Bollywood News Hindi Live- मिथुन चक्रवर्ती को मिला पद्म भूषण, भाई के लिए दरगाह पहुंची अर्पिता

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 23 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और प्रसिद्ध गायिका उषा उथुप के बारे में जिनको सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार, पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उन्हें नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई लोगों के मौजूदगी में सम्मानित किया गया है। उनके फैंस इसके बाद से काफी खुश हैं।

इसके अलावा अर्पिता खान शर्मा की तस्वीर वायरल हो रही है। सभी जानते हैं कि वो अपने बड़े भाई सलमान खान के साथ करीबी रिश्ता साझा करने के लिए जानी जाती हैं। 14 अप्रैल को गोलीबारी की घटना के बाद वह हाल ही में सलमान से मिलने उनके आवास पर गईं। अर्पिता अब हजरत निज़ामुद्दीन दरगाह पर आशीर्वाद लेने के लिए दिल्ली गईं। उनकी तस्वीर सामने आकर आग की फैल रही है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिनभर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Apr 23, 2024 7:47 PM

    आरती सिंह की शादी में Kashmera Shah को है मामा गोविंदा का इंतजार

    टीवी एक्ट्रेस और गोविंदा की भांजी आरती सिंह अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाली हैं. 25 अप्रैल को वह मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान की दुल्हनिया बनेंगी. उनकी हल्दी सेरेमनी हो गई है और इस दौरान जमकर नाच-गाना हुआ. होने वाली दुल्हन ने भी जमकर ठुमके लगाए. अब आरती की शादी भी खूब धूमधाम से होने की उम्मीद है. इस शादी में कश्मीरा शाह को अपने मामा ससुर यानि गोविंदा के आने का इंतजार है. कश्मीरा का कहना है कि वह उनसे मिलने के लिए काफी उत्साहित हैं.

  • Apr 23, 2024 7:45 PM

    शादी के छह साल बाद प्रिंस नरूला-युविका चौधरी कर रहे बेबी प्लान!

    कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में भारती ने प्रिंस नरूला से मजाक-मजाक में पूछा कि, 'वे कब बेबी प्लानिंग के बारे में सोच रहे हैं.' भारती ने अपने बच्चे गोला का जिक्र करते हुए प्रिंस से पूछा, 'आपका गोला कब आ रहा है?', इस पर जवाब देते हुए प्रिंस ने कहा, 'बहुत जल्द, दरअसल युविका चौधरी और मैं मुंबई में अपना घर खरीदने के बाद बेबी प्लान करना चाहते थे. ताकि मेरा घर और काम दोनों मुंबई में ही हो और मुझे भागदौड़ ना करनी पड़े.'

  • Apr 23, 2024 7:42 PM

    उर्फी जावेद ने यूनिक आउटफिट में दिखाईं अदाएं

    टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपनी यूनिक ड्रेस और अदाओं के लिए फैंस के बीच मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली उर्फी जावेद आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर कर अपने चाहने वालों का ध्यान खींचती हैं। उर्फी जावेद ने एक बार फिर रेड कलर की यूनिक आउटफिट पहनकर फोटोशूट करवाया है। उर्फी जावेद ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और उन्हें देखकर फैंस फिदा हो रहे हैं। उर्फी जावेद की तस्वीरें देखकर उनके फैंस तारीफ कर रहे हैं, वहीं वह हमेशा की तरफ ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं।

  • Apr 23, 2024 7:32 PM

    आरती सिंह ने हल्दी फंक्शन में की जमकर मस्ती

    टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह की शादी होने वाली है और उनके प्री-वेडिंग फंक्शन स्टार्ट हो चुके हैं। आरती सिंह की अब हल्दी सेरेमनी हुई है और इस दौरान उनके फैमिलीं मेंबर्स के साथ ही करीबी दोस्त नजर आए। आरती सिंह ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और वह वायरल हो गईं। आरती सिंह ने हल्दी फंक्शन के दौरान सभी गेस्ट के साथ जमकर मस्ती की। आरती सिंह का अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

  • Apr 23, 2024 6:29 PM

    वाइफ रकुल प्रीत सिंह को जैकी भगनानी ने भीड़ से किया प्रोटेक्ट

    स्टार कपल जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आ देख सकते हैं कि ये कपल एयरपोर्ट पर जैसे ही एंटर हुआ कि लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान सेल्फी लेने से रकुल प्रीत सिंह असहज दिखीं तो जैकी भगनानी ने उन्हें लोगों से प्रोटेक्ट किया। जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह का वीडियो सामने आने के बाद फैंस जैकी भगनानी की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें केयरिंग हसबैंड बता रहे हैं।

  • Apr 23, 2024 5:46 PM

    इस एक्ट्रेस ने अपना को-एक्टर चुनने के लिए एक साथ दस मर्दों को किया था किस

    हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ऐनी हैथवे ने अपने करियर की शुरुआत के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे एक ऑडिशन में उन्हें दस लड़कों के साथ रोमांटिक सीन करना था और झूठी एक्साइटमेंट दिखानी थी। एक्ट्रेस ने इस पल को बहुत बुरा बताया था।

    इस एक्ट्रेस ने अपना को-एक्टर चुनने के लिए एक साथ दस मर्दों को किया था किस
  • Apr 23, 2024 3:46 PM

    गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ Pottery सेशन लेने पहुंचे ऋतिक रोशन

    ऋतिक रोशन आए दिनों अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ पब्लिक एरिया में नजर आते हैं तो कभी ऋतिक सबा के साथ अपनी क्यूट तस्वीरें शेयर करते हैं। वहीं हाल ही में ऋतिक और सबा की एक क्यूट तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि सबा बॉयफ्रेंड के साथ Pottery सेशन लेने पहुंची हैं।

