Bollywood Highlights- जान्हवी कपूर ने लिया मैच का आनंद, स्पाई यूनिवर्स में बॉबी देओल की एंट्री

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 04 May: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री जान्हवी कपूर जो कि बीती रात वानखेड़े स्टेडियम में नजर आईं थीँ। इस दौरान जान्हवी ने केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच का आनंद लिया था। अब उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी टीशर्ट में क्रिकेट को लेकर कुछ लाइनें लिखी थीं जो कि सभी को काफी पसंद आई हैं। बीती रात हुए मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को धूल चटा दी थी।

इसके अलावा अभिनेता बॉबी देओल को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वापसी करने के बाद वो पीछे मुड़कर नहीं देख रहे हैं। अब खबरें हैं कि बॉबी देओल की एंट्री स्पाई यूनिवर्स में हो गई है। जी हां, यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में वो काफी जल्दी नजर आने वाले हैं। हालांकि इस यूनिवर्स में वो हीरो की तरह नहीं बल्कि एक विलेन की तरह नजर आएंगे।

इसी तरह की तमाम जानकारी के लिए आप दिनभर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • May 4, 2024 6:54 PM

    हिमांशी खुराना से ब्रेकअप के बाद, असिम रियाज को फिर हुआ प्यार, शेयर की मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर

    एक्टर आसिम रियाज (Asim Riaz) अपनी पर्सनालिटी और अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से आए दिनों लाइमलाइट में बने रहते हैं। बता दें कि दोनों के ब्रेकअप को 5 महीने ही हुए थे वहीं अब आसिम रियाज लव अफेयर को लेकर फिर हेडलाइन्स बटोर रहे हैं। जी हां, हाल ही में आसिम रियाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि असिम की मिस्ट्री गर्ल ने उनके कंधे पर सिर रखा है। यह तस्वीर बैक साइड की है इसलिए चेहरा भी साफ नजर नहीं आ रहा है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही आसिम लिखते हैं-जिंदगी चलती रहती है। इस तस्वीर के शेयर करते ही नेटिजेंस के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।

    हिमांशी खुराना से ब्रेकअप के बाद, असिम रियाज को फिर हुआ प्यार, शेयर की मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर
  • May 4, 2024 3:58 PM

    पार्वती बन चुकी यह हसीना शादी से पहले ही हो गई थी प्रेग्नेंट

    खुद एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है कि 15 साल की उम्र में ही वह घर से भाग गई थी। वो भी इसलिए क्योंकि वह किसी से प्यार करती थीं। हालांकि बाद में उन्हें एहसास हुआ था कि वह गलत फैसला था। बहुत कम लोग जानते हैं कि पूजा बनर्जी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। साल 2020 में उन्होंने कुणाल से रजिस्टर्ड मैरिज की और वह तब प्रेग्नेंट थी। इसके 6 महीने बाद उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया और दूसरी शादी के वक्त उनका बेटा 1 साल का हो गया था। इसी के अलावा पूजा बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी।

  • May 4, 2024 3:51 PM

    रुबीना दिलैक के एक्स बॉयफ्रेंड पर बरसे पति अभिनव शुक्ला

    Rubina Dilaik's Husband Abhinav Shukla angry on Avinash sachdev: रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के एक्स बॉयफ्रेंड अविनाश ने उनके लिए कुछ ऐसा कह दिया है कि अब रुबीना के पति अभिनव शुक्ला को गुस्सा आ गया है। दरअसल अविनाश ने अपने इंटरव्यू में रुबीना को पोजेसिव और इनसिक्योर कहा है जिसके बाद अभिनव शुक्ला ने उन्हें करार जवाब दिया है।

    रुबीना दिलैक के एक्स बॉयफ्रेंड पर बरसे पति अभिनव शुक्ला
  • May 4, 2024 2:35 PM

    समय लुक में नजर आईं आलिया भट्ट, कॉटन की ओवर साइज शर्ट में दिखा कूल लुक

    आलिया भट्ट को हाल ही में पब्लिक एरिया में स्पॉट किया गया। इस दौरान आलिया भट्ट ओवर साइज शर्ट और शॉर्ट्स पहने नजर आईं। आलिया का यह लुक उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। आपको कैसा लगा एक्ट्रेस का ये ट्रेंडी लुक...

