Bollywood Live- गोविंदा-सुनीता लेंगे तलाक? छावा की कमाई ने लोगों को किया हैरान!

Bollywood live updates

Bollywood Latest News In Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा की। बीत दिनों से चर्चा हो रही है कि दोनों अब साथ नहीं बल्कि तलाक लेने जा रहे हैं। जी हां, दोनों ने करीब 37 साल पहले शादी की थी और अब तलाक तक बात पहुंची।

चाहें फैंस को या फिर उनके करीबी सभी इस बात से काफी चौंके हुए है। हालांकि ये कब होता है ये देखने वाली बात होगी। दोनों के बीच अनबन की कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।

इसके अलावा बात करें विक्की कौशल की फिल्म छावा की तो वो किसी भी तरह से रुकने के लिए तैयार नहीं है। फिल्म लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है। बता दें कि विक्की कौशल के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी है।

फिल्म ने रिपोर्ट्स आने तक 365 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और लगातार काम कर रही है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म कब 400 करोड़ के आंकड़े को पार करती है।

इसी तरह के तमाम अपडेट्स के लिए आप पूरे दिन बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Feb 26, 2025 6:52 PM

    Salman Khan की 'पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड' कर रही इस बॉलीवुड एक्टर की तलाश

    Somy Ali Searching For Bollywood Actor: कभी बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकीं और नो मोर टियर्स एनजीओ की फाउंडर सोमी अली एक बॉलीवुड एक्टर को तलाश कर रही हैं, जो पिछले कई सालों से गायब हैं और उनके बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

    Salman Khan की 'पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड' कर रही इस बॉलीवुड एक्टर की तलाश
  • Feb 26, 2025 4:49 PM

    Hina Khan ने फैंस को दी खुशखबरी

    Hina Khan Cancer Treatment: हिना खान कैंसर से जूझ रही हैं और उनके फैस उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लिया, और एक पत्रकार से बातचीत करते हुए, एक्ट्रेस ने अपने हेल्थ का अपडेट दिया।

    Hina Khan ने फैंस को दी खुशखबरी
  • Feb 26, 2025 4:48 PM

    छह महीने पहले ही तलाक की अर्जी दे चुकी थीं Sunita Ahuja

    Govinda Sunita Ahuja Divorce Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही में अपने रूमर्ड तलाक की खबरों के बाद सुर्खियों में हैं, जो मंगलवार (25 फरवरी) को सामने आई। हालांकि, कपल ने तलाक के बारे में चुप्पी साध रखी है, लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने इन खबरों को खारिज कर दिया है।

    छह महीने पहले ही तलाक की अर्जी दे चुकी थीं Sunita Ahuja
  • Feb 26, 2025 3:33 PM

    डायमंड ड्रेस पहन उर्वशी रौतेला ने मनाया 31वां जन्मदिन, काटा इतना महंगा केक

    Urvashi rautela celebrate 31st birthday: उर्वशी रौतेला का एक वीडियो और वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतेला अपने 31वें जन्मदिन का केक कट करती नजर आ रही हैं। उर्वशी का केक पिछली बार की तरह इस बार भी खास है। उर्वशी रौतेला के इतने शानदार बर्थडे केक को देख लोग तो हैरान ही रह गए हैं। सभी इस केक की कीमत जानने के लिए उतावले हो गए हैं।

    डायमंड ड्रेस पहन उर्वशी रौतेला ने मनाया 31वां जन्मदिन, काटा इतना महंगा केक
  • Feb 26, 2025 3:13 PM

    अमन वर्मा और वंदना ललवानी ने लेने जा रहे हैं तलाक, सामने आई 9 साल पुरानी शादी की टूटने की वजह

    अमन वर्मा ने साल 2016 में शादी की थी, लेकिन उसके बाद से ही दोनों से बीच मतभेद हो गए दोनों ने अपनी फैमिली बनाने की कोशिश भी की थी, लेकिन कुछ भी पहले जैसा नहीं हुआ। सोर्स की माने तो वंदना ने ही तलाक की अर्जी डाली है। फिलहाल तो अमन वर्मा ने इस मुद्दो के लेकर किसी तरह के बयान को देने से मना कर दिया है। ईटाइम्स ने जब अमन वर्मा से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि वह अभी कुछ कहना नहीं चाहेंगे वह सही समय आने पर अपने वकील के जरिए बात रखावएंगे।

