..................... Bollywood News In Hindi Live- Stree 2 earned Rs 250 crore, Deepika Padukone seen in black dress - Hindi Filmibeat

Bollywood News In Hindi Live- स्त्री 2 ने कमाए 250 करोड़, ब्लैक ड्रेस में दिखीं दीपिका पादुकोण

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 21 August: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 की जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होकर बवाल काट दिया है। खबरें आ रही हैं कि फिल्म ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ये जश्न का मौका है। गौरतलब है कि काफी समय के बाद किसी फिल्म ने पहले सोमवार को इतनी कमाई की है। ये कमाई कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्म से ज्यादा है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बैनर्जी जैसे किरदार हैं।

इसके अलावा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने एक लुक को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही मां बनने वाली हैं दीपिका और इस दौरान ब्लैक ड्रेस में कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं। काफी जल्दी दीपिका मां बनने वाली हैं और दौरान उनको आउटिगं पर स्पॉट किया गया है। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका पादुकोण लगातार इवेंट्स को अटेंड कर रही हैं। वर्कफ्रंट पर वो अब किसी भी तरह के प्रोजेक्ट पर फिलहाल विचार नहीं कर रही हैं।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप दिनभर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Aug 21, 2024 5:49 PM

    ये रिश्ता क्या कहलाता है की कावेरी पोद्दार का वर्कआउट वीडियो वायरल

    टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अनिता राज कावेरी पोद्दार का रोल निभा रही हैं। असल जिंदगी में अनिता वर्कआउट को काफी टाइम देती हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Aug 21, 2024 5:48 PM

    आईवीएफ की मदद से मां बनेगी युविका चौधरी

    प्रिंस नरूला की पत्नी युविका चौधरी जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में युविका चौधरी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वह शादी के छह साल बाद आईवीएफ की मदद से मां बन रही हैं।

  • Aug 21, 2024 5:48 PM

    तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के घर आए नन्हे मेहमान

    तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अपने घर पर दो बुल डॉग लेकर आए हैं। करण और तेजस्वी ने उनके साथ फोटो भी शेयर की है, जिस पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

  • Aug 21, 2024 5:47 PM

    जी टीवी पर नए शो का ऐलान

    जी टीवी पर नए शो का ऐलान हुआ है। इस सीरियल का नाम जागृति एक नई सुबह है। इस शो में बंधुआ मजदूर की कहानी है। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो काफी पसंद किया जा रहा है।

  • Aug 21, 2024 5:46 PM

    क्या 'बजरंगी भाईजान' का बनेगा सीक्वल?

    कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में एक्टर सलमान खान के साथ एक्ट्रेस करीना कपूर और हर्षाली मल्होत्रा लीड रोल में थे। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत और पाकिस्तान दोनों ही मुल्कों के लोगों को इमोशनल कर दिया था। वहीं अब 'आईएएनएस' को दिए एक इंटरव्यू में कबीर खान ने कहा, 'किसी भी फिल्म का सीक्वल तभी बनना चाहिए जब अच्छी स्टोरी मिले ताकि उसी कहानी को आगे बढ़ाया जा सके।' कबीर खान ने कहा कि हर ब्लॉकबस्टर फिल्म को सीक्वल की जरूरत नहीं होती है और यही कारण है कि मैंने अपने करियर में कोई भी सीक्वल नहीं बनाए हैं। इसके अलावा डायरेक्टर ने कहा कि मैं ये कहने वाला पहला शख्स हूं, जो कहता है कि हर एक सफल फिल्म का सीक्वल नहीं बनाना चाहिए।

  • Aug 21, 2024 5:45 PM

    नए शो के सेट से अनिता हस्सनंदनी ने शेयर किया वीडियो

    अनिता हस्सनंदनी टीवी पर वापसी कर रही हैं। वह सीरियल सुमन इंदौरी में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने इस शो के सेट से कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं।

  • Aug 21, 2024 2:42 PM

    Mohsin Khan को पिछले साल आया था हार्ट अटैक

    टेलीविजन एक्टर मोहसिन खान ने हाल ही में अपनी सेहत के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए, जिससे उनके फैंस थोड़ा परेशान हो गए। एक इंटरव्यू के दौरान, उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें 2023 में दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें फैटी लीवर भी था।

    Mohsin Khan को पिछले साल आया था हार्ट अटैक
  • Aug 21, 2024 2:41 PM

    'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर भरी हुंकार

    अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्त्री 2' ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर खूब उधम काट रही है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ने छठे दिन सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 'स्त्री 2' ने छठे दिन 26.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने जहां प्रीव्यू में 9.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी तो वहीं ओपनिंग डे पर 55.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तो वहीं शुक्रवार को 35.30 करोड़ रुपये, शनिवार को 45.70 करोड़ रुपये, रविवार को 58.20 करोड़ रुपये और सोमवार को फिल्म ने 38.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस हिसाब से फिल्म ने केवल 6 दिनों में 269.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने छह दिनों में 259 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

  • Aug 21, 2024 2:40 PM

    सास-ससुर संग डिनर करने पहुंचीं दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण बीते कई महीनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को इंजॉय कर रही हैं। समय समय पर दीपिका पादुकोण अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ जाती हैं। यही वजह है जो अक्सर दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हर बार दीपिका पादुकोण का लुक लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। इसी बीच दीपिका पादुकोण ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। बीती रात बॉलीवुड की ये हसीना अपने सास ससुर के साथ डिनर करने निकली थीं। जैसे ही दीपिका पादुकोण अपने सास ससुर के साथ डिनर करने पहुंचीं वैसे ही मीडिया ने उनको चारों तरफ से घेर लिया।

  • Aug 21, 2024 1:24 PM

    Viral Video- धड़ाधड़ सिगरेत पीते नजर आए सलमान खान, थ्रोबैक वीडियो देख हैरान हैं फैंस!

    सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। लेकिन इस दौरान उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान स्मोकिंग करते हुए नजर आ रहा है। जी हां, क्लिप सामने आते ही तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में सलमान खान अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ उनका बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आ रहा है और अलवीरा के पति और प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री भी दिख रहे हैं।

  • Aug 21, 2024 12:39 PM

    Yudhra- सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म से आई तगड़ी अपडेट, ले रहे हैं ये खतरनाक ट्रेनिंग!

    हाल ही में एक साक्षात्कार में, सेलिब्रिटी फिटनेस कोच रोहित नायर ने सिद्धांत की तैयारी के बारे में जानकारी शेयर करते हुए कहा है, "मैंने 'युधरा' में एक्शन पर काम नहीं किया है, लेकिन मैंने सिद्धांत को ट्रेन किया है, क्योंकि वह एक्शन में बेहतर होना चाहते थे क्योंकि फिल्म में उनके बहुत सारे एक्शन की ज़रूरत थी।

  • Aug 21, 2024 12:00 PM

    शादी के दो महीने बाद ही सोनाक्षी सिन्हा की हुई ऐसी हालत! बेचना पड़ रहा है लग्जरी घर?

    'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा का मुंबई में आलीशान अपार्टमेंट बिक्री के लिए है। यह खबर सोनाक्षी के घर की कीमत के साथ वीडियो एक 'रियल एस्टेट' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए जाने के बाद चर्चा में आई। पोस्ट में इस जगह का जिक्र 'ऑरेट बिल्डिंग बांद्रा रिक्लेमेशन में एक आलीशान सी-फेसिंग होम' के रूप में किया गया था। 4200 वर्ग फुट का यह सुपर एक्सपेंसिव सी-फेसिंग अपार्टमेंट पहले 4 BHK था।

  • Aug 21, 2024 11:10 AM

    26 की उम्र में मृत पाई गईं थीं एडल्ट स्टार Sohia Loene, अब सामने आया मौत का असली कारण?

    निधन के कई महीनों के बाद अब खबर आ रही है कि सोफिया लियोन की मौत दवाओं की वजह से हुई थी। अधिकारियों ने मंगलवार को घोषणा की कि एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोन की मौत दवा के अधिक मात्रा के सेवन से हुई है। मौत के समय वो महज 26 साल की थीं औक अल्बुकर्क स्थित घर में मृत पाई गई थी। उस वक्त पुलिस ने इस मौत को संदिग्ध बताया था लेकिन अब सबकुछ पता चला चुका है। सोशल मीडिया पर सोफिया लियोन को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैँ। हालांकि ये पहला केस नहीं है जब कोई सेलिब्रिटी इस तरह से दुनिया छोड़कर गया है।

  • Aug 21, 2024 10:39 AM

    राम के रोल के लिए क्यों कास्ट किए गए रणबीर कपूर?

    मुकेश छाबड़ा ने कहा, "उसके चेहरे पर शांति है, वो तो चाहिए थी ना...नितेश (तिवारी) ने बहुत पहले ही सोच लिया था उनको। ये बहुत सही फैसला है। वो आपको मालूम चलेगा फिल्म आने के बाद। चेहरा शांत हो, फिल्म के लिए इसकी जरूरत थी। नितेश तिवारी ने काफी पहले उन्हें कास्ट करने के बारे में सोचा था और दर्शकों को फिल्म देखने के बाद इसका एहसास होग।''

  • Aug 21, 2024 10:15 AM

    नए बॉयफ्रेंड के साथ वेकेशन पर मलाइका अरोड़ा

    20 अगस्त 2024 को मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पेरिस की अपनी हालिया जर्नी की यादों की एक पोस्ट शेयर की, जिसकी शुरुआत अभिनेत्री के एक एयरपोर्ट के अंदर चलने और अपनी फ्लाइट की खिड़की से बादलों के एक छोटे से सीन से होती है। इसके बाद मलाइका ने कुछ फोटोज एड किए, जिसमें वह शहर में अपने समय का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही थीं।

  • Aug 21, 2024 9:52 AM

    Urfi Javed- खतरों की खिलाड़ी बनी उर्फी जावेद

    अपने शो के प्रमोशन के दौरान ने उर्फी जावेद ने काले रंग की ड्रेस में एक आग के गोले पर खड़े होकर पोज दिया। हालांकि ये रियल आग नहीं थी। "फॉलो कर लो यार, के रिलीज के महज 2 दिन बाकी हैं।" पपराज़ी के लिए पोज़ देते समय, उर्फी ने एक योजनाबद्ध स्टंट को अंजाम दिया जिससे नेटिज़न्स दंग रह गए।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X