..................... Bollywood live updates twinkle khanna demands for kohinoor the kerala story box office collection - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: ट्विंकल खन्ना ने UK से वापस मांगा कोहिनूर, बॉक्स ऑफिस पर 'द केरल स्टोरी' का जलवा

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 14 May: मनोरंजन जगत में आए दिन कोई ना कोई खबर सोशल मीडिया पर तहलका मचाती ही रहती है। हम आपके लिए लेकर आए हैं वो मनोरंजन की दुनिया का वो लाइव जिसे पढ़कर आपकी सारी खोज का हल हो जाएगा।

ट्वि्ंकल खन्ना ने मांगा कोहिनूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने किंग चार्ल्स थर्ड के राजतिलक पर अपनी टिप्पणी की है। उन्होंने मजाक-मजाक में कहा है "मैं ब्रिटिश लोगों से निवेदन करूंगी कि वो ना सिर्फ कोहिनूर को लौटा दें बल्कि जैसा कि हम पहले भी कह चुके हैं, हमारे 2 अनमोल रतन विजय माल्या और ललित मोदी को भी वापस कर दें।"

LIVE Feed
  • May 15, 2023 7:51 PM

    अंगद बेदी ने बयां किया रिजेक्शन का दर्द

    एक्टर अंगद बेदी आर. बाल्की की फिल्म 'घूमर' में नजर आएंगे। उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है। लेकिन एक्टर को लगता है कि धैर्य शोबिज की दुनिया में आगे तक ले जाता है। एक्टर ने कहा, मुझे फिल्मों से बाहर कर दिया गया। किसी के लिए यह शॉक हो सकता है, लेकिन इसे आप अपनी सीख के तौर पर देखें। आपको धैर्य रखना होगा और रिजेक्शन का सामना ²ढ़ता से करना होगा। किसी फिल्म के मिलने के बाद उससे बाहर हो जाना, यह एक दर्दनाक प्रक्रिया है, लेकिन मेरा मानना है कि नियति के पास आपके लिए कुछ और ही योजना है। उन्होंने आगे कहा: यह बहुत सामान्य है कि अचानक कोई और हिट फिल्म देता है और आपको हटा दिया जाता है। यही बिजनेस है और आपको इसे अच्छी तरह से लेना सीखना होगा। अब मुझे बस इतना पता है कि मेरे रास्ते में जो भी काम आता है, मुझे उस पर विश्वास करना है, उसमें अपना दिल और आत्मा लगानी है और उन किरदारों में जान फूंकनी है।

  • May 15, 2023 7:27 PM

    महिमा मकवाना ने बोल्ड तस्वीरों से बढ़ाया पारा

    सीरियल के बाद फिल्मों तक पहुंचकर अपना जलवा बिखेरनी वाली अदाकाराएं काफी हैं और इस लिस्ट में अभिनेत्री महिमा मकवाना शामिल हैँ। टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली महिमा इस वक्त इंडस्ट्री में काफी काम कर रही हैं। लेकिन आज वो अपनी बोल्ड तस्वीरों लेकर खबरों का हिस्सा हैं। रंग बिरंगे कपड़ों में कहर ढाती महिमा मकवाना ने सोशल मीडिया पर अपनी इन तस्वीरों को साझा किया है जिसपर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं।

  • May 15, 2023 6:47 PM

    मुंबई में शंकर मंदिर के पास राम चरण के फैंस ने बांटी मिल्क प्रोडक्ट की बोतलें

    दक्षिण के सुपरस्टार राम चरण के 1,000 से अधिक फैंस ने मुंबई के जुहू और भिवंडी के शंकर मंदिर के आसपास लोगों को दूध उत्पाद की 7,000 बोतलें बांटी। यह पहल राम चरण के फैंस आयोजित कर रहे हैं, जो स्टार की परोपकारी गतिविधियों से प्रेरित हैं। राम चरण न केवल पर्दे पर अपने काम के लिए जाने जाते हैं, बल्कि पर्दे के बाहर भी अपने मानवीय प्रयासों के लिए जाने जाते हैं। कई संघों, एनजीओ, द चिरंजीवी चैरिटेबल ट्रस्ट के जरिए ग्लोबल स्टार ने सालों से रक्तदान शिविरों, नेत्र जांच शिविरों, कोविड राहत शिविरों जैसे कार्यक्रम का समर्थन किया है। उनके फैंस ने सुनिश्चित किया है कि दया और करुणा की यही भावना सबको प्रेरित करती रहे।

