..................... Rubina Dilaik's Husband Abhinav Shukla lashed out at ex-boyfriend avinash sachdev said- mard bano - Hindi Filmibeat

रुबीना दिलैक के एक्स बॉयफ्रेंड पर बरसे पति अभिनव शुक्ला, बोले- मर्द बनों और गलत बात मत करो...

Rubina Dilaik

Rubina Dilaik's Husband Abhinav Shukla angry on Avinash sachdev: टीवी की जानी मानी हसीना में से एक हैं रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), रुबीना अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर आए दिनों सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि रुबीना दिलैक ने अभिनव शुक्ला के साथ साल 2018 में शादी की है। दोनों की शादी को 6 साल होने जा रहे हैं। हाल ही में रुबीना ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। अभिनव और रुबीना दोनों ही एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं, लेकिन हाल ही में रुबीना दिलैक के एक्स बॉयफ्रेंड ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद अभिनव शुक्ला को गुस्सा आ गया है। इतना ही नहीं अभिनव अविनाश के कहे गए शब्दों का करारा जवाब भी देते नजर आ रहे हैं।

अविनाश ने रुबीना को कहा पोजेसिव
आपको बता दें कि अभिनव शुक्ला से शादी करने से पहले एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अविनाश सचदेव को डेट कर रही थीं। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। अपने और रुबीना के रिलेशन को लेकर अविनाश ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया है कि रुबीना दिलैक के पति को गुस्सा आ गया है। दरअसल अविनाश ने अपने इंटरव्यू में रुबीना को पोजेसिव और इनसिक्योर कहा है जिसके बाद अभिनव शुक्ला ने उन्हें करार जवाब दिया है।

अभिनव ने अविनाश को दी नसीहत बोले-मर्द बनों
हाल ही में हुए इंटरव्यू में अभिनव अविनाश को नसीहत देते हुए कहते हैं कि 'मैं यंगस्टर्स को सलाह देता हूं कि रिलेशनशिप के खत्म हो जाने के बाद आपको अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करनी चाहिए। जो रिलेशन खत्म हो जाता है। वह पूरी तरह से ही खत्म हो जाता है। मर्द बनों और उस लड़की के बारे में गलत बात मत करो। हमारा ब्रेकअप हो गया है और अभी भी हम दोस्त हैं यह सब हॉलीवुड से आया है। आप कभी भी दोस्त नहीं रह सकते। क्योंकि आपका जिसके साथ ब्रेकअप होता है इसके साथ आपकी भावनाएं होती हैं। जो जुड़ी रह जाती हैं। इसलिए आप दोस्त बनकर तो नहीं रह सकते।

अविनाश की बातें सुन गुस्सा हुए अभिनव
इसके आगे अभिनव कहते हैं कि अगर आप पास्ट में जी रहे हैं तो आप अपने लिए ही दिक्कतें पैदा कर रहे हैं। मैंने कभी भी उन बातों पर ध्यान नहीं दिया जो उन्होंने कहा। अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो ठीक है, लेकिन वो मुझे यह बोल नहीं सकते कि वह कैसी हैं।

अभिनव ने खोल राज
अभिनव आगे कहते हैं कि मैंने इसी शहर की एक लड़की को डेट किया था, लेकिन इस बारे में किसी को नहीं पता है। क्योंकि मैं इस बारे में बात ही नहीं करना चाहता हूं। अगर किसी को पता चल जाएगा तो सभी हैरान रह जाएंगे, लेकिन मैं इस बारे में कभी नहीं बोलूंगा यहां तक की रुबीना से भी इस बारे में कभी कुछ डिस्कस नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X