  • Apr 23, 2024 3:45 PM

    हनुमान जयंती के मौके पर बाबा के दर्शन करने पहुंची रानी मुखर्जी

    हनुमान जयंती के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी हनुमान बाबा के दर्शन करने पहुंची। रानी मुखर्जी ने बाबा का प्रसाद लिया और आर्शीवाद लिया। सोशल मीडिया पर रानी के वायरल हो रहे वीडियो में देखा ज सकता है कि एक्ट्रेस भक्ति में लीन नजर आ रही हैं।

  • Apr 23, 2024 2:28 PM

    बड़े पर्दे पर डॉन बनकर फिर लौटेंगे शाहरुख खान, सामने आया एक बड़ा अपडेट

    शाहरुख खान ने फिल्म डॉन से अपनी एक अलग ही छवी बना ली है। वहीं जैसे ही डॉन 3 के लिए रणवीर सिंह का चयन किया गया तो फैन्स थोड़े नाराज नजर आए और किंग खान की डिमांड करने लगे। वहीं अब लगता है कि फैन्स की डिमांड पूरी हो चुकी है। किंग खान फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 में नहीं बल्कि दूसरी फिल्म में डॉन बनने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे अपनी बेटी सुहाना खान की फिल्म में डॉन के किरदार में नजर आएंगे।

  • Apr 23, 2024 1:39 PM

    आमिर खान ने बताया कि कैसे स्पेशल थी उनकी डेब्यू फिल्म 'कयामत से कयामत तक'

    आमिर खान अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कयामत से कयामत तक फिल्म से डेब्यू किया था। यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है। एक इवेंट में उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनके लिए बेहद स्पेशल रही है। खास बात यह है कि अब इस फिल्म के गानों का नया वर्जन आ रहा है। बता दें कि राजकुमार राव की नई फिल्म श्रीकांत में आप पुराने दिनों की यादों को ताजा कर पाएंगे।

  • Apr 23, 2024 12:13 PM

    अमर सिंह चमकीला ने दिया था परिवार को धोखा? झूठ बोलकर की थी अमरजोत से शादी!

    इस दौरान जसवंत कौर बीबीसी हिंदी से बात कर रही थीं। उन्होने जो कुछ भी कहा वो सच में आपको परेशान कर सकता है। जसवंत की मानें तो अमर सिंह चमकीला पहले से शादीशुदा था और उसने ये बाद अमरजोत समेत उनके पूरे परिवार से छिपाई थी।

  • Apr 23, 2024 11:42 AM

    सोनारिका भदौरिया का पहली रसोई का वीडियो आया सामने

    हाल ही में वायरल हो रहे सोनारिका भदौरिया के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनारिका भदौरिया पीले रंग के सूट और लाल दुपट्टे में नजर आ रही हैं। हाथों में लाल चूड़ी, मांग में सिंदूर भरे एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। सोनारिका इन दिनों अपने ससुराल में हैं और अपनी पहली रसोई की रस्म पूरी कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनारिका हलवा बनाती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपनी यह रस्म बड़े ही प्यार से और मुस्कुराते हुए निभाई है।

  • Apr 23, 2024 11:21 AM

    Arti Singh ने हल्दी सेरेमनी में होने वाले पति को किया किस

    आरती के कई हल्दी सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज़ में देखा जा सकता है कि कहीं आरती सिंह भाई कृष्णा अभिषेक के साथ डांस करती नजर आ रही हैं तो कभी वे ढोल पर भांगड़ा करती दिखाई दे रही हैं। वहीं हाल ही में एक वीडियो और सामने आया है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आरती सिंह के होने वाले पति दीपक उन्हें अपनी गोद में उठा लेते हैं वहीं आरती भी सभी के सामने उन्हें किस कर देती हैं। सोशल मीडिया पर आती के हल्दी वीडियो धमाल मचा रहे हैं। इन वीडियोज़ पर फैन्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

  • Apr 23, 2024 10:19 AM

    बॉडी के इन पार्ट्स पर कैमरा जूम करने को लेकर भड़कीं नोरा फतेही

    कई बार अभिनेत्रियों के प्राइवेट पार्ट्स में कैमरा झूम होता है। इसको लेकर हाल ही में नोरा फतेही ने कुछ ऐसा कह डाला है जोकि खबरों का हिस्सा है। उन्होने न्यूज 18 के प्रोग्राम के दौरान कहा कि, "मुझे लगता है कि इसके पहले उन्होने ऐसे हिप्स नहीं देखे। लगता तो ऐसा ही है। जो है सो है।

  • Apr 23, 2024 9:49 AM

    शोहरत मिलते ही बदल गया था आयुष्मान खुराना का रंग

    कहा जाता है कि 2004 में, लोकप्रिय रियलिटी शो एमटीवी रोडीज़ का दूसरा सीज़न जीतने के बाद खुराना रातों-रात प्रसिद्धि पा गए। इसके असर ये हुआ है कि आयुष्मान खुराना ने ताहिरा से रिश्ता तोड़ने का फैसला किया। इसका खुलासा खुद आयुष्मान खुराना ने किया है।

  • Apr 23, 2024 8:51 AM

    पाकिस्तानी स्टार्स की बाहों में पार्टी करती दिखी 76 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस

    बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने हाल ही में अपनी बहन मल्लिका के साथ में पाकिस्तान का दौरा किया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने इस ट्रिप की कई सारी तस्वीरों को भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया। इन तस्वीरों में उनके साथ कई सारे पाकिस्तानी कलाकार और सिंगर भी नजर आए।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X