  • May 15, 2023 6:10 PM

    'ये मेरी फैमिली' के नए सीजन में ओटीटी पर डेब्यू करेंगी जूही परमार

    स्ट्रीमिंग शो 'ये मेरी फैमिली' के आगामी सीजन का ट्रेलर सोमवार को जारी किया गया। लखनऊ में 1990 के दशक की इसकी कहानी दर्शकों की पुरानी यादों को ताजा कर देती है। रेडियो ट्रांजिस्टर, अखबार वाले, टीवी केबल, दोपहिया वाहनों, परिवार के साथ लूडो खेलने और छोटे-छोटे पलों को सार्थक बनाने वाला यह शो लोगों को उनके पुराने दिनों की याद दिलाता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि परिवार के मजबूत और भावनात्मक बंधन के साथ जीवन कैसे सरल लेकिन सुंदर था। नीरजा (मां) पढ़ाई पर ध्यान लगाने के लिए ऋषि (बेटा) और रितिका (बेटी) को लगातार परेशान करती है और संजय (पिता) का बच्चों से लगाव है। ट्रेलर इस बात की झलक दिखाता है कि शो में क्या होने वाला है। इसमें नीरजा के किरदार के साथ अपने ओटीटी डेब्यू में जूही परमार हैं। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि आजकल लोग ऐसी कहानियों, पात्रों की तलाश करते हैं जिनमें वे अपनी कहानी देख सकें। ये मेरी फैमिली एक ऐसा शो है जो भावनाओं के कई रंग दिखाता है।

  • May 15, 2023 5:23 PM

    'सिर्फ एक बंदा काफी है' को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में मिला स्टैंडिंग ओवेशन

    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को हाल ही में न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के बाद स्टैंडिंग ओवेशन मिला। प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में मिले रिस्पॉन्स से मनोज विशेष रूप से खुश हैं। उन्होंने कहा, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर दर्शकों से इस तरह का अद्भुत रिस्पॉन्स मिलना एक जबरदस्त अहसास है। जब हमारी फिल्म को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन मिला तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं सभी का शुक्रगुजार हूं। फिल्म में दिखाया गया है कि एक आम आदमी की इच्छाशक्ति और एक स्वयंभू संत की ताकत के बीच की लड़ाई में हमेशा इच्छाशक्ति की जीत होती है और कोई भी आदमी कानून से ऊपर नहीं होता। इसमें एक रेप सर्वाइवर की लड़ाई को दिखाया गया है।

  • May 15, 2023 5:16 PM

    Hrithik Roshan ने जमकर की Priyanka Chopra की तारीफ, बोले- 'इस बार तो मार ही डाला'

    ऋतिक रोशन ने कहा, ''प्रियंका को सिटाडेल में देखना एक शानदार सरप्राइज है! शानदार काम! साथ ही, अविश्वसनीय रूप से मनोरंजक शो! बेहतरीन डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले। पीसी आपने इस बार इसे मार डाला बहुत अच्छा !! बहुत गर्व।" प्रियंका चोपड़ा ने भी तुरंत जवाब देते हुए कहा, 'थैंक्स माय फ्रेंड।” गेम ऑफ थ्रोन्स फेम रिचर्ड मैडेन के साथ सिटाडेल प्रियंका चोपड़ा जोनास का लेटेस्ट शो है, उसी का भारतीय रूपांतरण वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु के साथ किया जाएगा, जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।

  • May 15, 2023 4:39 PM

    'खतरों के खिलाड़ी 13': घर से दूर रहने पर रूही चतुर्वेदी को आ रही अपनों की याद

    टीवी एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी 'खतरों के खिलाड़ी' के अपकमिंग सीजन की तैयारी कर रही हैं, उन्होंने लंबे समय तक घर से दूर रहने और घर की कमी महसूस करने की चुनौतियों के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि एक घरेलू व्यवहार होने के नाते, शो के लिए अकेले रहने का विचार चुनौतीपूर्ण है। रूही ने केप टाउन से बात करते हुए कहा, मैं अपने पति और घर को बहुत मिस कर रही हूं। जब आप अपनों से दूर होते हैं तो कोई भी चुनौती कठिन लगती है। लेकिन मैं पॉजिटिव रहने की कोशिश कर रही हूं और काम पर फोकस कर रही हूं। उन्होंने कहा: शो के लिए जाने से पहले, मैंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया, जो सभी खतरों के खिलाड़ी के बहुत बड़े फैन हैं। उनका सपोर्ट और एडवाइज दोनों ही बेहद जरूरी है। और निश्चित रूप से, इस पूरी यात्रा में मेरे पति मेरी हिम्मत बने रहेंगे, उन्होंने मुझे अपने डर का सामना करने और अपना बेस्ट देने के लिए लगातार प्रेरित किया है।

