Bollywood Highlights: अक्षय कुमार से भिड़ेगा ये साउथ स्टार, 'दे केरल स्टोरी' की वजह से निशाने पर नसीरुद्दीन

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 2 June: मनोरंजन जगत की हर छोटी-मोटी खबर जानन के लिए फैंस काफी उत्सुक रहते हैं और अगर आप भी इसी लिस्ट में शुमार हैं तो हम आपके लिए लाए हैं खास तरह का लाइव, जिसमें आप मनोरंजन जगत की हर छोटी-मोटी डिटेल पा सकते हैं।

अक्षय कुमार से भिड़ेगा ये साउथ का स्टार

'बड़े मियां छोटे मियां' उन फिल्मों में से एक है जिसका बॉलीवुड के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार पहली बार एक साथ आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग काफी तेजी से हो रही है। लेकिन, कोई भी हीरो तब तक बड़ा हीरो नहीं होता, जब तक कि फिल्म में कोई ठोस विलेन न हो। 'बड़े मियां छोटे मियां' में फेमस मलयाली एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन बुरे आदमी यानी विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन एक वैज्ञानिक की भूमिका निभा रहे हैं।

LIVE Feed
  • Jun 2, 2023 8:57 PM

    अफेयर की खबरें निकली सच; सोनाक्षी सिन्हा को बॉयफ्रेंड ने जब सरेआम कहा, 'आई लव यू' और किया प्रपोज!

    Zaheer Iqbal proposes to Sonakshi Sinha: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं, यह खास दिन सोनाक्षी के लिए और भी खास तब हो गया जब उनको उनके बॉयफ्रेंड जाहिर इकबाल ने सबके सामने सोशल मीडिया पर प्रपोज करते हुए आई लव यू कहा।

  • Jun 2, 2023 8:31 PM

    अमेरिका से पहले भारत में होगा 'इंडियाना जोन्स 5' का धमाका, जानें कब देख सकेंगे फिल्म

    इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अब यह फिल्म अमेरिका से पहले भारत में रिलीज हो रही है। इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' मशहूर फ्रेंचाइजी की लास्ट किश्त है। जो कि 29 जून को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन खबर है कि यह फिल्म भारत में अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज हो रही है।

  • Jun 2, 2023 7:17 PM

    महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुफी पेंटल की हालत नाजुक, अस्पताल में हुए भर्ती

    Gufi Paintal admitted to the hospital: टीवी के सबसे फेमस सीरियल 'महाभारत' के 'शकुनि मामा' का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर गुफी पेंटल की हालत खराब बताई जा रही है। इसके चलते अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूत्रों की मानें तो गुफी पेंटल की तबीयत नाजुक बनी हुई है। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। गुफी पेंटल की दोस्त और टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने इन खबरों की पुष्टि भी की है।

    महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुफी पेंटल की हालत नाजुक, अस्पताल में हुए भर्ती
  • Jun 2, 2023 6:39 PM

    कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भारतीय कलाकारों पर कसा तंज

    Nawazuddin siddiqui:नवाजुद्दीन सिद्दीकी सिनेमा की गंभीरता को समझते हैं। वह ज्यादातर फिल्मों गंभीर फिल्मों में रोल निभाते हुए देखे जाते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता से कान जैसे अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में पूछा गया। इसपर अभिनेता ने अपना मत प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा, अन्य देशों के लोग कान फिल्म फेस्टिवल में इसलिए हिस्सा लेते हैं, क्योंकि वह सिनेमा के प्रति जुनूनी होते हैं। ये वे लोग हैं जो सिनेमा की कला और शिल्प के बारे में जानना चाहते हैं और वहां प्रदर्शित होने वाली फिल्मों में शामिल होते हैं।

    कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भारतीय कलाकारों पर कसा तंज
  • Jun 2, 2023 6:07 PM

    पहलवानों के प्रोटेस्ट में Mithun Chakraborty आए आगे, रिएक्शन देते हुए सरकार पर साधा निशान

