Salman Khan की 'पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड' कर रही इस बॉलीवुड एक्टर की तलाश, दशकों से है गायब

Salman Khan

Somy Ali Searching For Bollywood Actor: कभी बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकीं और नो मोर टियर्स एनजीओ की फाउंडर सोमी अली एक बॉलीवुड एक्टर को तलाश कर रही हैं, जो पिछले कई सालों से गायब हैं और उनके बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

किरण राज की तलाश में सोमी अली

सोमी अली सालों से दिग्गज एक्टर राज किरण की तलाश में हैं, जो 'कर्ज', 'वारिस', 'कागज की नाव' और 'अर्थ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह दशकों से लापता हैं और सोमी पिछले 20 सालों से उनकी तलाश कर रही हैं।

उन्होंने कहा, "मैं राज किरण के ठिकाने का पता लगाने के लिए बेताब हूं। मैंने बायकुला इंस्टीट्यूशन से जानकारी हासिल की और उन्हें बताया कि मेरे पास मियामी यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है।"

20 साल से कर रहीं तलाश

सोमी ने बताया- "मैं 20 साल से भी ज्यादा समय से राज किरण महातानी की तलाश कर रही हूं, लेकिन कोई हल नहीं निकला। डॉक्टर ने एन्क्रिप्टेड तरीके से मेरी मदद की, जिससे मुझे यह समझने में मदद मिली कि राज किरण अब नहीं हैं। उनके शब्द अब नहीं हैं का मतलब यह नहीं कि उनका निधन हो गया है, बल्कि यह है कि वे अब भारत में नहीं हैं।"

15000 डॉलर से ज्यादा खर्च किए

सोमी अली राज के ठिकाने का पता लगाने के लिए 30 से ज्यादा प्राइवेट इनवेस्टिगेटर को अपॉइंट करने में अपनी मां से उधार लिए गए 15,000 डॉलर से ज्यादा खर्च किए हैं। अब वह उन्हें फिर से खोजने के लिए अटलांटा जा रही हैं।

उन्होंने कहा, "अगले हफ्ते मेरा आखिरी पड़ाव अटलांटा पुलिस डिपार्टमेंट है, जहां मैं एक गुमशुदा व्यक्ति की रिपोर्ट दर्ज कराने की प्लानिंग बना रही हूं, उसके बाद मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट्स का दौरा करूंगी। मैं राज की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ंगी। यह एक वादा है जो मैंने 2020 में उनके निधन से पहले एक बार फिर चिंटू जी से किया था।"

उन्होंने कहा, "चिंटू जी और दीप्ति नवल जी जैसे बड़े सितारों से पूछताछ को कोई नहीं छुपाता या टालता है, जब तक कि किसी तरह की गड़बड़ी न हो। उनके हर एक रिश्तेदार ने घटनाओं के अलग-अलग वर्जन बताए हैं, जिससे मुझे लगता है कि वह अब लापता पीड़ित के रूप में NMT कैटेगरी में आते हैं। इससे मुझे उनके लिए लड़ने और उन्हें खोजने के लिए और भी साइकोलॉजिकल हथियार मिल गए हैं। जैसा कि मैंने पहले कहा है, मैं हार मानने वालों में से नहीं हूं। अगर मैं बंदूक से किए गए एक हमले सहित नौ हमलों का सामना कर सकती हूं, तो यह मेरे लिए बच्चों का खेल है।"

भाई ने नहीं दिया कोई जवाब

उन्होंने आगे बताया कि राज के भाई, गोबिंद महतानी और उनकी पत्नी, जूडी और यहां तक कि उनकी बेटी ने लिंक्डइन पर उनके बहुत डिटेल्ड मैसेज का जवाब नहीं दिया और यह इशारा देता है कि कुछ गड़बड़ है। मेरा काम उस गलत को सही में बदलना है।

More from Filmibeat

Read more about: somy ali
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X