Ajay Devgn के साथ पहली बार नजर आएंगी ये एक्ट्रेस, 25 साल बाद हो रही है वापसी, जबरदस्त ऐलान

Ajay Devgn- Jyotika to share screen together: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित सुपरनैचुरल थ्रिलर में आर माधवन के शामिल होने की घोषणा के बाद, मेकर्स ने एक और स्टार के साथ आने का ऐलान किया है। बता दें, विकास बहल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक्ट्रेस ज्योतिका शामिल होंगी। वह फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी।
25 सालों के बाद कमबैक
खास बात है कि ज्योतिका 25 साल बाद हिंदी फिल्मों में वापसी कर रही हैं और पहली बार अजय देवगन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी। आर माधवन, ज्योतिका और अजय देवगन के साथ, इस अनटाइल्ड फिल्म के लिए दर्शकों की उम्मीद फिलहाल बहुत बढ़ चुकी है। फिल्म की शूटिंग इस जून में शुरू होगी और इसकी बड़े पैमाने पर शूटिंग मुंबई, मसूरी और लंदन में की जा रही है।
प्री- प्रोडक्शन स्टेज में है फिल्म
ये फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और निर्माता जल्द ही फिल्म के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा करेंगे। फिल्म का निर्माण अजय देवगन, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा अजय देवगन एफफिल्म और पैनोरमा स्टूडियो के बैनर तले किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह फिल्म गुजराती फैमिली-एंटरटेनर फिल्म 'वश' का हिंदी रीमेक है।
1998 में इस हिंदी फिल्म से किया था डेब्यू
बता दें, ज्योतिका साउथ के सुपरस्टार सूर्या की पत्नी हैं। एक्ट्रेस ने खुद भी कई तमिल फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कुछ तेलुगु और मलयालम फिल्में भी की हैं। लेकिन ज्योतिका ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म ''डोली सजा के रखना' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना थे। प्रियदर्शन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। जिसके बाद ज्योतिका ने बॉलीवुड से निकलकर साउथ की ओर रुख कर लिया था।


Click it and Unblock the Notifications












