Bollywood Hindi Live Updates- पीएम मोदी से सलमान की सुरक्षा की अपील, BMCM ने की इतनी कमाई

Bollywood News In Hindi Live Updates, 15 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।
सबसे पहले बात करते हैं सलमान खान जो कि इस वक्त फायरिंग को लेकर चर्चा में हैं। सलमान खान के घर के बाहर हमलावरों ने गोलियां बरसाईं हैं। अब सिने वर्कर्स एशोसिएशन ने सलमान खान को लेकर पीएम मोदी से गुहार लगाई है। सिने वर्कर्स ने कहा है कि पीएम मोदी से हम गुजारिश करते हैं सलमान खान की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए है। हालांकि देखने वाली बात होगी पीएम का इसपर क्या जवाब आता है।
इसके अलावा अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर चर्चे हैं। फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और वीकेंड पर फिल्म ने सिर्फ 40 करोड़ का कलेक्शन किया है। रविवार को फिल्म ने महज 9 करोड़ का बिजनेस किया जो कि काफी कम है। फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है। बता दें कि इंडिया में फिल्म की हालत ठीक नहीं हैँ। हालांकि ये सप्ताह कैसा होगा ये काफी अहम होने वाला है।
इसी तरह तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...
- Apr 15, 2024 5:26 PM
कृति सेनन और रणवीर सिंह ने बनारस के नमो घर पर की रैंप, एक्टर बोले- ये सबसे अनोखा अनुभव है...
- Apr 15, 2024 3:57 PM
Radhika Merchant के ब्राइडल शॉवर की अनसीन तस्वीरें आईं सामने, जेठानी साथ किए जमकर मजे
- Apr 15, 2024 3:12 PM
सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की खबर सुन भारती सिंह को लगा झटका
- Apr 15, 2024 2:15 PM
फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी पर पुलकित सम्राट ने शेयर किया अनसीन वेडिंग वीडियो
- Apr 15, 2024 12:46 PM
हमले के बाद सलमान खान का फिर दिखा दबंग अंदाज
- Apr 15, 2024 12:05 PM
सीमा हैदर ने अपने ही देश को दी धमकी, वीडियो ने काटा बवाल!
- Apr 15, 2024 11:19 AM
Radhika Merchant की ब्राइडल शॉवर में पायजामा पार्टी करती दिखीं
- Apr 15, 2024 10:42 AM
'उसके लिए जिंदगी दांव पर लगा दूंगी..' प्रीति जिंटा ने किस शख्स लिए कही ये बात? हर हाल में पाना चाहती...
- Apr 15, 2024 10:12 AM
अब नहीं बचेंगे हमलावर, साफ साफ शक्लें आईं सामने, पुलिस जल्द लेगी बड़ा एक्शन!


Click it and Unblock the Notifications
