Bollywood News Hindi Live- संगीत सेरेमनी में रोमांटिक हुईं आरती सिंह, विक्की कौशल का लुक हुआ लीक!

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 24 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं गोविंदा की भांजी और बिग बॉस फेम आरती सिंह की शादी के बारे में। 25 अप्रैल को वो शादी के बंधन में बंधेगीं लेकिन इस पहले काफी धमाल मचा रही हैं। इस वक्त उनके संगीत सेरेमनी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने होने वाले पति के साथ रोमांटिक हो रही हैं। वो मीडिया को पोज दे रही हैं और लगातार मुस्कुरा रही हैँ। हालांकि कुछ लोग हैं जो कि पति को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।

इसके अलावा बात करें विकी कौशल की तो वो एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। चौकाने वाली बात ये है कि फिल्म के सेट उनका लुक लीक हो गया है। जी हां, किसी ने विकी कौशल की तस्वीर क्लिक की है और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। 6 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म में विक्की ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप दिनभर बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Apr 24, 2024 7:54 PM

    आमिर खान का तीसरी शादी करने पर क्या है खयाल?

    इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर आमिर खान ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेड इंडियन कपिल शो' में पहुंचे थे। इस दौरान कपिल शर्मा और बाकी कॉमेडियन्स ने आमिर खान के साथ जमकर मस्ती की। कपिल शर्मा ने अपने शो में आमिर खान से कहा, 'आपको नहीं लगता है कि अब आपको भी सेटल हो जाना चाहिए।' कपिल शर्मा के सवाल पर आमिर खान बोले तो कुछ नहीं लेकिन मुस्कुरा दिए। आमिर खान के कपिल शर्मा के शो पर जाने का प्रोमो वीडियो नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

  • Apr 24, 2024 7:53 PM

    अल्लू अर्जुन की मूवी के गाने 'पुष्पा पुष्पा' का धांसू प्रोमो वीडियो जारी

    सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर निर्देशक सुकुमार की अपकमिंग मूवी 'पुष्पा 2' के पहले गाने की झलक आज दिखा दी गई है। जो काफी धमाकेदार है। इस प्रोमो वीडियो के सामने आते ही एक और इशारा मिला है। जिससे पता लगता है कि सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म को कितने विशाल स्तर पर बनाया गया है। इस प्रोमो में अल्लू अर्जुन का पुष्पा अवतार फैंस को मदहोश कर देने वाला है। यही वजह है कि महज 20 सेकेंड का ये प्रोमो वीडियो एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में आते ही छा गया।

  • Apr 24, 2024 6:58 PM

    'ड्रीम गर्ल 3' में आयुष्मान संग नजर आएंगी सारा?

    आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के पहले और दूसरे पार्ट को लोगों ने काफी प्यार दिया है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म का तीसरा बनाने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'ड्रीम गर्ल 3' में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि 'ड्रीम गर्ल' में नुसरत भरूचा और 'ड्रीम गर्ल 2' में अनन्या पांडे नजर आई थीं।

    'ड्रीम गर्ल 3' में आयुष्मान संग नजर आएंगी सारा?
  • Apr 24, 2024 6:46 PM

    रुण धवन के बर्थडे पर फैंस को मिला रिटर्न गिफ्ट

    पॉपुलर स्टार वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' जब से अनाउंस हुई तब से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वरुण धवन के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फिल्म बेबी जॉन से उनका नया पोस्टर शेयर किया है और उन्हें बधाई दी है। फिल्म के नए पोस्टर पर वरुण धवन काफी खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' से नया पोस्टर देखकर फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हो गए है। इस फिल्म से पहले भी वरुण धवन के लुक सामने आ चुके हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह काफी खतरनाक रोल में नजर आने वाले हैं।

  • Apr 24, 2024 6:46 PM

    फ्लोर पर पहुंची सनी देओल की 'लाहौर 1947'

    प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों के जरिए प्रीति जिंटा अपने फैंस को ये बता रही हैं कि लाहौर 1947 की शूटिंग शुरू हो गई है। बता दें कि इस फोटो में प्रीति जिंटा के साथ डायरेक्टर राजकुमार संतोषी नजर आ रहे हैं। प्रीति जिंटा और राजकुमार की ये फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रीति जिंटा की हर अदा पर लोग फिदा हैं।

  • Apr 24, 2024 5:23 PM

    समंदर किनारे हुई आरती सिंह की मेहंदी की रस्म, तस्वीरों ने जीत लिया फैन्स का दिल

    हाल ही में आरती सिंह ने अपने इंस्टा हैंडर पर मेहंदी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों ने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आरती समंदर किनारे मेहंदी के फोटोशूट करवाती दिखाई दे रही हैं। आरती ने बैंगनी रंग का शरार सूट पहना है। जिसमें वे काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

  • Apr 24, 2024 4:09 PM

    वरुण धवन ने पैपराजी के साथ मनाया अपना 37 वां जन्मदिन

    वरुण धवन आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर वरुण धवन ने पैपराजी से साथ मिलकर केक कट किया। बता दें कि वरुण धवन जल्द ही पिता बनने जा रहे हैं।

  • Apr 24, 2024 2:35 PM

    आरती सिंह के संगीत में लहंगा संभालते-संभालते थकीं देवोलीना भट्टाचार्जी, लोग बोले- शो ऑफ करना ही क्यों है...

