..................... Bollywood Live Updates: Virat- Anushka kept a wonderful dinner party, Urvashi- Karan Johar will film together - Hindi Filmibeat

Bollywood Live Highlights: विराट- अनुष्का ने रखी शानदार डिनर पार्टी, उर्वशी- करण जौहर साथ में करेंगे नई फिल्म

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 11May: मनोरंजन जगत में हर दिन नई और चटपटी खबरें आती रहती हैं। हाल ही में बीती रात की एक शानदार खबर आई है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बीती रात अपने ही रेस्टोरेंट में किक्रेट टीम आरसीबी के लिए एक डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में कई सारे खिलाड़ी शामिल हुए, विराट और अनुष्का भी शानदार अंदाज में पार्टी के दौरान दिखाई दिए।

इसके अलावा फिल्मी दुनिया से भी खबर है, बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारों में शामिल होने वाली उर्वशी रौतेला अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। परंतु हाल ही में उर्वशी की प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी एक खबर सामने आई है, खबर की मानें तो जल्द ही उर्वशी अपनी नई फिल्म के लिए करण जौहर के साथ काम कर सकती हैं, दोनों मिलकर बड़ा धमाका करने वाले हैं।

तो इसी तरह की शानदार, चटपटी, और मसालेदार मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • May 11, 2023 8:04 PM

    प्रियंका चोपड़ा ने फिर खोला बॉलीवुड का कच्चा चिट्ठा, महिला कलाकारों को लेकर कही यह बात...

    Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं, और किसी ना किसी मुद्दे पर अपना बयान देती रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड में अपने दिनों के बारे में बात की। कॉल हर डैडी के साथ एक पॉडकास्ट में, उन्होंने बॉलीवुड के डार्क फ्रेज को उजागर किया।

    प्रियंका चोपड़ा ने फिर खोला बॉलीवुड का कच्चा चिट्ठा, महिला कलाकारों को लेकर कही यह बात...
  • May 11, 2023 6:53 PM

    बंद होने वाले शो को मिला जीवनदान, अब इतने दिन और आएगा Bade Achhe Lagte Hain 2

    Bade Achhe Lagte Hain 2 Off Air: रणदीप राय और नीति टेलर के ड्रामा शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के सभी फैंस के लिए अच्छी खबर है। लोकप्रिय शो, जिसे इस महीने के अंत तक ऑफ एयर होना था, उसे अब एक्सटेंशन मिल गया है। जी हां, आपने सही पढ़ा है। आपको बता दें, फिल्मीबीट पहला पोर्टल था जिसने पाठकों को 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के बारे में दर्शकों को अलविदा कहने की सूचना दी। चैनल ने इस महीने की शुरुआत में रेटिंग कम होने के चलते यह फैसला लिया था। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि इस शो को एक्सटेंशन मिल गया है।

    बंद होने वाले शो को मिला जीवनदान, अब इतने दिन और आएगा Bade Achhe Lagte Hain 2
  • May 11, 2023 6:40 PM

    Cannes Film Festival 2023: अनुष्का शर्मा के साथ मानुषी छिल्लर भी कान्स में डेब्यू करते हुए दिखाएंगी अपना जलवा!

    Cannes Film Festival 2023: पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर फेमस कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कार्पेट पर अपने डेब्यू लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 16 मई से 27 मई तक फ्रेंच रिवेरा में इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 होने वाला है। आपको बता दें, मानुषी छिल्लर के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी इस साल Cannes Film Festival में डेब्यू करेंगी।

    Cannes Film Festival 2023: अनुष्का शर्मा के साथ मानुषी छिल्लर भी कान्स में डेब्यू करते हुए दिखाएंगी अपना जलवा!
  • May 11, 2023 5:04 PM

    TMKOC: जेनिफर मिस्त्री के बयानों पर आया खुद असित मोदी का बयान, कहा- 'वो झूठे आरोप लगा रही है'

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Controversy: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला और सबसे लोकप्रिय सिटकॉम शो है। पिछले कुछ सालों में, इस शो में शुरुआत से ही कई कलाकारों ने शो से जुड़े रहने के बाद इसे छोड़ दिया है। इसके अलावा शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी गलत वजहों से चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, जो अपने कैरेक्टर के लिए काफी लोकप्रिय हैं, रोशन सिंह सोढ़ी ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। निर्माता असित कुमार मोदी ने कहा कि वह जेनिफर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

