अनुष्का शर्मा ने दिखाई बेटे अकाय की पहली झलक, जानें किसकी तरह दिखता है विराट का शहजादा

Anushka Sharma shows first glimpse of son Akaay: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खासतौर पर लाइमलाइट में हैं। बता दें कि 15 फरवरी को अनुष्का शर्मा ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। जी हां, लंदन में अनुष्का शर्मा की डिलीवरी हुई थी और उन्होंने बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने अकाय कोहली रखा था। अनुष्का शर्मा ने इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बना ली है, साथ ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्रेजेंस भी कम कर दी है। अनुष्का शर्मा ने आज तक अपने बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया है, लेकिन वहीं अपडेट मिली है कि अनुष्का शर्मा ने एयरपोर्ट पर बेटे का चेहरा दिखाया है।
पैपराजी को दिखाया बेटे का चेहरा
हाल ही में विरल भियानी द्वारा किए गए पोस्ट के अनुसार अनुष्का शर्मा विराट कोहली अपने दोनों बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए थे। जहां उन्होंने पैपराजी से तस्वीर खींचने को मना कर दिया था, लेकिन उन्होंने बेटे अकाय को पैपराजी से मिलवाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा ने पैपराजी से यह वादा भी किया है कि जल्द ही वह सामने से पोज देंगी, लेकिन तब जब बच्चे उनके साथ नहीं होंगे।
विज्ञापन के जरिए हुई मुलाकात
आपको बात दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात एक विज्ञापन के जरिए हुई थी। जिसके बाद से दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों ने साल 2017 में इटली में शादी कर ली थी। साल 2021 में अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को जन्म दिया था और साल 2024 में बेटे को। हालांकि फैन्स स्टार कपल के बच्चों का चेहरा देखने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल तो कपल ने बच्चों को सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूर ही रखा है।


Click it and Unblock the Notifications











