..................... Bollywood News In Hindi Live 18 April- Alia Bhatt in the list of 100 influential people, Pooja Hegde boyfriend - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- 100 प्रभावी लोगों की लिस्ट में आलिया का नाम, रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं पूजा हेगड़े?

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 18 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करें आलिया भट्ट की तो इस वक्त उनके नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। बता दें कि बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट को टाइम पत्रिका की '100 सबसे प्रभावशाली लोगों' की सूची में शामिल किया गया है। ब्रिटिश लेखक और निर्देशक टॉम हार्पर ने शिल्प के प्रति उनके समर्पण के लिए भट्ट की तारीफ की है और उन्हें 'अंतर्राष्ट्रीय स्टार' कहा है। इसके बाद से आलिया भट्ट फैंस काफी खुश हैं।

इसके अलावा पूजा हेगड़े भी सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ हैं। बुधवार को, अभिनेत्री और उसके माता-पिता के साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड को एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा गया। हालांकि दोनों ने इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। इस दौरान पूजा हेगड़े काफी कूल लग रही थीँ। मां बाप के साथ उन्होने मीडिया को पोज दिया।

इसी तरह की तमाम जानकारी के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Apr 18, 2024 8:59 PM

    मसाबा गुप्ता ने अनाऊंस की पहली प्रेग्नेंसी

    बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता अब जल्द ही नानी बनने वाली हैं। जी हां, हाल ही में नीना गुप्ता की बेटी और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता ने अपने पति-एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने अपने फैंस को ये गुड न्यूज भी दी है कि दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।

  • Apr 18, 2024 6:57 PM

    आदिल को 'कबीर सिंह' करने का पछतावा, तिलमिलाते हुए संदीप वांगा बोले- 'लालची हो तुम, AI से बदल देंगे चेहरा'

    आदिल हुसैन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शेयर किया कि उन्हें एकमात्र फिल्म करने का अफसोस है जो संदीप रेड्डी वांगा की 'कबीर सिंह' है और उन्होंने फिल्म को महिला विरोधी बताया है। उनका ये कमेंट फिल्म निर्माता को पसंद नहीं आया, जिन्होंने अब एक्टर पर हमला किया है और उन्हें लालची कहा है।

  • Apr 18, 2024 6:03 PM

    दूसरी बार मां बनने जा रही हैं टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना

    टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना को लेकर एक खास खबर सामने आई है। एक्ट्रेस के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। स्मृति खन्ना प्रेग्नेंट हैं और दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इस गुड न्यूज को एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने डिलीवरी डेट की भी घोषणा की है।

  • Apr 18, 2024 5:30 PM

    इस दिन OTT पर रिलीज हो रही है Article 370

    गुरुवार को, नेटफ्लिक्स ने एक घोषणा पोस्ट जारी की, जिसमें आर्टिकल 370 की रिलीज की तारीख की पुष्टि की गई। यामी की नवीनतम सुपरहिट फिल्म 19 अप्रैल से नेटफ्लिक्स ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। नेटफ्लिक्स ने घोषणा पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया, और इसे कैप्शन दिया, "अपना सेट करें अनुस्मारक - अनुच्छेद 370 कल आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर!"

  • Apr 18, 2024 5:24 PM

    जिम जाते समय कैमरे में कैद हुईं मलाइका अरोड़ा

    मलाइका अरोड़ा को बनाया गया निशाना बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। 50 साल की मलाइका अरोड़ा का फिट अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आता है। वहीं, ट्रोल्स तो मलाइका अरोड़ा को निशाने पर लेने के लिए कोई ना कोई बात ढूंढ ही लेते हैं। मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट फोटोज के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। मलाइका अरोड़ा अपने जिम के लिए जाते समय कैमरे में कैद हुईं और उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

  • Apr 18, 2024 5:22 PM

    शॉर्ट्स पहनकर निक्की तंबोली ने दिखाया ऐसा बोल्ड लुक

    बिग बॉस समेत कई रियलिटी शोज में धमाल मचा चुकी एक्ट्रेस निक्की तंबोली अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी निक्की तंबोली अपने देसी अंदाज से फैंस को घायल कर देती हैं तो कभी निक्की तंबोली अपने मॉर्डन अवतार से बिजलियां गिरा देती हैं। इस बीच निक्की तंबोली ने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है। एक्ट्रेस निक्की तंबोली की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वो बोल्डनेस का तड़का लगा रही हैं।

  • Apr 18, 2024 3:22 PM

    लव सेक्स और धोखा की स्क्रीनिंग में करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश ने लूटी महफिल

    हाल ही में दोनों को फिल्म लव, सेक्स और धोखा 2 की स्क्रीनिंग में एक साथ स्पॉट किया गया था। दोनों का लुक देखते ही बन रहा था। कपल ने पैप्स को जमकर पोज दिए। आपको बताते चलें दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते नजर आते हैं।