    Mithun Chakraborty: देश में लंबे समय से चल रहे पहलवानों की प्रोटेस्ट पर अब तक नेताओं से लेकर अभिनेताओं तक की तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन इस पहलवानों पर अभी सरकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, अब इस पर बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी लीडर मिथुन चक्रवर्ती ने भी रिएक्ट किया है।

  • Jun 2, 2023 5:38 PM

    अपने बच्चे को खोने के बाद अब टीवी अभिनेत्री ने बयां किया अपना दर्द, बताया कितना मुश्किल है सब

    Snehal Rai expressed her pain: टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री स्नेहल राय ने कई सारे शोज के बाद लेकप्रियता हासिल की है। लेकिन अब अभिनेत्री ने टीवी की दुनिया से दूरी बना ली है और अपनी निजी जिंदगी में बिजी हो गई हैं। स्नेहल राय शादी के फौरन बाद बेटे की मां बन गई थीं। लेकिन एक्ट्रेस का बेटा जब चार महीने का था तब उसकी बीमारी की वजह से मौत हो गई थीं। अब एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां किया है।

    अपने बच्चे को खोने के बाद अब टीवी अभिनेत्री ने बयां किया अपना दर्द, बताया कितना मुश्किल है सब
  • Jun 2, 2023 4:16 PM

    Katrina Kaif ने वीगन मैट कलर्ड काजल और ब्रो प्रोडक्ट्स की नई रेंज की लॉन्च

    बीते दिन कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर के ब्यूटी गेम चेंजिंग नए प्रोडक्ट्स जैसे 24 आवर कलर्ड मैट काजल, माइक्रोबेल्डिंग पेन और ब्रो टैटू लाइनर के लॉन्च की घोषण की है। इस घोषणा से उनके फैंस खासकर उनके गर्ल फैंस बहुत ही ज़्यादा खुश हैं, क्योंकि अब उन्हें और ज़्यादा अच्छे और यूनिक प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने को मिलेंगे।

  • Jun 2, 2023 2:44 PM

    'द केरल स्टोरी' के ओटीटी प्रीमियर की खबरों को मेकर्स ने बताया फर्जी

    फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है। हाल ही में फिल्म के ओटीटी प्रीमियर को लेकर काफी अफवाहें थीं, जिसे अब प्रोड्यूसर विपुल शाह ने फर्जी बताया है। फिल्मीबीट से बात करते हुए विपुल अमृतलाल शाह ने कहा, "नहीं, अभी ओटीटी रिलीज को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। फिलहाल हम यही चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग थियेटर में जाकर इस फिल्म को देंखे। ओटीटी पर फिल्म कब आएगी, इस बारे में अभी मैं भी कुछ नहीं सकता हूं।"

  • Jun 2, 2023 12:57 PM

    सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर कर दी कुछ अनदेखी तस्वीरें

    एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। और सोशल मीडिया शुभकामनाओं से भर चुका है। फैंस के अलावा, उनके पिता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ट्विटर पर सोनाक्षी के लिए एक विशेष जन्मदिन नोट शेयर किया है। साथ ही उन्होंने अपनी बेटी की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं।

  • Jun 2, 2023 12:49 PM

    विकी कौशल ने सारा अली खान के साथ खरीदे झुमके

    विकी कौशल और कैटरीना कैफ इस वक्त बॉलीवुड के सबसे शानदार कपल्स में से एक हैं। गौरतलब है कि विकी कौशल उनसे कितना प्यार करते हैं इसका प्रूफ वो समय समय पर देते रहते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सारा अली खान के साथ नजर आ रहे हैँ। लेकिन वो झुमकों की दुकान में हैं और चुनते हुए दिख रहे हैँ। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि सारा अली खान के साथ विकी कौशल कैटरीना कैफ के लिए झुमके खरीद रहे हैं।

