..................... 200 करोड़ क्लब में शाहरुख खान की जवान, नुसरत भरूचा हुईं ट्रोल Bollywood Live Updates- Shahrukh Khan's Jawan in 200 crore club, Nushrat Bharucha gets trolled - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- 200 करोड़ क्लब में शाहरुख खान की जवान, नुसरत भरूचा हुईं ट्रोल

bollywood live updates, jawan

Bollywood Highlights- शाहरुख खान की फिल्म जवान धमाका करेगी ये तो सभी को पता था लेकिन ये किसी ने शायद ही सोचा होगा कि धमाका इतना तगड़ा होगा कि दुनिया हिल जाएगी। जी हां, फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया था।

अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है और फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार दी है। आंकड़े वर्ल्डवाइड कलेक्शन के है। रेड चिलीज ने बताया है कि फिल्म ने दूसरे दिन ही 240 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। तीसरे दिन का कलेक्शन आने के बाद क्या जादू होता है ये तो वक्त ही बताएगा।

नुसरत भरूचा इस वक्त बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बेहद रिवीलिंग ड्रेस में नजर आ रही हैँ। इसके बाद लोग उनको खरी खोटी सुना रहे हैं और उर्फी जावेद से उनकी तुलना कर रहे हैं।

इसी तरह की ताजा खबरों के लिए आप जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Sep 10, 2023 9:06 PM

    शाहरुख खान की 'जवान' की धमाकेदार कमाई के बीच, करण जौहर ने पैसा कमाने के लिए चल दिया एक नया दांव

    करण जौहर की फिल्म ने ना केवल लोगों का दिल जीता बल्कि शानदार कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया। रणवीर और आलिया की शानदार केमिस्ट्री के साथ, फिल्म का एक और मुख्य आकर्षण जो शहर में चर्चा का विषय बन गया वह था धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किस। खैर, फिल्म प्रेमी अब अपनी स्क्रीन पर एक्शन देख सकते हैं क्योंकि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ओटीटी पर आ गई है।

    शाहरुख खान की 'जवान' की धमाकेदार कमाई के बीच, करण जौहर ने पैसा कमाने के लिए चल दिया एक नया दांव
  • Sep 10, 2023 7:16 PM

    बच्चा पैदा करने के बाद अकेली पड़ गई है अजय देवगन की 'बेटी', वीडियो शेयर करके दिखाई अपनी बुरी हालत

    इशिता दत्ता अपनी पोस्टपार्टम जर्नी के बारे में विशेष रूप से स्पष्ट रही हैं। हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए एक वीडियो में, उन्होंने अपने पोस्टपार्टम स्ट्रगल के बारे में खुलकर बात की। इशिता दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मां के रूप में अपने नए जीवन की एक मार्मिक झलक साझा की। एक भावपूर्ण वीडियो असेंबल में, नई मां ने मातृत्व में अपनी जर्नी के साथ-साथ अपने पोस्टपार्टम समय के दौरान सामना की गई चुनौतियों का दिखाया है।

    बच्चा पैदा करने के बाद अकेली पड़ गई है अजय देवगन की 'बेटी', वीडियो शेयर करके दिखाई अपनी बुरी हालत
  • Sep 10, 2023 6:37 PM

    अपने रिलेशनशिप के बारे में खुल कर बोलीं ऋचा चड्ढा

    एक इंटरव्यू के दौरान, ऋचा चड्ढा, जो 'फुकरे 3' में भोली पंजाबन के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए तैयार हैं, उन्होंने अपने पति अली फज़ल के साथ अपनी रोमांटिक जर्नी के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'हम खूब घूमते थे। हम हर महीने एक बार मिलते थे। यह 2013 की बात है। हम किसी न किसी तरह से एक-दूसरे से मिलते रहते थे, चाहे वह स्क्रीनिंग पर हो या अपने दोस्तों के घर पर भोजन पर। इतना साथ घूमने के बाद, हमें जल्द ही एहसास हुआ कि हम एक या दो डेट पर जा सकते हैं और देख सकते हैं कि आगे क्या होता है। इस तरह इसकी शुरुआत हुई।'

  • Sep 10, 2023 5:22 PM

    जब सितारे बन गए अंडरवर्ल्ड के गुलाम तब अकेले बोले शाहरुख खान- गोली मारनी है मार दो, पर तुम्हारे लिए काम..

