Bollywood News In Hindi Live- अली अब्बास जफर की इफ्तार पार्टी में पहुंचे सितारे, करण-कार्तिक की हुई दोस्ती

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 08 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं फिल्ममेकर अली अब्बास जफर की जो कि इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर चर्चा में है। रमजान के मौके पर अली अब्बास जफर ने इफ्तार पार्टी दी थी। इस मौके पर इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रकुल प्रीत जैसे नाम शामिल हैं। सभी की तस्वीरें सीधे इवेंट से सामने आई हैं।

इसके अलावा एक तस्वीर करण जौहर और कार्तिक आर्यन की एक साथ नजर आ रही है। इस तस्वीर में दोनों को हग करते हुए देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि बीच दरार खत्म हो गई और दोनों की दोस्ती हो गई है। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि दोनों साथ में नजर आते हैं या नहीं है। बीते कई सालों से खबरें थीं कि करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच सबकुछ सही नहीं है।

इस तरह की तमाम जानकारी के लिए आप दिनभर जुड़ रहिए फिल्मबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Apr 8, 2024 8:13 PM

    फिल्म 'भुल भुलैया 3' का कोलकाता में होगा अगला शेड्यूल

    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भुल भुलैया 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर अनीस बज्मी अपनी इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। अब फिल्म 'भुल भुलैया 3' का शूटिंग शेड्यूल कोलकाता में होगा। अनीस बज्मी फिल्म की शूटिंग लोकेशन देखने के लिए कोलकाता गए हुए हैं। अनीस बज्मी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह कब्रिस्तान के अंदर दिखाई दे रहे हैं।

  • Apr 8, 2024 8:12 PM

    शहनाज गिल का गाना 'धूप लगदी' हुआ रिलीज

    एक्ट्रेस शहनाज गिल और एक्टर सनी सिंह का गाना 'धूप लगदी' रिलीज कर दिया गया है। गाने में शहनाज गिल और सनी सिंह की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। गाना 'धूप लगदी' में शहनाज गिल और सनी सिंह ने पहली बार साथ में काम किया है। शहनाज गिल ने अपने इस गाने को खुद आवाज दी है। शहनाज गिल और सनी सिंह का गाना 'धूप लगदी' चर्चा में बना हुआ है।

  • Apr 8, 2024 8:11 PM

    धनुष और ऐश्वर्या ने कोर्ट में दी तलाक की अर्जी

    साउथ एक्टर धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत बीते दो साल पहले अलग होने का फैसला किया था। अब खबर आ रही है कि दोनों ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने चेन्नई की फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों ने आपसी सहमति से ये फैसला लिया है। धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने साल 2004 में शादी की थी।

  • Apr 8, 2024 7:02 PM

    एयरपोर्ट पर एक-दूसरे के गले मिले कार्तिक आर्यन और करण जौहर

    हाल ही में हुई एयरपोर्ट स्पॉटिंग को देख कर लग रहा है की दोनों के बीच सब कुछ एकदम ठीक है। दोनों एयरपोर्ट पर एक दूसरे के साथ बातचीत करते दिखे हैं और इतना ही नहीं जाते समय दोनों एक दूसरे को हग करते भी नजर आये हैं। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बात अगर लुक्स की करें तो कार्तिक आर्यन कैसुअल शर्ट में बेहद ही स्मार्ट लग रहे थे तो वही करण जोहर बेहद ही स्टाइलिश अवतार में स्पॉट हुए हैं। दोनों का हाल ही में हुए इवेंट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

  • Apr 8, 2024 7:00 PM

    अक्षय कुमार ने तेलुगू डेब्यू के लिए कसी कमर

    अक्षय कुमार ने साउथ सिनेमा की दो फिल्मों में काम किया है और अब वह तीसरी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार तेलुगू सिनेमा में डेब्यू करने की तैयारी में हैं। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार फिल्म 'कन्नप्पा' में काम करते नजर आएंगे जिसे विष्णु मांचू बना रहे हैं। अक्षय कुमार फिल्म 'कन्नप्पा' में प्रभास और मोहनलाल के साथ स्क्रीन स्पेस करेंगे। अक्षय कुमार के हाथ साउथ फिल्म लगने से उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और अपने पसंदीदा स्टार्स को साउथ सिनेमा में देखने के लिए बेकरार हैं।

  • Apr 8, 2024 6:59 PM

    नंगे पैर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं शहनाज गिल

    एक्ट्रेस शहनाज गिल का गाना 'धूप लगदी' सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में शहनाज गिल के साथ एक्टर सनी सिंह नजर आ रहे हैं। शहनाज गिल ने सोमवार को ही मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में हाजिरी लगाई है। नंगे पैर मंदिर पहुंची शहनाज गिल ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया है। शहनाज गिल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शहनाज गिल की तस्वीरों और वीडियोज को फैंस पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

  • Apr 8, 2024 5:11 PM

    पहले से और स्टाइलिश हो गई हैं मनीषा रानी, नई तस्वीरें देख उड़े फैन्स के होश

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मनीषा रानी इस दिनों जमकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। कभी अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात दें कि हाल ही में मनीषा रानी ने बिहार में एक प्लॉट लिया है और कुछ दिनों पहले ही वे मुंबई आई हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो फैन्स को दीवाना बना रही हैं। ब्लैक कलर के टॉप और जींस में मनीषा रानी का दिलकश अंदाज देखने को मिल रहा है।

  • Apr 8, 2024 5:02 PM

    शादी के 18 सालों बाद अलग होने जा रहे है ऐश्वर्या और धनुष

    Rajinikanth's daughter Aishwarya and Dhanush filed divorce: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष ने 17 जनवरी साल 2022 को एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। वहीं अब कपल ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी है।बताया जा रहा है कि कपल ने चेन्नई की फैमिली कोर्ट में डाइवोर्स पिटीशन फाइल कर दी है। कोर्ट इस केस पर जल्द सुनवाई करेगी।

    शादी के 18 सालों बाद अलग होने जा रहे है ऐश्वर्या और धनुष
  • Apr 8, 2024 3:47 PM

    पिता रहे मंत्री और बहन सांसद, क्या संजय दत्त राजनीति में करेंगे एंट्री ?