  • May 15, 2023 4:10 PM

    सोफिया अंसारी ने फिर किया हुस्न से दीवाना

    सोफिया अंसारी इस वक्त कुछ अलग करने वाली हैं क्योंकि उनकी तस्वीरें काफी अलग तरह की होती चली जा रही हैँ। इस वक्त उन्होने कुछ ऐसा कर दिया है जो कि इसके पहले उन्होने कभी नहीं किया होगा। जी हां, सोफिया अंसारी ने एक के बाद एक करीब 10 तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो कमाल की लग रही हैँ। हालांकि उन्होने इन सभी तस्वीरों में साड़ियां पहनी हुई हैं। इन साड़ियों में उन्होने जिस तरह का लुक लिया वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। शायद ही कोई ऐसा होगा जो कि साड़ी में इतना बोल्ड लगता होगा।

  • May 15, 2023 3:50 PM

    Jawan के बाद Varun Dhawan को एक्शन अवतार में ले जाएंगे Atlee?

    अटली जो कि साउथ के दमदार निर्देशक और फिल्ममेकर हैं और उनकी फिल्मों ने अक्सर रिलीज होकर कमाल ही किया है। अटली चर्चा में तब आए थे जब उनका नाम शाहरुख खान के साथ जुड़ा था और इस वक्त दोनों मिलकर जवान की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन इस बीच एक और खबर सामने आई है और पता चला है कि शाहरुख खान के अलावा वो वरुण धवन के साथ भी एक दमदार प्रोजेक्ट के लिए साथ आने वाले हैं। जी हां, पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो ऐसा होने वाला है। जैसे ही ये खबर सामने आई वरुण धवन के फैंस काफी खुश हैं और इसको लेकर एक्साइटेड हो रहे हैं।

  • May 15, 2023 3:07 PM

    Ajay Devgn के साथ पहली बार नजर आएंगी ये एक्ट्रेस, 25 साल बाद हो रही है वापसी

    अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित सुपरनैचुरल थ्रिलर में आर माधवन के शामिल होने की घोषणा के बाद, मेकर्स ने एक और स्टार के साथ आने का ऐलान किया है। बता दें, विकास बहल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक्ट्रेस ज्योतिका शामिल होंगी। वह फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। खास बात है कि ज्योतिका 25 साल बाद हिंदी फिल्मों में वापसी कर रही हैं और पहली बार अजय देवगन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी।

    Ajay Devgn के साथ पहली बार नजर आएंगी ये एक्ट्रेस, 25 साल बाद हो रही है वापसी
  • May 15, 2023 2:28 PM

    निशा गुरगैन ने दुल्हन बनकर साझा किया वीडियो

    पहले टिकटॉक और अब इंस्टाग्राम पर छाई रहने वाली निशा गुरगैन इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नही हैँ। उनको लोग काफी पसंद करते हैं और जैसे ही तस्वीरें या वीडियो सामने आते हैं वो छा जाते हैं। उनकी तस्वीरें सामने आकर ऐसे वायरल होती हैं कि लोग यकीन भी नहीं कर पाते हैं। एक दौर था जब वो टिकटॉक पर वीडियो बनाती थीं और उनको लोग काफी कम पहचानते थे। इस वक्त निशा ने फिर से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं और काफी हॉट लग रही है।

  • May 15, 2023 2:02 PM

    Alia Bhatt Troll- दीपिका पादुकोण को कॉपी करने को लेकर ट्रोल हुईं आलिया

    दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की कितनी बड़ी अदाकारा हैं ये किसी से छिपा नहीं हैं। उन्होने जितने लुक आजकर ट्राय किए हैं वो किसी ना किसी के लिए मुसीबत का कारण बन जाते हैं। इस वक्त एक वीडियो आलिया भट्ट का वायरल हो रहा है जिसमें वो एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैँ। लेकिन मुसीबत ये है कि आलिया भट्ट अपने लुक को लेकर ट्रोल हो रही हैं क्योंकि लोगों का कहना है कि एक बार फिर से उन्होने दीपिका पादुकोण का लुक कॉपी किया है। जी हां, कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण को इसी तरह के डेनिम लुक में देखा गया था और आज आलिया भट्ट भी कुछ उसी अंदाज में नजर आईं हैं। इ