    TMKOC: जेनिफर मिस्त्री के बयानों पर आया खुद असित मोदी का बयान, कहा- 'वो झूठे आरोप लगा रही है'
  • May 11, 2023 5:04 PM

    नेटफ्लिक्स पर इस तारीख को आएगी हंसल मेहता की Scoop

    खाकी, ट्रायल बाय फायर, राणा नायडू, क्लास और हाल ही में रिलीज़ हुई टूथपरी में बैक-टू-बैक सफलताओं के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, नेटफ्लिक्स जल्द ही एक और खास सीरीज पेश करने वाला है। 2 जून को जाने-माने फिल्मकार हंसल मेहता और नेटफ्लिक्स दर्शकों के लिए 'स्कूप' नाम की एक नई सीरीज लेकर आएंगे।

  • May 11, 2023 3:52 PM

    मानुषी छिल्लर कान्स 2023 में डेब्यू करने के लिए हैं तैयार

    अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बाद, पूर्व मिस वर्ल्ड 2017 की विजेता और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर 16 मई से शुरू होने वाले प्रतिष्ठित 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपना फैशनेबल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, मानुषी फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए दिखेंगी।

  • May 11, 2023 3:00 PM

    तारक मेहता की एक्ट्र्रेस ने शो के प्रोड्यूसर पर लगाए आरोप, कहा- ' उन्होंने मेरे साथ यौन संबंध बनाए'

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Controversy: पिछले 15 सालों से अपने किरदार श्रीमती रोशन सिंह सोढ़ी के लिए लोकप्रिय तारक मेहता का उल्टा चश्मा अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो छोड़ दिया है। उसने निर्माता असित कुमार मोदी पर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया। जेनिफर ने उनके, प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

    तारक मेहता की एक्ट्र्रेस ने शो के प्रोड्यूसर पर लगाए आरोप, कहा- ' उन्होंने मेरे साथ यौन संबंध बनाए'
  • May 11, 2023 2:06 PM

    धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट ने अनूठी कहानियों को स्क्रीन पर लाने के लिए की पार्टनरशिप

    भारत के दो प्रमुख प्रोडक्शन हाउस - धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट ने स्क्रीन पर ताज़ा और आकर्षक कंटेंट देने के लिए कॉन्टेंट साझेदारी की घोषणा की। मनोरंजन उद्योग में एक नया मानक स्थापित करते हुए, इस गठजोड़ के माध्यम से, दोनों प्रोडक्शन हाउस फीचर फिल्मों और डिजिटल प्रारूपों में कई प्रोजेक्टस का निर्माण करने के लिए अपनी-अपनी विशेषज्ञता को सामने लाएंगे। धर्मा प्रोडक्शंस फिल्म उद्योग में एक बहुत बड़ा ब्रांड है, जिसका मैंस्ट्रीम हिट फिल्में बनाने का एक गहरा इतिहास है और सिख्या एंटरटेनमेंट स्वतंत्र सिनेमा में लीडर है और हाल ही में अकादमी पुरस्कार विजेता फिल्म के निर्माता है।

  • May 11, 2023 1:31 PM

    अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने द केरल स्टोरी पर दिया विवादित बयान, कहा- 'चुनाव के समय ऐसी फिल्म क्यों...'

    Shatrughan Sinha: हाल ही में रिलीज हुई बहुचर्चित और विवादित फिल द केरल स्टोरी लगातार सुर्खियों मे बनी हुई है, इस फिल्म को लेकर कोई ना कोई अपनी प्रतिक्रिया हर दिन दे रहा है। अब इस फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर बॉलीवुड अभिनेता राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही फिल्म को लेकर बड़ा बयान देते नजर आए हैं।

    अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने द केरल स्टोरी पर दिया विवादित बयान, कहा- 'चुनाव के समय ऐसी फिल्म क्यों...'
  • May 11, 2023 12:55 PM

