The Kerala Story Day 6 Box Office: इतिहास रच रही है अदा शर्मा की फिल्म, हर दिन बढ़ रहा है कलेक्शन

the-kerala-story-day-6-wednesday-box-office-collection-adah-sharma-s-film-creating-history

The Kerala Story Day 6 Box Office collection: अदा शर्मा स्टारर सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' हर दिन सिनेमाघरों में इतिहास रच रही है। ऐसा शायद ही किसी फिल्म के साथ हुआ है, जब वीक डे पर हर दिन उसकी कमाई बढ़ती गई हो। 'द केरल स्टोरी' ने मंगलवार की तुलना में बुधवार को 7.72 प्रतिशत की वृद्धि देखी है।

विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी ये फिल्म अपनी विवादास्पद और संवेदनशील विषय के कारण दर्शकों के बीच लहर पैदा कर रही है। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी साफ देखने को मिल रहा है। फिल्म अपनी ब्लॉकबस्टर पारी खेल रही है।

फिल्म का day wise कलेक्शन

खास बात है कि फिल्म ने बुधवार को मंगलवार से ज्यादा कमाई की है। 'द केरल स्टोरी' की कमाई कुछ इस तरह की है- शुक्रवार- 8.03 करोड़, शनिवार- 11.22 करोड़, रविवार- 16.40 करोड़, सोमवार- 10.07 करोड़, मंगलवार- 11.14 करोड़, बुधवार- 12 करोड़..

दूसरे वीकेंड पर होगा धमाका

इसी के साथ 6 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 68.86 करोड़ तक पहुंच चुकी है। फिल्म का पहला हफ्ता 80 करोड़ तक जाने की संभावना है। जबकि दूसरे वीकेंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। खास बात है कि फिल्म के पास फिलहाल कमाने के लिए काफी लंबा वक्त है क्योंकि कोई बड़ी फिल्म आने वाले कुछ हफ्तों में रिलीज नहीं हो रही है।

कई राज्यों में हुई टैक्स फ्री, तो कई जगह किया गया बैन

जहां उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म पर बैन लगा दिया है। तमिलनाडु में भी कई जगहों पर फिल्म की स्क्रीनिंग को रोक लिया गया। वहीं, केरल की राजनीतिक पार्टियां लगातार इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि फिल्म में एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक चीजें दिखाई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X