अलाना पांडे की प्रेग्नेंसी की खबर सुन अनन्या पांडे की निकली चीख, बोलीं- मुझे आंटी मत बुलाना...

Ananya Panday Viral Video: अनन्या पांडे (Ananya Panday) को पिछले दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग में जामनगर में देखा गया था। जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। वहीं अब अनन्या पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या पांडे अपनी बहन से बात करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं बहन अलाना (Alanna Panday) की प्रेग्नेंसी की खबर सुन खुशी से उछल पड़ी हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बेहद पसंद किया जा रहा है।
मासी बनने वाली हैं अनन्या पांडे
अनन्या पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनन्या पांडे बहन अलाना पांडे के वीडियो कॉल पर बात करती हैं। इस कॉलिंग पर अलाना अनन्या को बताती हैं कि वे मां बनने वाली हैं यह खबर सुन अनन्या चीख पड़ती हैं। वहीं अलाना उन्हें बताती हैं कि वे आंटी बनने वाली हैं। इसपर अनन्या कहती हैं नहीं आंटी मत बुलाना, मासी ठीक है। मैं मासी बनने वाली हूं। वहीं पास खड़ी भावना पांडे भी खुशी से उतावली हो जाती हैं। वे कहती हैं कि चंकी इस खबर को सुन बेहद खुश होंगे। भावना पांडे चंकी पांडे को पुकारती हैं। बता दें कि पूरा परिवार अलाना के इस गुड न्यूज को सुन बेहद ही खुश है।
वायरल हो रहे हैं मैटरनिटी फोटोशूट
अलाना पांडे (Alanna Panday) एक के बाद फोटोशूट करवा रही हैं। उनके प्रेग्नेंसी फोटोशूट जमकर वायरल हो रहे हैं। फैन्स और सितारे भी उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि अलाना पांडे ने 16 मार्च साल 2023 में शादी की थी। वे लंबे टाइम से अमेरिकी फिल्ममेकर आइवर मैक्री को डेट कर रही थीं। इसलिए उन्होंने अपने पसंदीदा पार्टनर से शादी की थी। वे अब जल्द ही मां बनने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











