..................... Bollywood News In Hindi Live- बर्थडे पर तिरुपति मंदिर पहुंची जान्हवी कपूर, प्रेग्नेंट हैं परिणीति चोपड़ा? Bollywood News In Hindi Live 07 March- Janhvi Kapoor reached Tirupati, is Parineeti Chopra pregnant? - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- बर्थडे पर तिरुपति मंदिर पहुंची जान्हवी कपूर, प्रेग्नेंट हैं परिणीति चोपड़ा?

janhvi kapoor parineeti chopra

Bollywood News In Hindi Live Updates, 07 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते बॉलीवुड हसीना जान्हवी कपूर की जो कि अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। एक बार फिर से उनका वीडियो तिरुपति बालाजी से सामने आया है। अपने जन्मदिन के मौके पर वो अक्सर वहां जाती हैं। इस बार भी उनका वीडियो सामने आया और फिर से वे साउथ इंडियन लुक में नजर आ रहीं थीँ। इस वीडियो में उनके साथ ऑरी भी नजर आ रहे है। बता दें कि ये परंपरा तब से चली आ रही है जब से श्रीदेवी उनके साथ जाती थीं।

इसके अलावा बात करें अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की तो वो काफी चर्चा में हैं। खबरें हैं कि वो प्रेगनेंट हैं। हाल ही में उनको ढीली ढाली टी-शर्ट पहने देखा गया था। इसके बाद से चर्चा हो रही है कि हसीना प्रेगनेंट है। हालांकि इस बात को लेकर उनकी तरफ से किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। अब देखने वाली बात होगी कि परिणीति चोपड़ा इसपर कैसे रिएक्ट करती हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ....

LIVE Feed
  • Mar 7, 2024 9:05 PM

    राखी सावंत से अलग होने के बाद आदिल खान दुर्रानी इस हसीना से कर रहे हैं शादी

    जहां अभी तक आदिल खान और राखी सावंत की जमकर तू-तू-मैं-मैं देखी गई। वहीं अब आदिल खान दुर्रानी अपनी नई लाइफ पर फोकस करने जा रहे हैं। जी हां, राखी सावंत से अलग होने के बाद अब आदिल बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट सोमी खान से शादी करने जा रहे हैं।

  • Mar 7, 2024 9:01 PM

    नीता अंबानी की इस साड़ी में छिपा है बेटे-बहू का नाम, जानें कितनी है कीमत

    Nita Ambani wore a saree with the names of Anant And Radhika: नीता अंबानी की साड़ी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहो रही है। इस खास साड़ी में अनंत और राधिका के नाम लिखा है। दोनों के नाम से बनी यह साड़ी जमकर सुर्खियां बटोर रही है। इस साड़ी के साथ ही उन्होंने खूबसूरत कुंदन से जड़ा हुआ हार पहना हुआ है। डिजाइनर कड़े और खूबसूरत झुमकी से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

    नीता अंबानी की इस साड़ी में छिपा है बेटे-बहू का नाम, जानें कितनी है कीमत
  • Mar 7, 2024 7:19 PM

    बहन की प्रेग्नेंसी की खबर सुन उछल पड़ीं अनन्या पांडे, गलती से बोल दी ये बात...

    Ananya Panday Viral Video:अनन्या पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या पांडे अपनी बहन से बात करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं बहन अलाना (Alanna Panday) की प्रेग्नेंसी की खबर सुन खुशी से उछल पड़ी हैं।

    बहन की प्रेग्नेंसी की खबर सुन उछल पड़ीं अनन्या पांडे, गलती से बोल दी ये बात...
  • Mar 7, 2024 5:47 PM

    मुनव्वर फारुकी ने खरीदी नई कार

    मुनव्वर फारुकी के पास पहले से ही कई कारें हैं, लेकिन अब उन्होंने अपने कलेक्शन में सबसे महंगी गाड़ी शामिल की है। कॉमेडियन ने ब्लैक कलर की रेंज रोवर खरीदी है, जो कई बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स की पहली पसंद है। मुनव्वर फारुकी की इस नई कार की कीमत 1.7 करोड़ है। रेंज रोवर के अलावा कॉमेडियन पहले से महिंद्रा स्कॉर्पियो, एमजी हेक्टर, टोयोटा फॉर्च्यूनर, और एक हुंडई क्रेटा के मालिक हैं।

  • Mar 7, 2024 5:46 PM

    वेब सीरीज लुटेरे का ट्रेलर आया सामने

    जय मेहता के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज लुटेरे का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब लुटेरे का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जारी किया गया है। सीरीज के टाइटल से आपको ये मालूम पड़ रहा होगा कि उसकी कहानी किसी लूट से संबंधित है।

