय दोनों नहीं होंगे।

  • Apr 4, 2024 12:55 PM

    'हीरामंडी' का गाना हुआ रिलीज

    नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, मनीषा कोइराला स्टारर मूवी हीरामंडी का गाना 'तिलस्मी बांहें' रिलीज हो गया। जिसमें अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा जबरदस्त डांस करती दिखीं।

  • Apr 4, 2024 12:54 PM

    अंशुला कपूर ने बॉयफ्रेंड संग शेयर कीं रोमांटिक फोटोज

    बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं। अभी हाल ही में अंशुला कपूर ने अपनी नई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में अंशुला कपूर इन तस्वीरों में रोहन ठक्कर के साथ आ रही हैं। अंशुला कपूर और रोहन की ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की फोटोज आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन फोटोज को लेकर अंशुला कपूर खूब ट्रोल हो रही हैं।

  • Apr 4, 2024 10:46 AM

    सेट से लीक हुआ मनीषा रानी का वीडियो

    मनीषा रानी इन दिनों पंजाब में हैं और अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो पर काम कर रही हैं। सेट से मनीषा रानी के कुछ वीडियोज और फोटोज सामने आए हैं। बता दें कि मनीषा रानी पंजाब में उचाना अमित की म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी।

  • Apr 4, 2024 10:44 AM

    अरहान बहल की होगी बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री

    सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 पर मेकर्स काम कर रहे हैं। इस शो के लिए कई सेलेब्स को अप्रोच किया जा रहा है और अब दावा है कि शो में मन की आवाज प्रतिज्ञा फेम एक्टर अरहान बहल की एंट्री हो सकती हैं। अरहान काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं। शो में आकर वह धमाकेदार कमबैक करेंगे।

  • Apr 4, 2024 10:43 AM

    नकुल मेहता के ट्रोल्स पर भड़कीं सुरभि चंदना

    सुरभि चंदना ने हाल ही में पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें एक्ट्रेस ने दोस्त नकुल मेहता को ट्रोल करने वालों की क्लास लगाई। नकुल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सुरभि को शादी की बधाई नहीं दी थी, जिस वजह से वह ट्रोल हुए। इस मामले पर सुरभि और उनके पति ने बताया कि नकुल का मैसेज आ गया था और ऐसा जरूरी नहीं है कि सब पोस्ट करेंगे तभी बधाई विशेज मानी जाएगी।

  • Apr 4, 2024 10:42 AM

    शाहरुख खान ने मैच के बाद ऋषभ पंत को लगाया गले

    3 अप्रैल के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाडियों ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। मैच के बाद शाहरुख खान और ऋषभ पंत का एक वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में शाहरुख खान आईपीएल के कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच के बाद खिलाड़ियों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान शाहरुख खान ने अपनी टीम के साथ-साथ विरोधी टीम के खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। इसी से शाहरुख खान और ऋषभ पंत का गले लगाते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

  • Apr 4, 2024 10:40 AM

    अरबाज खान की पत्नी शूरा खान वॉकिंग स्टाइल को लेकर हुईं ट्रोल

    शूरा खान और अरबाज खान अभी हाल ही में एक इफ्तार पार्टी में साथ नजर आए थे। इसके बाद अब एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शूरा खान अकेले दिखाई दे रही हैं। शूरा खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शूरा खान जींस और शर्ट पहने दिखाई दीं। शूरा खान का कूल लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन अरबाज खान की अपनी अपनी चाल को लेकर खूब ट्रोल हो रही हैं। इसको लेकर ट्रोल्स तरह-तरह के कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Apr 4, 2024 10:38 AM

    'रामायण' की शूटिंग का वीडियो हुआ वायरल

    डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रही रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' एक बार फिर सर्खियों में आ गई है। इस बार किसी स्टार की एंट्री को लेकर नहीं बल्कि एक वीडियो को लेकर चर्चा में है। जिसे रणबीर कपूर के फैन पेज से शेयर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस वीडियो को डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के सेट का बताया जा रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में फिल्म का सेट दिखाई दे रहा है। रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की शूटिंग को लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही है। सेट से सामने आया ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर गर्दा उड़ा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के इस धांसू सेट के लिए 11 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X