  • May 15, 2023 12:36 PM

    ट्रैफिक से बचने के लिए एक अंजान संग यूं बाइक पर निकल पड़े अमिताभ बच्चन

    अमिताभ बच्चन को कहीं भी देर से पहुंचना पसंद नहीं है। लेकिन बीते दिन वो ट्रैफिक में फंस गए और उन्हें शूट लोकेशन पर पहुंचने में देर हो गई। ऐसे में उन्होंने रास्ते में एक अंजान शख्स की मदद ली और ट्रैफिक को मात देने और समय पर अपनी शूटिंग पर पहुंचने के लिए बाइक की सवारी की। बाद में अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट के जरिए उस शख्स का शुक्रिया अदा किया।

  • May 15, 2023 12:22 PM

    Kapil Sharma- 3 साल की अनायरा ने रैंप वाक कर जीता दिल, कॉंफिडेंस देख दंग रह गए सभी लोग!

    कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के लिए ये दिन काफी खास रहा क्योंकि उन्होने कुछ ऐसा किया जिसके बार में शायद किसी ने नहीं सोचा होगा। जी हां, कपिल शर्मा ने अपना नन्ही से बिटिया के साथ रैंप वाक किया और इस दौरान उनके बेटी अनायरा शर्मा काफी क्यूट लग रही थी। कपिल की बेटी ने जैसे रैंप पर एंट्री मारी वो काफी चौकाने वाला था क्योंकि वो बिल्कुल नर्वस नहीं थी और उनका कॉफिडेंस देख लोग दंग रह गए थे। रैंप पर चलते हुए अनायरा ने अपने पिता कपिल के ऐसा करने के लिए कहने के बाद दर्शकों की तरफ हाथ हिलाकर और किस करके दर्शकों की ओर एक प्यारा सा इशारा किया।

  • May 15, 2023 11:44 AM

    राघव चड्ढा- परिणीति चोपड़ा की सगाई का Inside वीडियो वायरल

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी सगाई की पहली ऑफिशियल तस्वीरें शेयर की, जिसके बाद, फंक्शन का एक नया वीडियो ऑनलाइन सामने आया है और इसमें वहां की सजावट, 4 टियर केक, और साथ ही परिणीति और राघव एक साथ गाते और नाचते हुए दिखाई देते हैं।

  • May 15, 2023 10:31 AM

    'द केरल स्टोरी' की लीड एक्ट्रेस और डायरेक्टर का हुआ एक्सीडेंट, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट

    ‘द केरल स्टोरी’ में लीड रोल निभाने वाली अदा शर्मा एक रोड एक्सीडेंट में घायल हो गईं। अदा शर्मा के साथ डायरेक्टर सुदीप्तो सेन का भी एक्सीडेंट हुआ है। हालांकि, अदा ने अपने हेल्थ अपडेट फैंस को दिया और कहा कि वह ठीक हैं। उनके साथ कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ था। उन्होंने चिंता जताने के लिए फैंस का आभार भी जताया।

    'द केरल स्टोरी' की लीड एक्ट्रेस और डायरेक्टर का हुआ एक्सीडेंट, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
  • May 15, 2023 10:23 AM

    आज रिलीज होगा विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म का ट्रेलर

    विक्की कौशल और सारा अली खान एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये पहला मौका होगा जब विक्की कौशल और सारा अली खान किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। विक्की कौशल और सारा अली खान की इस फिल्म का नाम 'जरा हटके जरा बचके' होगा। इस फिल्म का ट्रेलर आज यानी 15 मई को रिलीज होने वाला है।

    आज रिलीज होगा विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म का ट्रेलर
  • May 15, 2023 8:45 AM

    रविवार को 'द केरल स्टोरी' का शानदार कलेक्शन

    ‘द केरल स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन चुकी है। फिल्म को लगातार सफलता मिल रही है। आपको बता दें, फिल्म ने 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। ये फिल्म पहले ही 100 करोड़ के कल्ब में भी शामिल हो चुकी है। ‘द केरला स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन चुकी है। फिल्म ने 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। ये फिल्म पहले ही 100 करोड़ के कल्ब में भी शामिल हो चुकी है।

    रविवार को 'द केरल स्टोरी' का शानदार कलेक्शन

Read more about: twinkle khanna the kerala story
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X