  • Apr 18, 2024 3:20 PM

    श्रद्धा आर्या ने वाइट मिनी ड्रेस में फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर

    कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्य को हाल ही में लव सेक्स और धोखा सीजन 2 के स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान स्पॉट किया गया। आपको बता दे श्रद्धा की सीरियल कुंडली भाग्य 12 जुलाई 2017 में स्टार्ट हुई थी इसरो को 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं, पर आज भी फैंस इस सीरियल को खूब पसंद कर रहा है। एक्ट्रेस 'कुंडली भाग्य' में प्रीता के किरदार से घर-घर में एक जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। अक्सर श्रद्धा एकता कपूर की पार्टी में देखी जाती है, कुंडली भाग्य की प्रोड्यूसर एकता और श्रद्धा एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बंद शेयर करती हैं। हाल ही में हुए लव सेक्स और धोखा सीजन 2 के स्क्रीनिंग में श्रद्धा एकता कपूर को सपोर्ट करने पहुंची। आउटफिट की बात करें तो स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस व्हाइट चेक मिनी ड्रेस पहनी स्पॉट हुई।

  • Apr 18, 2024 3:17 PM

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ईडी का शिकंजा

    प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने सिंगापुर की फर्म वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए कथित ₹6,600 करोड़ के बिटकॉइन-आधारित पोंजी स्कैम से संबंधित मनी-लॉन्ड्रिंग जांच में बिजनेसमैन राज कुंद्रा की ₹97.79 करोड़ की प्रॉपर्टी की है।

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ईडी का शिकंजा
  • Apr 18, 2024 12:38 PM

    Thangalaan का वीडियो रिलीज़ होते ही लोगों के छूटे पसीने

    तंगलान फ़िल्म को कोलार गोल्ड फील्ड्स (केजीएफ) को वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित बनाया जा रहा है। पेप्सी स्क्रीन की घोषणा हुई है तभी से दर्शकों के बीच में काफी उत्साह बना हुआ है। इस फिल्म को साल 2024 में रिलीज किया जाने वाला है और जल्दी ही इसकी रिलीज की तारीख की भी घोषणा की जाएगी।

  • Apr 18, 2024 12:03 PM

    आंटी ने श्रिया सरन से कही ऐसी बात, शर्म से लाल हो गई हसीना!

    वीडियो में आप देखेंगे कि श्रिया सरन पोज दे रही हैँ। बगल में खड़ी आंटी कहती हैं, ''बच्ची कितनी गर्मी में है, एक तो कपड़े ऐसा पहनी हुई है गर्मी मेँ। एक तो एसी में रहने वाली बच्ची, चलो जाओ।'' इस बात को सुनकर श्रिया सरन शर्म से हंसने लगती हैं। हालांकि पैपराजी को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ''देखा आपने कितना प्यार मिल रहा है।'' श्रिया मुस्कुराती हैं और चली जाती हैं। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों के मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

  • Apr 18, 2024 11:00 AM

    7वें दिन भी 50 करोड़ क्लब में नहीं पहुंची बड़े मियां छोटे मियां

    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का हाल बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म अपने 8वें दिन यानि आज 18 अप्रैल को 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की संभावना है। अभी तक फिल्म काफी खस्ताहाल है।

  • Apr 18, 2024 10:07 AM

    ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या को लेकर ये क्या बोल गईं नव्या नवेली नंदा

    श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा ने आराध्या को सलाह देने की बात पर कहा, 'वो पहले से ही काफी समझदार है और उसको किसी तरह की एडवाइज की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि मैं इस उम्र में भी इतनी समझदार नहीं हूं। लेकिन आजकल के बच्चों में यह ट्रेंड है कि वह सभी चीजों के बारे जानकारी रखते हैं और समझदारी के मामले में काफी आगे हैं।

  • Apr 18, 2024 9:20 AM

    12 साल बड़ी इस एक्ट्रेस ने भरी महफिल में खींचे कार्तिक आर्यन के गाल?

    गौरतलब है कि ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि विद्या बालन हैं। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये वीडियो बुधवार शाम मुंबई में दो और दो प्यार की स्क्रीनिंग के दौरान का बताया जा रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस की फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए कार्तिक आर्यन पहुंचे थे।

  • Apr 18, 2024 8:00 AM

    पूजा हेगड़े का रूमर्ड बॉयफ्रेंड?

    अभिनेत्री पूजा हेगड़े का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो माता पिता के साथ रेस्टोरेंट के बाहर पोज दे रही हैं। हालांकि थोड़ी देर बाद वो शख्स भी रेस्तरां से बाहर निकलता है जिसके साथ पूजा हेगड़ा का नाम जुड़ा रहा है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है...

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X