  • Jun 2, 2023 10:55 AM

    जेह अली खान का क्यूट वीडियो

    सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे बेटे जेह अली खान का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जेह अली खान हाथों में गिफ्ट लिए नजर आ रहे हैं। जो भी रास्ते में मिल रहा है वो जेह को दुलार कर रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Jun 2, 2023 10:35 AM

    The Kerala Story की एक्ट्रेस अदा शर्मा की हो गई ऐसी हालत

    द केरल स्टोरी की रिलीज के बाद चर्चा में आईं अदा शर्मा इस वक्त पहचान की मोहताज नहीं हैं और लोग उनको काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि अब जो उनकी तस्वीर सामने आई है वो काफी हैरान करने वाली है और लोग इसपर कई सारे सवाल पूछ रहे हैँ। दरअसल अदा शर्मा की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो घायल अवस्था में दिख रहीं हैं। उनके चेहरे से खून निकल रहा है। अगर आप भी इसको देखकर चौंक गए हैं तो रुक जाइए, ये असली खून नहीं है बल्कि मेकअप है।

  • Jun 2, 2023 10:09 AM

    पठान से तगड़े एक्शन की प्लानिंग कर रहे हैं सिद्धार्थ आनंद

    ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर को लेकर चर्चाएं हैं और इस वक्त फिल्म एक्शन सीन्स को लेकर कुछ बड़ा सामने आ रहा है। दरअसल इस फिल्म को भी पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद निर्देशित करने वाले हैँ। लेकिन फिल्म के स्टंट डायरेक्टर परवेज शेख ने एक ऐसा खुलासा किया है जो कि ऋतिक रोशन के फैंस को उछलने पर मजबूर कर देगा। परवेज ने कहा है कि इस फिल्म का एक्शन पठान से भी कई गुना ऊपर वाला होने वाला है।

  • Jun 2, 2023 9:45 AM

    साक्षी मलिक ने फिर की ऐसी हरकत, तस्वीरें वायरल

    साक्षी मलिक का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी बोल्ड तस्वीरें से भरा हुआ है और वो जिस तरह केस लुक्स के साथ सामने आती हैं वो कई बार कहर ढाने वाला होता है। इस वक्त भी कुछ वही हुआ है और साक्षी ने ब्लैक ब्रालेट में तस्वीरें पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम हिला डाला है। जी हां, वो काफी हॉट लग रही हैं और लोगों को उनका ये अंदाज पसंद आ रहा रहा है। साक्षी ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए ब्लैक कलर के हार्ट इमोजी बनाए हैं।

  • Jun 2, 2023 9:00 AM

    अलाया एफ ने दिखाया बोल्ड लुक

    अलाया एफ के बारे में सभी जानते हैं कि वो काफी बोल्ड हैं और फिल्मों से ज्यादा अपनी तस्वीरों को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है और अलाया ब्रालैस होकर धमाका करतीं हुईं नजर आ रही हैं। बेहद हॉट ड्रेस में कमाल की लग रहीं अलाया एफ के फैंस लगातार उनकी तस्वीरों पर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि अलाया एफ ने सोफे पर बैठकर ये पोज दिए हैं और खुद ही इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है, ''सेल्फ़ टाइमर सेल्फ़ी की एक सीरीज।''

    अलाया एफ ने दिखाया बोल्ड लुक
  • Jun 2, 2023 8:27 AM

    'द केरल स्टोरी' पर बयान देकर बुरे फंसे Naseeruddin Shah, हर जगह हो रही थू-थू

    Naseeruddin Shah Trolled: बॉलीवुड जगत के जाने-माने एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में निर्देशक सुदीप्तो सेन की विवादास्पद फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि फिल्म की सफलता एक खतरनाक चलन है और इसकी तुलना नाजी जर्मनी से की। अब उनके बयान को लेकर हर जगह थू-थू हो रही है। मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नसीरुद्दीन पर निशाना साधा है।

    'द केरल स्टोरी' पर बयान देकर बुरे फंसे Naseeruddin Shah, हर जगह हो रही थू-थू

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X