  • Mar 7, 2024 5:43 PM

    दिशा पाटनी संग रोमांस करेंगे प्रभास

    'कल्कि 2898 AD' के गाने की शूटिंग के प्रभास के साथ दिशा पाटनी, इटली पहुंची हैं। फिल्म के सोशल मीडिया पेज ने सॉन्ग शूट की जानकारी शेयर की। दिशा पाटनी और प्रभास की फोटो शेयर करते हुए इटली ट्रिप का खुलासा किया। फोटो में दोनों स्टार्स फ्लाइट के अंदर बैठे हुए हैं। विंडो सीट पर बैठी दिशा अपना फोन चला रही हैं और प्रभास उनकी तरफ देख रहे हैं।

  • Mar 7, 2024 4:03 PM

    वंडर वुमन गल गडोट बनी चौथी बार मां

    एक्ट्रेस गल गडोट हॉलीवुड की एक जानी-मानी सुपरस्टार हैं। उन्होंने डिज्नी वर्ल्ड की वंडर वुमन बनकर फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। अब हाल ही में गल गदोत ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने पति यारोन वर्सानो के साथ अपने चौथे बच्चे का स्वागत किया है।

  • Mar 7, 2024 4:01 PM

    अजय देवगन की 'मैदान' का रिलीज हुआ शानदार ट्रेलर

    अजय देवगन स्टारर फिल्म मैदान लंबे समय से रिलीज के लिए तरस रही है। लेकिन इस साल ये मूवी की सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस बीच मैदान का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसे देखने के बाद अजय की इस फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ जाएगी।

  • Mar 7, 2024 3:54 PM

    सलमान खान के स्वैग ने जामनगर एयरपोर्ट पर फैंस को किया क्लीन बोल्ड

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन के खत्म होने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के एम्प्लाइज के लिए एक स्पेशल इवेंट रखा गया था। इस इवेंट में सलमान खान पहुंचे थे। इसी बीच सलमान खान का नया वीडियो वायरल हो रहा है। सलमान खान इस वीडियो में एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। सलमान खान इस वीडियो में धांसू लुक में नजर आए। सलमान खान इस दौरान ब्लैक टी-शर्ट के साथ जींस कैरी किए हुए दिखाई दिए। सलमान खान की जींस लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। सलमान खान की जींस पर कार्टून कैरेक्टर बने हुए थे।

  • Mar 7, 2024 3:49 PM

    "लव सेक्स एंड धोखा 2" का नया पोस्टर लॉन्च!

    जहां लव सेक्स और धोखा ने कैमरा के ज़माने ने प्यार को रोशनी में लाया था, वहीं सीक्वल एक बिल्कुल नए कांसेप्ट के साथ आ रहा है - डिजिटलाइज्ड दुनिया में प्यार। लव सेक्स एंड धोखा का पहला मोशन पोस्टर ने इंटरनेट एरा में प्यार और उसकी मौजूदगी की एक झलक दी है। ऐसे में अब मेकर्स एक और दिलचस्प मोशन पोस्टर लेकर आए हैं, जो हमें असली दुनिया और डिजिटलाइज्ड दुनिया में प्यार के एक और पहलू में ले जा रहा है।

  • Mar 7, 2024 2:37 PM

    आलिया भट्ट एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

    आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा बेटी राहा कपूर को लेकर चर्चा में हैं। राहा कपूर अभी हाल ही में पापा रणबीर कपूर और मां आलिया भट्ट संग अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में नजर आई थीं। तब से राहा कपूर काफी चर्चा में हैं। अब इन सब के बाद आलिया भट्ट की नई फोटोज सामने आई हैं। आलिया भट्ट इन वायरल हो रही तस्वीरों में बेटी राहा कपूर जैसा फेस बनाती हुई दिखाई दीं।

  • Mar 7, 2024 2:35 PM

    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' में सामंथा रुथ प्रभु को रिप्लेस करेंगी जाह्नवी कपूर?

    बज है कि अदाकारा जाह्नवी कपूर को 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने अप्रोच किया है। वो इस मूवी के आइटम सॉन्ग में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस देती नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये बिल्कुल वैसा ही आइटम सॉन्ग होगा जैसा 'पुष्पा- द राइज' में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पर फिल्माया गया था। सामंथा रुथ प्रभु पर फिल्माए गए गाने 'उ अंटावा' ने म्यूजिक चार्ट्स को हिला डाला था। इस गाने की बंपर सक्सेस के बाद मेकर्स पुष्पा 2 में भी एक ऐसा ही धांसू आइटम सॉन्ग तैयार करने की कोशिशों में हैं।

  • Mar 7, 2024 1:00 PM

    इमरान खान के तलाक का कारण है ये एक्ट्रेस?

