..................... richa chadha dance with unknown person fans said, guddu bhaiya will be angry - Hindi Filmibeat

ऋचा चड्ढा का मजेदार वीडियो हुआ वायरल, खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस

Richa Chadha

Richa Chadha Latest Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। बता दें कि ऋचा चड्ढा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वे बच्चे को जन्म देंगी। ऋचा को अक्सर एयरपोर्ट और इवेंट्स में देखा जाता है। जहां वे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। जिसे देखकर फैन्स ने उन्हें जमकर बधाइयां दी थीं। बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं आए दिनों उनके लेटेस्ट पोस्ट फैन्स का दिल जीत लेते हैं। वहीं हाल हाल ही में ऋचा चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है इस वीडियो को देख फैन्स के होश उड़ गए हैं।

किसी अन्य शख्स के साथ आंखों की गुस्ताखियां करती दिखीं एक्ट्रेस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋचा चड्ढा बेहद ही खूबसूरत नीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही उन्होंने परांदा पहना हुआ है। एक्ट्रेस पंजाबी लुक में बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ कोई अन्य शख्स नजर आ रहा है। जो उनके साथ आंखों की गुस्ताखियां करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स और सितारे इस वीडियो पर जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा अब तो गुड्डू भइया का कहर बरसेगा। तो वहीं दूसरे ने कहा भइया बाहर ही खड़े है भाई साहब बाहर मत निकलना। वहीं एक्ट्रेस जरीन खान ने कमेंट करते हुए लिखा-सो क्यूट ऋचा तो वहीं रिद्धिमा पंडित हंसी वाला इमोजी बनाती हैं। बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। दोनों ने 4 अक्टूबर 2022 में शादी की थी। वहीं शादी के दूसरे साल में ही उन्होंने गुड न्यूज की घोषणा कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X