Pulkit-Kriti की शादी को पूरा हुआ 1 महीना, कपल के अनसीन वेडिंग वीडियो को देख रो पड़े फैन्स

बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने 15 मार्च को शादी की थी। बता दें कि दोनों कि शादी में केवल परिवार वाले और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी बहुत ही धूमधाम से हुई थी। दोनों की शादी की तस्वीरों पर फैन्स ने जमकर प्यार लुटाया था। वहीं हाल ही में पुलकित सम्राट ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि यह कपल का वेडिंग वीडियो है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलकित अपने दिल की बाद कृति से करते नजर आ रहे हैं।
पुलकित ने शेयर किया शादी का अनसीन वीडियो
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलकित सम्राट अपनी दुल्हन से मिलने के लिए भागे चले आते हैं और कृति भी उन्हें गले से लगा लेती हैं। इसके बाद बीटीएस सीन्स भी दिखाए जाते हैं जैसे कृति का सज के आना हल्दी लगाना, शादी करना। वहीं वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि पुलकित कृति से शादी करते समय रोने लगते हैं। वह काफी इमोशनल हो जाते हैं उन्हें अहसास ही नहीं हो पाता है कि उन्होंने आखिरकार कृति को पा रहे हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही पुलकित लिखते हैं- हमने खुद को पाया, जब हमने एक-दूसरे को पाया, और यह सबसे खूबसूरत प्यार है। शादी को एक महीना हो गया है, लेकिन हमारी हमेशा की जिंदगी पहले ही शुरू हो गई थी। @sachdevaakhilnasha आप स्टार हैं! आप जैसे हो वैसे होने के लिए धन्यवाद! हम आपके खूबसूरत दिल और आपके टैलेंट के लिए धन्यवाद देते हैं! #तुर्रचालियां जादू से परे है। यह आपका प्योर लव है और सबसे अच्छा शादी का उपहार जो हमें कभी मिल सकता था! हम आपसे प्यार करते हैं!
फैन्स के आए जमकर कमेंट
एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा नजर ना लगे आप दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे हो तो वही दूसरे फैन ने कहा इस वीडियो को देखकर तो हम भी इमोशनल हो गए हैं। तो वहीं एक यूजर ने लिखा यह पल बेहद ही खास होते हैं और इन खास पलों को और भी खास ये यादें कर देती हैं। बता दें कि आज पुलकित और कृति की शादी को 1 महीना पूरा हो चुका है।
पहले भी शादी कर चुके हैं पुलकित
पुलकित सम्राट पहले भी शादी कर चुके हैं। उनकी पहली शादी भी लव मैरेज थी। पुलकित की पहली पत्नी श्वेता रोहिरा थीं। लंबे समय तक डेट करने के बाद ही दोनों ने शादी की थी। हालांकि किसी वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी और शादी के 1 साल होने से पहले ही दोनों ने तलाक के लिए फाइल किया था। आपको बता दें कि श्वेता सलमान खान को राखी बांधती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











