Bollywood Highlights: तीसरे दिन करीना की 'क्रू' ने उड़ाया गर्दा, LSD 2 को लेकर डायरेक्टर ने दी वॉर्निंग

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 01 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

करीना कपूर, तबू और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। इसके चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। फिल्म 'क्रू' ने पहले दो दिन में ही 21 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर चुकी है।

इसके बाद अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। सैकनिल्क की अर्ली एस्टिमेट्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना कपूर खान, कृति सेनन और तबू लीड रोल वाली फिल्म 'क्रू' तीसरे दिन 10.61 करोड़ रुपये कमा सकती है। इसी के साथ फिल्म 'क्रू' ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया।

डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'एलएसडी 2' 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का टीजर 1 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। फिल्म 'एलएसडी 2' के टीजर के रिलीज से पहले दिबाकर बनर्जी ने एक चेतावनी दी है। दिबाकर बनर्जी का कहना है कि फिल्म 'एलएसडी 2' के फैमिली के साथ ना देखें।

LIVE Feed
  • Apr 1, 2024 7:54 PM

    अंजली अरोड़ा ने गुलाबी साड़ी गाने पर जमकर लगाए ठुमके, देखते रह जाएंगे वीडियो

    Anjali Arora Latest Dance Video Viral: अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में उन्होंने गुलाबी साड़ी गाने पर ऐसा डांस किया है वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजली अरोड़ा जींस और क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग का दुपट्टा अपने कंधे से डालकर कमर पर बांधा है। इसी के साथ ही वे गुलाबी साड़ी गाने पर जमकर ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही अंजली अरोड़ा कैप्शन में लिखती हैं- 'गुलाबी साड़ी तो थी नहीं।'

    अंजली अरोड़ा ने गुलाबी साड़ी गाने पर जमकर लगाए ठुमके, देखते रह जाएंगे वीडियो
  • Apr 1, 2024 5:28 PM

    ऋचा चड्ढा के वीडियो को देख उड़े फैन्स के होश, पति को छोड़ इस शख्स के साथ कीं आंखों की गुस्ताखियां

    Richa Chadha Latest Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैन्स हैरान रह गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋचा चड्ढा बेहद ही खूबसूरत नीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही उन्होंने परांदा पहना हुआ है। एक्ट्रेस पंजाबी लुक में बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ कोई अन्य शख्स नजर आ रहा है। जो उनके साथ आंखों की गुस्ताखियां करते नजर आ रहा है।

    ऋचा चड्ढा के वीडियो को देख उड़े फैन्स के होश, पति को छोड़ इस शख्स के साथ कीं आंखों की गुस्ताखियां
  • Apr 1, 2024 4:14 PM

    करीना-तबू और कृति की तिगड़ी ने मचाया धमाल, किया बंपर कलेक्शन

    फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं तीसरे दिन वीकेंड पर फिल्म ने बंपर कलेक्शन किया है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 10.5 करोड़ की बंपर कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 29.5 करोड़ रुपये। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।

  • Apr 1, 2024 3:48 PM

    टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार को बनाया अप्रैल फूल

    वीडियो की शुरुआत में टाइगर सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल को हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं और फिर वह गार्डन में खेलने चले जाते हैं। इस बीच अक्षय दौड़ते हुए खेल में शामिल होने के लिए आते हैं। अक्षय को देख टाइगर उन्हें पहले बोतल लाने के लिए कहते हैं।

  • Apr 1, 2024 3:11 PM

    ऐश्वर्या राय को अपने पॉडकास्ट में बुलाने को लेकर क्या बोल गईं नव्या नंदा?

    नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट का नाम, व्हाट द हेल है और इसका दूसरा सीजन फरवरी में आया था। जूम के साथ बातचीत में नव्या से पूछा गया था कि, उनके दादा अमिताभ बच्चन, मामू अभिषेक बच्चन या मामी ऐश्वर्या राय बच्चन शो में उनके साथ शामिल होंगे? इस पर नव्या ने कहा, "उम्मीद है, हमारे पास सीज़न 3 होगा और मैं चाहूंगी कि परिवार के बाहर भी मेहमान आएं।" इसके बाद नव्या का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

  • Apr 1, 2024 2:28 PM

    शादी के 6 महीने बाद Parineeti Chopra ने किया प्रेग्नेंसी का खुलासा

    हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में परिणीति पहले तो फिट क्लोथ में नजर आती हैं। उसके बाद वे अपना ट्रेलर लॉन्च वाला फोटो लगती हैं और उसपर आए कमेंट्स को भी दिखती हैं। इस वीडियो में लिखे कमेंट्स में कोई उन्हें मां बनने की बधाई देता नजर आ रहा है तो कोई अंदाजा लगा रहा है कि परिणीति कितने महीने की प्रेग्नेंट हैं।

  • Apr 1, 2024 2:05 PM

    Urfi Javed ने खेलने वाली इस चीज को ही बना लिया अपना टॉप

    उर्फी जावेद का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में उन्होंने टेनिस रैकेट हाथ में ले रखा है। वो सोफे पर बैठकर टेनिस रैकेट में कुछ धागे लगा रही हैं। लेकिन जैसे ही शॉट चेंज होता है, वो नए आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस नए आउटफिट के लिए उन्होंने ग्रीन रंग की स्कर्ट पहन रखी है और ऊपर टेनिस रैकेट का टॉप बना रखा है, जिसमें फ्लोरल डिजाइन बना हुआ है।

