Sara Ali Khan ने अपनी ही पक्की सहेली का काटा पत्ता, चोर-छिपे हथिया ली ये फिल्म!

Sara Ali Khan

Sara Ali Khan New Movie: अपनी पहली फिल्म 'केदारनाथ' से एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित करने वाली सारा अली खान को अब एक हिट का इंतजार है। एक्ट्रेस की फिल्में इन दिनों कुछ कमाल नहीं कर रही हैं और अब लगता है उन्होंने अपने दोस्तों के करियर पर डाका डालना शुरू कर दिया है।

सारा अली खान की हालिया रिलीज 'मर्डर मुबारक' और 'ऐ वतन मेरे वतन' को उतनी सफलता नहीं मिल पाई, जितने की उन्हें उम्मीद थी। अब सारा ऐसी फिल्में करने की फिराक में हैं, जिससे उन्हें एक हिट एक्ट्रेस का टैग मिल जाए और इस बीच खबर रही है कि एक्ट्रेस, आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल 3 में नजर आएंगी, खबरों की मानें तो एक्ट्रेस फिल्म में अनन्या पांडे की जगह लेंगी।

सारा आयुष्मान की जोड़ी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा और आयुष्मान ने ड्रीम गर्ल के निर्माताओं के साथ एक ऑफिशियल मीटिंग की। आपको बता दें, ड्रीम गर्ल एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी है क्योंकि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, सारा और अनाया बहुत अच्छी दोस्त हैं, दोनों आखिरी बार करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 में एक साथ दिखाई दी थीं।

ड्रीम गर्ल 2 पर बोलीं नुसरत भरुचा

नुसरत ने ड्रीम गर्ल 2 का हिस्सा न बनने पर निराशा व्यक्त की थी और कहा था कि सीक्वल में उन्हें न लेने पर निर्माताओं के पास बेहतर जवाब होगा। एक्ट्रेस ने यहां तक कहा कि वह सीक्वल का हिस्सा बनना पसंद करतीं, लेकिन दुख की बात है कि ऐसा नहीं है। अनन्या के बारे में बात करते हुए, उन्होंने ड्रीम गर्ल 2 में अपने अभिनय से फैंस को प्रभावित किया और उनकी केमिस्ट्री को भी पसंद किया गया। लेकिन फिल्म की स्टार पूजा रही हैं और एक बार फिर आयुष्मान को सेंटर स्टेज पर देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।

Read more about: sara ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X