शादी के 18 सालों बाद अलग होने जा रही हैं रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष, कोर्ट में लगाई तलाक की अर्जी

Aishwarya and Dhanush

Rajinikanth's daughter Aishwarya and Dhanush filed divorce: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष ने साल 2004 में धूम धाम से शादी की थी। बता दें कि ऐश्वर्या तब 23 साल की थीं और धनुष 21 साल के थे तब दोनों की शादी हो गई थी। दोनों की शादी में नामी सितारे और पॉलिटिशियन आए थे। शादी के दो साल बाद ही ऐश्वर्या ने परिवार को खुश खबरी दी थी उन्होंने 2006 में बेटे यात्रा को जन्म दिया था। वहीं ऐश्वर्या ने कुछ समय बाद साल 2010 में दूसरे बेटे को जन्म दिया जिसका नाम लिंगा रखा गया था। उनका परिवार परफेक्ट फैमिली की लिस्ट में गिना जाता रहा है, लेकिन अचानक से ऐश्वर्या और धनुष के तालक की एनाउंसमेंट से फैन्स को एक बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि धनुष और ऐश्वर्या ने 17 जनवरी साल 2022 को एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया था, लेकिन बाद में मिल रही खबरों के मुताबिक दोनों ने एक दूसरे को एक और मौका देना चाहा। इस बीच फैन्स को लगने लगा कि शायद अब सब ठीक हो जाएगा, लेकिन हाल ही में मिल रही खबर ने फैन्स के होश उड़ा दिए हैं। इंडिया टुडे की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले चुके हैं। बताया जा रहा है कि कपल ने चेन्नई की फैमिली कोर्ट में डाइवोर्स पिटीशन फाइल कर दी है।

ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने धारा 13 बी के तहत याचिका दायर की है। दोनों अपनी आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं। जल्द ही कोर्ट इस मामले पर फैसला सुनाएगी। आपको बता दें कि जब से दोनों ने तलाक की घोषणा की थी तब से दोनों अलग-अलग रह रहे थे, लेकिन बच्चों के स्कूल फंक्शन में और इवेंट्स में दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था, इससे फैन्स के दिल में एक उम्मीद जागी थी, लेकिन लगता है कि इस बार कपल पीछे नहीं हटेंगे।

More from Filmibeat

Read more about: rajinikanth aishwarya dhanush
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X