Bollywood News Hindi Live- सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स गिरफ्तार, मंडे टेस्ट में फेल हुई मैदान

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 16 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं मेगास्टार सलमान खान के बारे में जोकि घर में फायरिंग के बाद से खबरों का हिस्सा हैं। खबर आ रही है कि मुंबई क्राइम ब्रांच सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना में कथित संलिप्तता के लिए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों को सोमवार देर रात गुजरात के भुज में पकड़ा गया। इसके बाद से सलमान खान के फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर बातें कर रहे हैं।

इसके अलावा बात करें अजय देवगन की फिल्म मैदान की तो वो मंडे टेस्ट में फेल हो गई है। ऐसा लग रहा था कि रविवार को 22.22 करोड़ कमाने वाली मैदान कुछ और कमाई कर सकती है, लेकिन सोमवार के लिटमस टेस्ट को पार करते हुए 25 करोड़ की सीमा भी पार नहीं कर पाएगी। खबरें हैं कि फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इससे इतना तय है कि फिल्म इस वीक संघर्ष करने वाली है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Apr 16, 2024 3:02 PM

    भूल भुलैया 3 में होगा विद्या बालन और माधुरी दीक्षित का जबरदस्त फेस ऑफ, आमी जे तोमार पर करेंगी डांस

    भूल भुलैया 3 इन दिनों जमकर लाइमलाइट में बनी हुई है। बता दें कि इस फिल्म में विद्या बालन के साथ ही माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी। सोर्स के मुताबिक दोनों का डांस फेस ऑफ होगा। फिल्म में दोनों आमी जे तोमार पर डांस करती नजर आएंगी।

  • Apr 16, 2024 2:58 PM

    अनुष्का शर्मा ने एयरपोर्ट पर दिखाई बेटे अकाय की पहली झलक

    Anushka Sharma shows first glimpse of son Akaay: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए थे उन्होंने पैपराजी को तस्वीर खींचने से मना कर दिया, लेकिन पैपराजी को बेटे का चेहरा दिखाया।

    अनुष्का शर्मा ने एयरपोर्ट पर दिखाई बेटे अकाय की पहली झलक
  • Apr 16, 2024 1:48 PM

    शिल्पा शेट्टी ने अपने घर की कन्या पूजा, बेटी समिशा के पैर धोकर की शुरुआत

    शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी अपने घर पर कन्या पूजा करती नजर आ रही हैं। शिल्पा बेटी समिशा के पैर धोकर पूजा करती हैं और आरती करती नजर आ रही हैं। फैन्स को उनका अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

  • Apr 16, 2024 1:11 PM

    इस हसीना के साथ पवन सिंह की फिर वायरल हुई तस्वीर

    इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शालिनी ने कैप्शन में 'न्यू पोस्ट' लिखा था। हालांकि आपको बता दें कि इन तस्वीरों पर फैन्स अलग-अलग तरीके के कमेंट कर रहे हैं। इन तस्वीरों में शालिनी और पवन को काफी करीब देखा जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह तस्वीर एक शूटिंग के दौरान की है।

  • Apr 16, 2024 12:52 PM

    विद्या बालन ने रिलीज से पहले ही किया खुलासा, भूल भुलैया 3 में ऐसा होगा किरदार?

    दरअसल इस फिल्म में उनका किरदार कॉमेडी से भरपूर होगा या नहीं? इस सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा है कि, वो कॉमेडी करना चाहती हैं, उनको बेहद पसंद है। लेकिन उनको बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्मों में मौका नहीं मिलता है। भूल भुलैया और कॉमेडी पर बात करते हुए उनका कहना था कि, ''ये तो बहुत अच्छा है.. मै कॉमेडी में पागलपंती की हद तक जाना चाहती हूं।'' इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार मंजुलिका बनकर विद्या बालन कॉमेडी भी करने वाली हैं।

  • Apr 16, 2024 12:02 PM

    गिरफ्त में आकर फड़फड़ाते दिखे आरोपी

    आपको बता दें, दोनों आरोपियों ने मुंबई के पनवेल में एक फ्लैट किराए पर लिया और गोलीबारी की योजना बनाने से पहले रेकी भी की थी। मुंबई पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों की तस्वीरें जारी करने के कुछ घंटों बाद, पुलिस ने उन्हें गुजरात के भुज इलाके में भागते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल जांच अभी जारी है और यह देखना होगा कि इन गोलीबारी के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है।

  • Apr 16, 2024 11:41 AM

    बेबी राहा के साथ आलिया-रणबीर ने मनाई शादी की दूसरी सालगिरह

    वायरल हो रही इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि आलिया भट्ट की गोद में रणबीर कपूर बैठे नजर आ रहे हैं। जहां आलिया कैजुअल लुक में दिखाई दे रही हैं तो वहीं रणबीर कपूर शॉर्ट्स और वेस्टी में नजर आ रहे हैं दोनों के पास एक छोटा सा केक रखा नजर आ रहा है। इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह बड़ी ही सदगी से मनाई है। बता दें कि इन तस्वीरों पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने कहा परफेक्ट कपल तो दूसरे ने दी दोनों को जमकर बधाई।

  • Apr 16, 2024 11:04 AM

    Hina Khan की हालत खराब, सांस लेने में दिक्कत

    पता चला है कि वो सेट पर ही बीमार हो गई हैं और उनकी हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई है। खबरों की मानें तो लगातार 16 घंटे की शूटिंग के बाद उनकी हालत खराब हो गई है और कठिन समय से गुजर रही हैं।

  • Apr 16, 2024 10:06 AM

    फायरिंग के बाद बाहर निकले सलमान खान

    सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। लेकिन इस वक्त सलमान खान अपने काम को लेकर बाहर निकल चुके हैं। पता चला है कि वो शूटिंग नहीं रोकेंगे और हमलावरों पर ज्यादा बात नहीं करेगे। शूटर्स गुजरात के भुज से गिरफ्तार हो गए हैं।

  • Apr 16, 2024 9:36 AM

    राखी सावंत ने की गुजारिश

    राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो में कहा, ''मत करो ना मेरे भाई के साथ मत करो। प्लीज मैं हाथ जोड़ती हूं, आप लोगों से निवेदन करती हूं। वो लीजेंड हैं और उन्होने बहुत सारे लोगों का घर बचाया है। बहुत गरीब लोगों का भला किया है, मैं हाथ जोड़ती हूं, क्या मिलेगा आप लोगों को। कितने घर चलते हैं उनकी वजह से, उनके एनजीओ की वजह से.. वो फिल्में आते हैं कमाते हैं गरीबों के लिए, मुझ जैसे गरीबों के लिए, मेरी मां लिए उन्होने इतना किया है। मेरी मां का ऑपरेशन करवाया, करोड़ों लोगों का ऑपरेशन करवाते हैं। वो पूरे साल लोगों की मदद करते हैं, सलमान खान मेरे भाई हैं मैं उनकी बहन हूं, मत करो ना ऐसा प्लीज।''

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X