    ऐसी कई अफवाहें उड़ रही थीं कि संजय दत्ता इस बार राजनीति में एंट्री कर सकते हैं, लेकिन हाल ही में एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खुलासा करते हुए एक्टर बताते हैं कि वे राजनीति से जुड़ने नहीं जा रहे हैं। मैं किसी भी पार्टी से नहीं जुड़ रहा हूं। अगर मैं राजनीति के क्षेत्र में जाउंगा तो सबसे पहले मैं ही इसकी घोषणा करूंगा।

  • Apr 8, 2024 12:58 PM

    'मैं बीफ नहीं खाती हूं ना रेड मीट', कंगना रनौत ने दी सफाई तो यूजर्स ने खोल दिया कच्चा चिट्ठा

    कंगना रनौत ने सोशल मीडिया एक्स का सहारा लेते हुए लिखा- 'मैं बीफ या किसी भी प्रकार के रेड मीट का सेवन नहीं करती हूं यह शर्मनाक है। मेरे बारे में आधारहीन बातें कही जा रही है। मैं दशकों से यौगिक और आयुर्वेदिक जीवनशैली का प्रचार कर रही हूं। कंगना आगे कहती हैं कि इस तरह की रणनीति मेरी छवी को खराब करने के काम में नहीं आने वाली है। क्योंकि लोग मुझे जानते हैं कि मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और कोई भी चीज उन्हें गुमराह नहीं कर सकती जय श्री राम।'

  • Apr 8, 2024 12:28 PM

    आलिया भट्ट को डिनर डेट पर ले गए रणबीर कपूर, इस गाने पर किया कपल डांस

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल अपनी डेट नाइट को जमकर एंजॉय करता नजर आ रहा है। इस पार्टी में आर्टिस्ट रणबीर कपूर के मोस्ट पॉपुलर रॉरस्टार फिल्म के गाने नादान परिंदे घर आजा गाते दिख रहे हैं। और इस गाने को सुनते ही रणबीर और आलिया झूम उठते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि रणबीर आलिया की बैक पर हाथ रखकर डांस करते दिखते हैं। बता दें कि पार्टी का यह वीडियो आलिया के फैन क्लब पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

  • Apr 8, 2024 11:27 AM

    पुष्पा 2 के टीजर ने इंटरनेट पर लाया तूफान, हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस

    साल की मच अवेटेड फ़िल्म 'पुष्पा 2 द रूल' की दूसरी झलक आज आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर रिलीज़ हो चुकी है। टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर उत्साह की वजह से कोहराम मच गया है और हर कोने से इसे तारीफें मिल रही हैं। टीजर को देखते ही उससे आपको प्यार हो जाएगा। जी हां! टीजर का ग्रैंड विजुअल, वाइब्रेंट कलर्स और जबरदस्त पैमाना अपनी तरफ खींचता है।

  • Apr 8, 2024 11:04 AM

    खुल गई श्रद्धा कपूर की पोल? रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ लीक हो गया वीडियो, Read more at: https://hindi.filmibeat.com/news/shraddha-kapoor-video-leaked-with-rumoured-boyfriend-rahul-mody-enjoying-rehanna-concert-136179.htmlखुल गई श्रद्धा कपूर की पोल? रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ लीक हो गया वीडियो

    गौरतलब है कि वीडियो अभी का नहीं बल्कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग के दौरान है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि श्रद्धा कपूर रिहाना की म्यूजिकल बीट्स पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। श्रद्धा कपूर की उनके कथित प्रेमी, राहुल मोदी भी हैं जो कि कई जगहों पर एक साथ स्पॉट होते रहते हैँ। हालांकि दोनों की तरफ से किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। श्रद्धा पैपराजी के सामने राहुल से कुछ दूरी बनाकर रखती हैं। अक्सर दोनों को हिचकिचाहट के साथ स्पॉट किया जाता है।

  • Apr 8, 2024 10:28 AM

    चुनावों की धूप-धूल में खराब हुए कंगना रनौत के बाल

    लोगों का कहना है कि अगर ये चुनाव जीत भी जाती हैं तो ऐसे ही मुंबई में मरटगश्ती करती रहेंगी, इन्हें लोगों की समस्याओं से कुछ फर्क नहीं है। इसके साथ ही कुछ लोग उनके पुराने वीडियो को अभी तक नहीं भूले हैं और कमेंट सेक्शन में लिख सुभाष चंद्र बोस का नाम लिख रहे हैं। इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा, चुनावी रैली के कारण हेयरस्टाइल खराब हो गया है।

  • Apr 8, 2024 9:54 AM

    सिनेमैटोग्राफर गंगू रामसे का निधन

    बी टाउन से एक और मौत की खबर सामने आई है। हॉरर फिल्मों में जान डालने वाले दिग्गज सिनेमैटोग्राफर गंगू रामसे का रविवार 7 अप्रैल को निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार गू लंबे वक्त से बीमार थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार को सुबह 8 बजे उन्होंने 83 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X