इस एक्ट्रेस ने अपना को-एक्टर चुनने के लिए एक साथ दस मर्दों को किया था किस, कहा- 'उस वक्त वो नॉर्मल बात थी'

Anne Hathaway Career: हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ऐनी हैथवे ने अपने करियर की शुरुआत के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे एक ऑडिशन में उन्हें दस लड़कों के साथ रोमांटिक सीन करना था और झूठी एक्साइटमेंट दिखानी थी। एक्ट्रेस ने इस पल को बहुत बुरा बताया था।
एक इंटरव्यू में हैथवे ने शेयर किया कि 2000 के दशक में केमिस्ट्री टेस्ट के दौरान एक्टर्स को को-एक्टर्स के साथ "मेक आउट" करने के लिए कहना एक नॉर्मल बात थी। डेडलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने वी मैगजीन को बताया, "वास्तव में ऐसा करने का यह सबसे खराब तरीका है।"
एक्ट्रेस ने बताया- "मुझसे कहा गया, 'आज हमारे पास दस लोग आ रहे हैं और आपको चुन लिया गया है। क्या आप उन सभी के साथ संबंध बनाने के लिए एक्साइटेड नहीं हैं?' और मैंने सोचा, 'क्या मेरे साथ कुछ गड़बड़ है?' क्योंकि मैं एक्साइटेड नहीं थी, मुझे लगा कि यह तो काफी घटिया बात है।"
एक्ट्रेस ने डिटेल में बताया, "मैं बहुत छोटी थी और इस बात को अच्छे से जानती थी कि 'मुश्किल' शब्द कहकर, मैं सबकुछ को सकती थी। इसलिए मैंने सिर्फ दिखावा किया कि मैं एक्साइटेड हूं और बस मैं स्थिति के साथ आगे बढ़ गई। यह कोई पावरप्ले नहीं था, कोई भी मुझे भयानक होने या मुझे चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं कर रहा था, यह बिल्कुल अलग समय था और अब हम इस बात को बेहतर तरीके जानते हैं।"
2024 की फिल्म 'द आइडिया ऑफ यू' के मेकर के रूप में, अपनी ऑन-स्क्रीन रोमांटिक इंट्रेस्ट निकोलस गैलिट्ज़िन को खोजने के लिए कास्टिंग प्रक्रिया के दौरान, केमिस्ट्री टेस्ट का नजरिया बिलकुल ही अलग था। एक्ट्रेस ने बताया- "हमने आने वाले हर एक्टर से एक गाना चुनने के लिए कहा जो उन्हें लगे कि उनके कैरेक्टर को पसंद आएगा और वो मेरे कैरेक्टर को भी डांस करने पर मजबू कर देगा।"
एक्ट्रेस ने आगे बताया, "मैं एक कुर्सी पर ऐसे बैठी थी जैसे हम डिनर या सैर या कुछ और से आए हों, हमने प्ले बटन दबाया और हम साथ में डांस करने लगे।"


Click it and Unblock the Notifications