    दरअसल इमरान खान की गर्लफ्रेंड पर आरोप लग रहे थे कि उन्होने अभिनेता का घर तोड़ा है। गौरतलब है कि साल 2019 में इमरान खान ने अपनी पत्नी अवंतिका को तलाक दिया था। अब गर्लफ्रेंड लेखा पर लग रहे इन आरोपों पर इमरान खान भड़क गए हैं। उन्होने जो कुछ भी कहा है वो आपको जानना चाहिए और वो काफी हैरान करने वाला है।

  • Mar 7, 2024 12:31 PM

    शादी के बाद कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

    रकुल प्रीत सिंह द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रकुल प्रीत सिंह भगवा रंग का सलवार कुर्ता पहनी नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने माथे पर लंबा टीका लगाया हुआ है। हाथ में फूलों की माला पकड़े खड़ीं रकुल प्रीत काफी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। वहीं जैकी की बात करें तो जैकी भगनानी पीले रंग का कुर्ता पहने और जींस पहने नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि रकुल और जैकी के साथ उनका परिवार भी नजर आ रहा है।

  • Mar 7, 2024 12:06 PM

    इमरान हाशमी की पत्नी ने दी तलाक की धमकी

    अभिनेता इमरान हाशमी इस दौरान जेनिस सिक्वेरा से बात कर रहे थे। उन्होने खुलासा करते हुए कहा कि खाने पीने की चीजों को लेकर पत्नी बोर हो चुकी है। इसी वजह से अक्सर वो तलाक देने की बात कहती है। इमरान ने कहा, ''मेरी पत्नी मुझे छोड़ने का सोच रही है।

  • Mar 7, 2024 11:26 AM

    पिछले दो हफ्ते से खराब है Dharmendra की हालत

    उन्होंने अपनी फोटो शेयर करके लिखा था कि उन्हें नींद नहीं आ रही है। अब हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र घायल हो गए थे और पिछले दो हफ्ते से बीमार थे। लेकिन अब वो ठीक हो रहे हैं।'

  • Mar 7, 2024 11:00 AM

    रिलीज में बाकि है दो दिन और अजय देवगन की फिल्म के बिक गए इतने करोड़ के टिकट

    दिलचस्प बात यह है कि 'शैतान', ज्योतिका की 25 साल बाद बॉलीवुड में वापसी है। उन्हें आखिरी बार 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'डोली सजा के रखना' में अक्षय खन्ना के साथ देखा गया था। जबकि निर्माताओं ने रिलीज से लगभग 5 दिन पहले एडवांस बुकिंग खोल दी है, शैतान को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। Sacnilk में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, शैतान अब तक एडवांस बुकिंग से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में कामयाब रही है।

  • Mar 7, 2024 10:18 AM

    जैकलीन फर्नांडीज की बिल्डिंग में लगी आग

    इस वक्त अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को लेकर चर्चा है और उनके फैंस काफी डरे हुए हैँ। बता दें कि बांद्रा पश्चिम के पाली हिल इलाके में नवरोज हिल सोसायटी में आग लग गई। ये वही बिल्डिंग है जहां जैकलीन रहती हैं। ये बिल्डिंग करीब 17 मंजिल की है और इसके 13वीं मंजिल पर आग लग गई है। खबरों के सामने आते ही लोग एक्ट्रेस को लेकर चिंता में पड़ गए। बता दें कि इसके 14वें मंजिल में बॉलीवुड की ये हसीना रहती है। आग की खबर मिलते ही मौके पर चार दमकल गाड़ियां पहुंची और इसपर काबू पाने की जद्दोजहद में लग गईं।

  • Mar 7, 2024 9:17 AM

    वंडर वुमन एक्ट्रेस चौथी बार बनीं मां

    वंडर वुमन एक्ट्रेस गैल गडोत चौथी बार मां बनी हैं। 6 मार्च को इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि उन्होंने अपनी चौथी बेटी का स्वागत किया है। 38 वर्षीय स्टार ने अस्पताल में अपनी नवजात बेटी के साथ एक तस्वीर साझा करके खुशखबरी साझा की।

Read more about: janhvi kapoor parineeti chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X