    Priyanka Chopra: प्रियंका ने पहली बार शेयर की अपनी ब्रेकअप स्टोरी, बताया कैसे बुरे हाल से गुजरी थीं

    Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली शानदार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा कुछ कुछ खुलासे करती रहती हैं। इस बीच प्रियंका ने एलेक्स कूपर द्वारा होस्ट किए गए एक इंटरनेशनल पॉडकास्ट में अपने पिछले रोमांटिक रिश्तों पर खुलकर बात की है और अपने ब्रेकअप्स का सच सबके सामने रखा।

    Priyanka Chopra: प्रियंका ने पहली बार शेयर की अपनी ब्रेकअप स्टोरी, बताया कैसे बुरे हाल से गुजरी थीं
  • May 11, 2023 12:18 PM

    प्रभास के आदिपुरुष ट्रेलर ने तोड़ा रिकॉर्ड

    प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म आदिपुरुष लगातार चर्चा में बनी हुई है। अपने ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही फिल्म ने बहुत ध्यान आकर्षित किया है। भूषण कुमार द्वारा निर्मित, इस फिल्म ने केवल 24 घंटों में 70 मिलियन से अधिक बार देखे जाने के साथ, 2023 का सबसे अधिक देखा जाने वाला ट्रेलर बनकर भी रिकॉर्ड बनाया है। रिलीज होने के बाद से ट्रेलर यूट्यूब पर टॉप स्पॉट पर भी ट्रेंड कर रहा है।

  • May 11, 2023 11:22 AM

    Deepika Padukone: एक बार फिर से दीपिका ने दिखाया अपना जलवा, टाइम मैगजीन के कवर पर छाई बॉस लेडी

    Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज दुनिया भर में अपना सिक्का जमा चुकी हैं, हर तरफ अपनी सफलता की कहानी रच चुकी हैं। हाल ही में दीपिका ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है, दरअसल, दीपिका पादुकोण की तस्वीर टाइम मैगजीन के कवर पर आई है, जिसने उन्हें ग्लोबल स्टार की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है।

  • May 11, 2023 11:10 AM

    'द केरल स्टोरी' विवादों के बीच, अदा शर्मा की नई फिल्म का हुआ ऐलान

    अदा शर्मा थ्रिलर फिल्म 'द गेम ऑफ गिरगिट' में श्रेयस तलपड़े के साथ जुड़ीं। द केरल स्टोरी की सफलता के बीच एक्ट्रेस की नई फिल्म का ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म में अदा शर्मा एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगी। ये फिल्म कुख्यात 'ब्लू व्हेल चैलेंज' गेम पर आधारित है, जो युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया था। इस फिल्म का निर्देशन विशाल पंड्या ने किया है।

  • May 11, 2023 10:49 AM

    Mission Eagle:पर्दे पर जल्द ही साथ में नजर आएंगे टाइगर और सारा, फिल्म को लेकर अपडेट आया सामने

    Mission Eagle: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और सारा अली खान जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। दोनों अपकमिंग फिल्म 'मिशन ईगल' से धमाका करने के लिए तैयार हैं, इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट सारा अली खान नजर आने वाली हैं। साथ ही इसका निर्देशन जगत शक्ति कर रहे हैं। 'मिशन ईगल' की तैयारी के लिए टाइगर श्रॉफ ने अपने बाल बढ़ा लिये हैं, जिससे उनके फैंस बेहद दंग हैं। 'मिशन ईगल' का पहला लुक हाल ही में सामने आया था और प्रशंसकों ने इसे खूब पसंद किया।

    Mission Eagle:पर्दे पर जल्द ही साथ में नजर आएंगे टाइगर और सारा, फिल्म को लेकर अपडेट आया सामने
  • May 11, 2023 10:14 AM

    Alia Bhatt: नेपोटिज्म पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, 'हां, मुझे इसका फ़ायदा मिला, लेकिन...'

    Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आज वह मुकाम हासिल कर लिया जो कि हर किसी की बस की बात नहीं हैं। लगातार एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने के बाद आलिया आज सुपरस्टार बन चुकी हैं। इसके सबके बीच में महेश भट्ट के बेटी आलिया भट्ट ने नेपोटिज्म को लेकर खुलकर बात की और बताया कि उनको इसका क्या फायदा मिला है।

    Alia Bhatt: नेपोटिज्म पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, 'हां, मुझे इसका फ़ायदा मिला, लेकिन...'
  • May 11, 2023 10:00 AM

    द केरल स्टोरी DAY 6 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    अदा शर्मा स्टारर सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' हर दिन सिनेमाघरों में इतिहास रच रही है। खास बात है कि फिल्म ने बुधवार को मंगलवार से ज्यादा कमाई की है। 'द केरल स्टोरी' की कमाई कुछ इस तरह की है- शुक्रवार- 8.03 करोड़, शनिवार- 11.22 करोड़, रविवार- 16.40 करोड़, सोमवार- 10.07 करोड़, मंगलवार- 11.14 करोड़, बुधवार- 12 करोड़.. इसी के साथ 6 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 68.86 करोड़ तक पहुंच चुकी है। फिल्म का पहला हफ्ता 80 करोड़ तक जाने की संभावना है। जबकि दूसरे वीकेंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है।

    द केरल स्टोरी DAY 6 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  • May 11, 2023 9:26 AM

    Anjum Fakih: 'खतरों के खिलाड़ी 13' का हिस्सा बनने से पहली ही अंजुम फकीह की बिगड़ी तबीयत, फैंस को हुई चिंता

    Anjum Fakih: टीवी एक्ट्रेस अंजुम फकीह पिछले काफी समय से रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस इस शो में आने से पहले ही काफी बीमार हो गई है। इसका खुलासा खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये जानकारी दी और उनके लिए प्रार्थना करने की गुजारिश की है।

  • May 11, 2023 8:21 AM

    Project K: प्रभास-दीपिका के फैंस के लिए बुरी खबर, फिल्म प्रोजेक्ट के की रिलीज डेट में हुए बदलाव

    Project K: बहुचर्चित फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में प्रभास और दीपिका मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म की राह देख रहे फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट को तय समय से आगे बढ़ा दिया गया है। पहले इसे अगले साल जनवरी में रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन अब प्रोजेक्ट के को आगे के लिए टाल दिया गया है।

    Project K: प्रभास-दीपिका के फैंस के लिए बुरी खबर, फिल्म प्रोजेक्ट के की रिलीज डेट में हुए बदलाव
  • May 11, 2023 7:51 AM

    Saif Ali Khan: करीना के पति बनने से पहले सैफ ने लिखा था एक्स वाइफ को खत, ऐसा क्या हुआ था

    Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर से पहले सैफ अली खान 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ शादी की थी। दोनों की शादी साल 1991 में हुई थी लेकिन फिर ये कपल साल 2004 में अलग हो गया। जिसके बाद सैफ का दिल करीना कपूर पर आया और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। शादी होने से पहले सैफ ने करीना कपूर के कहने पर अमृता सिंह को एक खत लिखा था। सैफ ने करण से बात करते हुए बताया कि, अमृता को लिखे उस खत में उन्होंने कई परेशानियों के साथ करीना के साथ शुरू होने वाली अपनी नई लाइफ का जिक्र किया था। इसके साथ ही उन्होंने अमृता को उनकी आगे की जिंदगी को लेकर शुभकामनाएं भी दी थीं। तो इस तरह से करीना के साथ सैफ ने फिर शुरु की थी अपनी नई जिंदगी।

    Saif Ali Khan: करीना के पति बनने से पहले सैफ ने लिखा था एक्स वाइफ को खत, ऐसा क्या हुआ था
  • May 11, 2023 7:42 AM

    The Kerala Story: फिल्म की टीम ने की योगी आदित्यनाथ से खास मुलाकात, मेकर्स को मिला मुख्यमंत्री की सपोर्ट

    The Kerala Story: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी फिल्म को सपोर्ट मिल जाता है किसी का, तो भी फिल्म को बैन कर देता है कोई। इसी सबके बीच में उत्तर प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। वहीं, फिल्म की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की है। योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर तस्वीरें जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

    The Kerala Story: फिल्म की टीम ने की योगी आदित्यनाथ से खास मुलाकात, मेकर्स को मिला मुख्यमंत्री की सपोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X