  • Feb 26, 2025 2:23 PM

    महाशिवरात्रि पर अंबानी परिवार ने की धूमधाम से पूजा, नई बहू राधिका के हाथों करवाया रुद्राभिषेक, देखें VIDEO

    वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लगता है कि महाशिवरात्रि का पर्व पर परिवार ने भव्य आयोजन रखा है। परिवार के सभी सदस्य मिलकर रुद्राभिषेक करते दिख रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि पहले नीता अंबानी और मुकेश अंबानी शिवलिंग पर दूध चढ़ाते नजर आते हैं तो वहीं बाद में अनंत और राधिका आकर पूजा करते हैं। पूरा परिवार भक्ति में लीन नजर आ रहा है।

    महाशिवरात्रि पर अंबानी परिवार ने की धूमधाम से पूजा, नई बहू राधिका के हाथों करवाया रुद्राभिषेक, देखें VIDEO
  • Feb 26, 2025 12:41 PM

    अपना करोड़ों का घर 'मन्नत' छोड़ किराए पर पहने चले Shah Rukh Khan, इस वजह से करना पड़ा पूरा बंगला खाली

    रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान के बंगले मन्नत में दो मंजिला और निर्माण होना है। शाहरुख खान ने दो मंजिल बढ़ाने का फैसला किया है। किंग खान की पत्नी गौरी ने साल 2024 में महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्रधिकरण को आवेदन भी दिया था। जिसका बाद गौरी खान को अतिरिक्त दो फ्लोर बढ़ाने की मंजूरी मिल गई। खबरों की माने तो जल्द ही कंस्ट्रक्शन का काम शुरू होने जा रहा है और इसीलिए किंग खान और उनका पूरा परिवार किराए के घर में शिफ्ट होने जा रहा है।

  • Feb 26, 2025 12:05 PM

    EID पर ईदी देने आ रहे हैं सलमान खान, 27 फरवरी को करने जा रहे हैं बड़ा खुलासा

    सलमान खान और ईद का रिश्ता ऐसा है जैसे बिना मिठाई के त्योहार अधूरा लगता हो। वांटेड, एक था टाइगर, किक, बजरंगी भाईजान और सुल्तान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ उन्होंने हर ईद पर बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ने की परंपरा बना दी है। उनके फिल्मों में बड़े पर्दे की ग्रैंडनेस, दिल छू लेने वाली कहानियां और शानदार एक्शन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन होता है, जो फैंस को मसाला एंटरटेनमेंट का परफेक्ट डोज़ देता है। 2025 में सलमान खान एक बार फिर ईद पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। फैंस की बेसब्री चरम पर है, क्योंकि "सिकंदर" से जुड़ा एक बड़ा खुलासा 27 फरवरी को सामने आने वाली है और उसके साथ ही भाईजान की अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म का काउंटडाउन भी शुरू होने वाला है।

  • Feb 26, 2025 11:00 AM

    पति संग संगम स्नान करने प्रयागराज पहुंचीं ईशा अंबानी, तगड़ी सिक्योरिटी के बीच लगाई डुबकी

    वहीं हाल ही में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी को भी प्रयागराज में देखा गया है। जी हां, हाल ही में ईशा अंबानी प्रयागराज में नजर आई हैं। ईशा अकेली नहीं अपने पति आनंत पिरामल और अपने ससुराल वालों के साथ संगम में स्नान करती दिख रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशा अंबानी नीले रंग का बांधनी सूट पहनी नजर आ रही हैं। आंखों पर चश्मा लगाए ईशा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ में लीन नजर आ रही हैं।

  • Feb 26, 2025 10:32 AM

    माँ बनने के बाद ऋचा चड्ढा ने फिर शुरू किया फिटनेस रुटीन, इस फिल्म से करेंगी धमाका!