    बीते दिन आरती सिंह का संगीत था और इस खास मौके पर कई नामी सितारे इस फंक्शन में शामिल हुए। इस दौरान टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देवोलीना भट्टाचार्जी अपने लहंगे से परेशान हो जाती हैं। और कहती हैं कि मैं तो इस संभालते-संभालते थक गई। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं एक ने कहा शो ऑफ करना ही क्यों ही आराम दायक कपड़े पहनों तो वहीं दूसरे ने कहा हद हो गई है।

  • Apr 24, 2024 1:52 PM

    बहन के संगीत में कृष्णा अभिषेक ने पत्नी कश्मीरा को किया लिप किस, जमकर हुए ट्रोल

    आरती सिंह का संगीत है और इस खास मौके पर पूरा परिवार बॉलीवुड के गानों की धुन पर नाचता नजर आ रहा है। संगीत के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जहां कृष्णा अभिषेक पत्नी कश्मीर को लिप किस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

  • Apr 24, 2024 1:14 PM

    Ravi Dubey ने पत्नी सरगुन मेहता को लेकर कह डाली ऐसी बात?

    एक्टर ने बात करते हुए कहा है, "वह मेरी हीरो हैं क्योंकि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ। मुझे लगता है कि मैं कभी भी उनकी तरह कमाल का नहीं हो सकता। वह सबसे स्किल्ड प्रोफेशनल हैं जिन्हें मैंने देखा है। जिस तरह से वह हर लेवल पर काम कर रही हैं और वैल्यू क्रिएट कर रही हैं। वह एक शानदार बेटी हैं। वह एक शानदार बहन हैं।

  • Apr 24, 2024 12:33 PM

    क्या विदेशी हसीना को डेट कर रहे हैं शुभमन गिल?

    माना जा रहा है कि शुभमन गिल का और सारा तेदुलकर का ब्रेकअप हो चुका है। इस ब्रेकअप के पीछे का कारण क्या है इसकी वजह सामने नहीं आई है, लेकिन फिलहाल तो यह कहा जा रहा है कि शुभमन गिल किसी स्पेनिश महिला को डेट कर रहे हैं। फैन्स का मानना ही कि यही वजह हो सकती है दोनों के ब्रेकअप की। आपको बता दें कि आईपीएल के दौरान इस स्पेनिश गर्ल पर खास फोकस किया गया था जिसके बाद से ही दोनों के रिश्ते की अफवाहें तेज हो गई थीं। शुभमन गिल और स्पेनिश महिला के मीम भी जमकल वायरल हुए थे।

  • Apr 24, 2024 12:01 PM

    आरती सिंह ने अपने संगीत में इस गाने पर किया डांस

    वायरल हो रहे आरती सिंह के वीडियो में देखा जा सकता है कि आरती सिंह पहले तो ओ भइया... गाने पर डांस करती हैं। इस दौरान उनके बचपन के फोटो स्क्रीन पर दिखाए जाते हैं। जिसे देखकर वह काफी इमोशनल हो जाती हैं। आरती इस गाने पर डांस करती हैं, लेकिन बाद में वह साजन के घर जाना है पर ऐसा फुर्तीला डांस करती हैं जिसे देखकर लोगों के मुंह से तारीफों की लाइन लग जाती है।

  • Apr 24, 2024 11:40 AM

    संगीत में भाभी कश्मीरा शाह का हाथ पकड़े नजर आए आरती सिंह के होने वाले पति

    आरती सिंह के संगीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आरती सिंह के होने वाले पति दीपक चौहान संगीत में फोटो खिंचवाने के लिए जाते हैं, लेकिन उन्हें भाभी कश्मीरा शाह मिल जाती हैं। वह आरती का हाथ छोड़ कश्मीरा का हाथ पकड़कर भाभी को लेकर आते हैं..

  • Apr 24, 2024 11:03 AM

    मलाइका अरोड़ा का वर्कआउट वीडियो

    मलाइका अरोड़ा का वर्कआउट वीडियो वायरल हो रहा है। देखा जाता है कि वो अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं। यही कारण है कि कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। मलाइका अरोड़ा हाल ही में अपने बेटे अरहान के पॉडकास्ट को लेकर खबरों में आईं थीं।

  • Apr 24, 2024 10:11 AM

    युविका चौधरी की प्रेग्नेंसी पर प्रिंस नरूला ने लगाई मुहर?

    लेकिन प्रेग्नेंसी की इस खबर को लेकर फाइनली पुष्टि हो गई और इसको लेकर प्रिंस नरूला की तरफ से एक आधिकारिक बयान सामने आया है। इस दौरान प्रिंस न्यूज18 से बात कर रहे थे। उन्होने इस खबर को पूरी तरह फर्जी बताते हुए फैंस के दिल तोड़ दिए हैं। प्रिंस नरूला ने कहा कि, 'ये खबर फर्जी है।' इसके बाद से लोग हैरान हैं।

  • Apr 24, 2024 9:40 AM

    फिल्में छोड़कर चुनावी मैदान में उतरीं नेहा शर्मा

    इस वीडियो को नेहा शर्मा ने खुद पोस्ट किया है। वो अपने पिता के लिए चुनावी कैंपेन कर रही है। वीडियो के साथ नेहा ने कैप्शन लिखा, ''वे कहते हैं कि जब कोई आपको अपने दिल में जगह देता है, तो आप हमेशा वहां रहते हैं। आपने मुझे जो प्यार और समर्थन दिया है, उससे मेरा दिल भर गया है।

  • Apr 24, 2024 9:00 AM

    आरती की संगीत सेरेमनी

    आरती सिंह की संगीत सेरेमनी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कृष्णा समेत सारा परिवार खड़ा है। इस वीडियो में गोविंदा और उनके परिवार को लेकर लोग बातें कर रहे हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X