  • Apr 1, 2024 1:37 PM

    Disha Patani ने उड़ाई लोगों की नींद, शेयर कर दीं बिकिनी फोटोज

    दिशा पाटनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी फोटोज शेयर कीं और उनके इस बोल्ड फोटोज को शेयर करते ही एक्ट्रेस के फैंस दीवाने हो गए। दिशा ने फ्लोरल बिकिनी में कई तस्वीरें शेयर कीं और उनका कातिलाना लुक उनके फैंस को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

    Disha Patani ने उड़ाई लोगों की नींद, शेयर कर दीं बिकिनी फोटोज
  • Apr 1, 2024 1:36 PM

    राखी सावंत पर फूटा आदिल खान का गुस्सा

    जबसे राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी ने सोमी खान से शादी की है। तभी से वो लोग एक दूसरे पर नए नए आरोप लगा रहे हैं। आदिल खान ने हाल ही में ई-टाइम्स से बात करते हुए कहा कि राखी उनकी शादी की खबरों को प्रोसेस नहीं कर पा रही हैं। वो बोले 'राखी सावंत को लोगों के पैसे चुराने या लोगों को धोखा देने की आदत है। वो इस बात को पचा नहीं पा रही हैं कि मैं जीवन में आगे बढ़ गया हूं और एक खुशहाल जीवन जी रहा हूं।'

  • Apr 1, 2024 1:32 PM

    नई मुश्किल में फंसे एल्विश यादव

    एल्विश यादव ने अपनी कई म्यूजिक वीडियो में सांपोंं का इस्तेमाल किया है और इसी वजह से उनके खिलाफ सांपों के जहर का सप्लाई का मामला पक्का हुआ था। वहीं, अब एल्विश यादव के खिलाफ नया केस दर्ज किया गया है। ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एल्विश यादव के खिलाफ वाइल्डलाइफ प्रोटक्शन एक्ट, 1972 के तहत गुरुग्राम में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पीपल फॉप एनिमल्स के एक सदस्य और एनिमल एक्टिविस्ट सौरभ गुफ्ता ने म्यूजिक वीडियो में सांपों का इस्तेमाल करने को लेकर एल्विश के खिलाफ कानूनी एक्शन लिया है। एल्विश के खिलाफ इस केस ने फैंस को हैरान कर दिया है। यूट्यूबर के फैंस काफी ज्यादा टेंशन में आ गए हैं।

  • Apr 1, 2024 12:15 PM

    Jab We Met 2 ही नहीं इस फिल्म के सीक्वल की भी हो रही तैयारी?

    बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर इम्तियाज अली ने जब वी मेट और लव आज कल के सीक्वल के बारे में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दोनों के सीक्वेल की संभावना को पूरी तरह से नहीं नकारा पर स्वीकार किया कि वे जल्द ही उन पर काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा- 'मेरे पास तीन स्क्रिप्ट हैं जिन्हें बनाने के लिए मैं बेहद बेताब हूं।'

  • Apr 1, 2024 12:10 PM

    डॉन के रोल में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

    कार्तिक आर्यन का नाम एक बाद एक फिल्मों के साथ जुड़ रहा है। कई दिनों से खबरें चल रही हैं कि कार्तिक आर्यन फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के साथ काम करने जा रहे हैं। अब इसको लेकर पत्रकार राहुल रावत ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कार्तिक आर्यन विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म में डॉन हुसैन उस्तरा के रोल में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म की शूटिंग साल 2024 के सितंबर महीने से शुरू होने वाली है। लेकिन आपको बता कि अभी तक इसको लेकर कोई भी अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

  • Apr 1, 2024 12:09 PM

    अर्जुन कपूर संग शादी की खबरों के बीच एक्टर के साथ स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा

    जब से 'सिंघम 3' से अर्जुन कपूर का लुक सामने आया है। तब से एक्टर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लेकिन इन सब के बीच अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। ये खबर अर्जुन कपूर की लव लाइफ से जुड़ी हुई है। अर्जुन कपूर अभी हाल ही में मलाइका अरोड़ा के साथ एक्ट्रेस की मां के घर गए थे। जिसके बाद कपल की शादी की खबरें सामने आने लगी। इसी बीच अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ नजर आए।

  • Apr 1, 2024 9:44 AM

    करीना कपूर ने परिवार संग एयरपोर्ट पर मारी धांसू एंट्री

    करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना कपूर अपने बेटे तैमूर और जेह के साथ नजर आ रही हैं। करीना कपूर और उनके बच्चों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। करीना कपूर के बेटे जेह इस दौरान बेहद क्यूट अंदाज में दिखाई दिए। जेह वीडियो में बेहद क्यूट स्टाइल से अपने बालों को ठीक करते दिखे। तो वहीं तैमूर अपने पापा सैफ अली खान का साथ पकड़े हुए नजर आए। करीना कपूर इस वीडियो में एकदम कूल अंदाज में नजर आ रही हैं।

  • Apr 1, 2024 9:43 AM

    अजय देवगन ने शेयर की 'मैदान' की क्लिप

    अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' 10 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म 'मैदान' का एक क्लिप शेयर किया है जिसे देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। अजय देवगन ने इसके साथ लिखा है, 'मैदान मे उतरेंगे ग्यारह सिर्फ ग्यारह दिनों में। फुटबॉल से भारतीय इतिहास बदलने वाले कोच सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी देखें।'

  • Apr 1, 2024 9:39 AM

    'रेड 2' के सेट से अजय देवगन की तस्वीरें वायरल

    अजय देवगन की फिल्म 'रेड' साल 2018 में रिलीज हुई थी और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब इस फिल्म का सीक्वल 'रेड 2' बन रहा है और ये इसी साल नवंबर में रिलीज होगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर अजय देवगन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसको लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म 'रेड 2' के सेट की हैं। बताया जा रहा कि अजय देवगन जोधपुर में फिल्म 'रेड 2' की शूटिंग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X