  • May 4, 2024 12:57 PM

    बर्फीले पहाड़ों के बीच डीप नेक ब्लाउज पहन मनीषा रानी ने बिखेरा जलवा

    मनीषा रानी ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीषा रानी डीप नेक ब्लाउज खुले बाल और लाल साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मनीषा हमको हमी से चुरा लो पर शानदार पोज और एक्शन देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही मनीषा रानी लिखती हैं- क्या मैं सपना देख रही हूं? नहीं, मैं अपने सपने में जी रही हूं। मुझे प्रकृति से प्यार है मेरा दिल यहां खुश हो जाता है। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

  • May 4, 2024 12:35 PM

    अब ईडी ने कसा एल्विश यादव पर शिकंजा, मनी लॉंड्रिंग मामले केस हुआ दर्ज!

    42 दिनों की राहत के बाद एक बार फिर से एल्विश यादव की रातों की नींद हराम होने वाली है। खबर है कि मनी लॉंड्रिंग वाले मामले में ईडी ने उनपर केस दर्ज लिया है। नोटिस आने के बाद से एल्विश यादव काफी परेशान होने वाले हैं। खबरों की मानें तो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एल्विश यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

  • May 4, 2024 11:45 AM

    इस गलती से हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या?

    एबीपी न्यूज के मुताबिक पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कुबूला है कि उनके द्वारा सुरक्षा में कमी की गई जिस वजह से सिद्धू की मौत हुई। पंजाब सरकार के वकील एडवोकेट जनरल गुरमिंद्र सिंह गैरी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में इस बात को स्वीकार किया है। इसके बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

  • May 4, 2024 11:07 AM

    नेहा कक्कड़ और अभिजीत भट्टाचार्य की बहस में कूदे उदित नारायण

    उदित नारायण ने कहा, ''शादी में गाना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन मै इससे बचता हूं। इससे अच्छा है टिकट लगाकर अपना शो किया जाए, इसका नशा ही अलग है। एक बार लता मंगेशकर जी को भी शादी में गाने के लिए करोड़ों रुपए ऑफर हुए थे लेकिन उन्होने मना कर दिया।'' उदित नारायण का ये बयान अब वायरल हो रहा है।

  • May 4, 2024 10:31 AM

    ये सच में 50 की है?' मलाइका अरोड़ा का ये अवतार देख कंफ्यूज हुए लोग

    सामने से पूरी तरह खुली इस ड्रेस में मलाइका बेहद हॉट लग रहीं थीँ। क्लीवेज लुक फ्लॉन्ट करतीं मलाइका को जिसने भी देखा वो हैरान रह गए। वीडियो लेकन उनकी बॉडी को देख हर कोई हैरान हो रहा है।

    ये सच में 50 की है?' मलाइका अरोड़ा का ये अवतार देख कंफ्यूज हुए लोग
  • May 4, 2024 9:51 AM

    28 साल की उम्र में मनोरंजन जगत के इस स्टार का हुआ निधन

    पॉपुलर तमिल म्यूजिक कंपोजर प्रवीण कुमार ने गुरुवार की सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सिर्फ 28 साल की उम्र में वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें 1 मई को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन 2 मई को सुबह 6:30 बजे उनका निधन हो गया। इसके बाद पूरी तमिल इंडस्ट्री में मातम छा गया।

  • May 4, 2024 9:16 AM

    खुशी कपूर के अपार्टमेंट में जान्हवी कपूर ने कर दी थी ऐसी हरकत, बहन ने दी थी बाहर निकालने की धमकी!

    जान्हवी कपूर बोलीं, "मैंने इसे मिक्स किया और इसे अपने बालों में लगाया, और मुझे स्ट्रॉबेरी और दही मिला, जो त्वचा के लिए बहुत अच्छा है, और मैंने इसे अपने चेहरे पर लगाया। और मैं बहुत अच्छा समय बिता रहा थी। मैंने नहाया, मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि मैंने इतने गर्म पानी से स्नान किया कि अंडा मेरे बालों में पक गया और इसलिए, टब के फर्श पर तले हुए अंडे थे, और हर जगह स्ट्रॉबेरी के टुकड़े थे।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X