Mohsin Khan को पिछले साल आया था हार्ट अटैक, 2-3 अस्पताल बदले तब जाकर सुधरी सेहत वरना तो...

mohsin khan

Mohsin Khan Heart Attack: टेलीविजन एक्टर मोहसिन खान ने हाल ही में अपनी सेहत के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए, जिससे उनके फैंस थोड़ा परेशान हो गए। एक इंटरव्यू के दौरान, उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें 2023 में दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें फैटी लीवर भी था।

पिछले साल आया था दिल का दौरा

पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में, 32 साल के एक्टर ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने सात साल तक लगातार दिन रात काम किया और इसी का उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ा है। उन्होंने कहा, "मुझे फैटी लीवर का पता चला था, और पिछले साल मुझे हल्का यानी माइल्ड दिल का दौरा पड़ा था। मैंने लोगों को यह बात नहीं बताई।"

कई अस्पताल बदले

उन्होंने आगे कहा कि वह काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहे। उन्होंने कहा, "बहुत ज्यादा ही दिक्कत बढ़ गई था। मैंने सही इलाज करवाया, 2-3 अस्पताल बदले, फिर आखिरकार मैं ठीक हो गया और मेरी सेहत वापस पटरी पर आ गई। अब सब कंट्रोल में है, माशाअल्लाह।"

इम्यूनिटी पड़ गई थी कमजोर

अपनी हेल्थ कंडीशन के बारे में बताते हुए मोहसिन ने कहा कि उन्हें नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर हुआ है, जो उनके बिजी शेड्यूल और बिगड़ी हुई स्लीप साइकिल के कारण हो सकता है। उन्होंने बताया, "मेरी इम्यूनिटी बहुत कमजोर हो गई थी। मैं अक्सर बीमार पड़ जाता था।"

ये रिश्ता क्या कहलाता है से कमाया नाम

मोहसिन ने कई सालों तक कल्ट डेली सोप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक की भूमिका निभाई और इस कैरेक्टर ने उन्हें घर-घर पहचान दिला दी। को-एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ उनकी केमिस्ट्री शो का मुख्य आकर्षण बन गई और असल जिंदगी में भी, मोहसिन और शिवांगी को अक्सर एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता था।

मोहसिन खान के करियर की बात करें तो एक्टर ने 2014 में शो निशा और उसके कजिन्स से टेलीविजन पर शुरुआत की, हालांकि, यह ये रिश्ता क्या कहलाता है में उनके शानदार रोल ने उन्हें पूरे देश में पहचान दिलाई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X