    मशहूर अभिनेत्री और अब एक सफल निर्माता ऋचा चड्ढा ने 2025 की शुरुआत अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारी के साथ की है। माँ बनने और अपनी बेटी का स्वागत करने के बाद, अब वह अपनी फिटनेस यात्रा से दोबारा जुड़ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी वर्कआउट सेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिससे उनके फैंस को उनकी फिटनेस रुटीन की झलक मिली। ऋचा जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म में नज़र आएंगी, जिसकी शूटिंग इस साल गर्मियों में शुरू होने की उम्मीद है

  • Feb 26, 2025 10:01 AM

    Katrina Kaif पे चढ़ा आस्था का रंग, महाकुंभ में बांटा प्रसाद, वीडियो हो रहा है वायरल!

    कैटरीना कैफ किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होने लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है। जो वीडियो महाकुंभ से सामने आया है वो देख कैटरीना के फैंस खुश हैं। इस वीडियो में पीले रंग के कपड़े पहने कैटरीना कैफ को प्रसाद बांटते हुए देखा जा सकता है।

  • Feb 26, 2025 9:28 AM

    पत्नी को छोड़ आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, लोग बोले- 'पापी आदमी है..'

    आम्रपाली दुबे और निरहुआ अक्सर किसी ना किसी फिल्म या गाने का हिस्सा बने रहते हैं। दोनों को ज्यादातर साथ ही देखा जाता है। जब दोनों महाकुंभ पहुंचे और विधिवत तरीके से स्नान किया को लोगों ने निरहुआ की पत्नी को लेकर सवाल किए।

  • Feb 26, 2025 8:35 AM

    'ये भयानक है..' मामा-मामी की तलाक की खबरों पर कश्मीरा शाह ने तोडी चुप्पी? बयान सुनकर हिल जाएंगे आप!

    जी हां, कश्मीरा शाह का रिएक्शन कुछ ऐसा ही था। उनका कहना है कि मामा-मामी की तलाक होना काफी डरावना है। इस दौरान वो मीडिया से बात कर रही थीं। कश्मीरा ने कहा, "उनकी लाइफ में क्या चल रहा है मुझे कुछ नहीं पता है। लेकिन पर्सनल रूप से, मुझे लगता है कि यह एक भयानक अफवाह है।"

  • Feb 26, 2025 8:16 AM

    'मर्दों पर भरोसा मत करो..' गोविंदा से तलाक के बीच सुनीता आहूजा का बयान हो रहा है वायरल!

    उन्होने कहा, ''मैं गोविंदा की लॉयल्टी को लेकर हमेशा असुरक्षित महसूस करती हूं, मैं नहीं चाहती हूं कि अगले जन्म में गोविंदा मेरे पति बने।'' सुनीता ने ये बात कही थी अब इसको लेकर चर्चा हो रही है। इसके अलावा बतौर स्टार की पत्नी कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है इसपर भी सुनीता ने चुप्पी तोड़ी थी। सुनीता का कहना है कि आए दिन स्टार्स की किसी ना किसी के साथ गॉशिप सुनाई देती है। ये काफी मुश्किल होता है।

  • Feb 26, 2025 7:23 AM

    Katrina Kaif का हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने, एक्ट्रेस के संग जबरदस्ती करते नजर आए लोग!

    ड्रोन फुटेज में कैटरीना को सूट में अपनी सास, कुछ पुजारियों, कुछ बॉडीबिल्डर्स और कुछ दूसरे तीर्थयात्रियों से घिरा हुआ दिखाया गया है जो पवित्र स्नान के लिए वहां मौजूद थे। लेकिन उनमें से ज्यादातर एक्ट्रेस के साथ सेल्फी लेने में इंट्रेस्टेड दिखाई दिए। कुछ मीडियाकर्मी भी अपने कैमरे और माइक लेकर उनके पास पहुंचे, क्योंकि कुछ लोगों ने स्नान के बाद उनके कंधों पर तौलिया रखा था।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X