    Shah Rukh Khan Underworld: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने खुलासा किया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जो अंडरवर्ल्ड के सामने कभी नहीं झुके। संजय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने शाहरुख खान की 'जवान' देखी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कैसे शाहरुख एकमात्र ऐसे स्टार थे जिन्होंने कभी भी अंडरवर्ल्ड के आगे घुटने नहीं टेके। संजय गुप्ता ने ट्वीट किया, ''मैंने जवान देखी, अब ये बात साझा करने से खुद को रोक नहीं पा रहा हूं। 90 के दशक में जब फिल्मी सितारों पर अंडरवर्ल्ड की दादागिरी चरम पर थी तो शाहरुख एकमात्र ऐसे सितारे थे जिन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने कहा, "गोली मारनी है मार दो, पर तुम्हारे लिए काम नहीं करूंगा। मैं पठान हूं" वो आज भी ऐसे ही हैं।''

  • Sep 10, 2023 3:58 PM

    Baby Bump: तीसरी बार प्रेग्नेंट हुई जेनेलिया! रितेश देशमुख के साथ छोटी ड्रेस में दिख गया बड़ा सा बेबी बंप

    Genelia Deshmukh Pregnant: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया की जोड़ी बी टाउन की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में शुमार है। इस कपल का कैमिस्ट्री, बॉन्डिंग और रिश्ता हर किसी के लिए मिसाल बन चुका है। रितेश और जेनेलिया के दो बच्चे हैं और अब माना जा रहा है कि ये कपल अपनी फैमिली को और बढ़ाने के मूड में है और जल्द ही तीसरे बच्चे के स्वागत की तैयारियों में बिजी दिखाई दे सकते हैं। रितेश और जेनेलिया के तीसरे बच्चे के चर्चे काफी तेजी से शुरू हो गए हैं।

  • Sep 10, 2023 2:48 PM

    Kratika Malik Pregnant: अरमान मलिक के घर दन दना दन हो रही है बच्चों की बारिश, साल भर में चौथे बच्चें के लिए तैयार

    Kratika Malik Pregnant: यूट्यूबर अरमान मलिक के घर पर एक बार फिर से किलकारियां गूजने वाली हैं। जहां कृतिका और पायल ने चार महीने पहले ही तीन बच्चों को जन्म दिया है तो वहीं अब ये स्पेशल फैमिली चौथे बच्चे के स्वागत के लिए भी तैयर है। अरमान मलिक की दूसरी बीवी कृतिका मलिक एक बार फिर से प्रेग्नेंट हो गई हैं। ये गुड न्यूज़ एक बार फिर कृतिका ने अफने व्लॉग में फैंस के साथ शेयर की है। पायल और कृतिका अपने फैंस के साथ व्लॉग्स के जरिए जुड़ी रहती हैं। ऐसे में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सभी अपडेट्स ये अपने व्लॉग में फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में कृतिका की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

  • Sep 10, 2023 2:05 PM

    सूरज पंचोली 7 साल से किसी को कर रहे हैं डेट

    अब सूरज पंचोली को लेकर जो खबर सामने आ रही है वो हैरान करने वाली है। पता चला है कि सूरज 7 साल से लगातार एक रिलेशनशिप में हैं। इस दौरान एक इंटरव्यू दे रहे थे और उन्होने खुलासा किया कि, ''जिया खान के साथ मैं काफी कम समय के लिए रिलेशनशिप में थे। उसके बाद अब मैं एक रिश्ते में हूं और अब लगभग 7 साल हो गए हैं, मैं खुश हूं और या काफी सुदर है।

  • Sep 10, 2023 1:23 PM

    तमन्ना भाटिया की ड्रेस की कीमत उड़ा देगी होश

    पता चला है कि तमन्ना भाटिया की इस ड्रेस की कीमत मात्र 170 यूएस डॉलर है। हालांकि इंडियन करेंसी से इसकी तुलना की जाए तो ये करीब 14,131 रुपए होंगे। आम तौर पर अभिनेत्रियों को लेकर मशहूर है कि वो काफी मंहगे कपड़े पहनती हैं लेकिन तमन्ना भाटिया की इस खबर ने सभी की सोच को कुछ बदला जरूर है। तमन्ना भाटिया इस बैंगनी सेक्विन बैकलेस मैक्सी ड्रेस में काफी अच्छी लग रहीं।

    तमन्ना भाटिया की ड्रेस की कीमत उड़ा देगी होश
  • Sep 10, 2023 12:43 PM

    करीना कपूर खान के नए लुक ने किया हंगामा

    करीना कपूर खान बेहद स्टाइलिश हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। इस वक्त उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो कितनी सुंदर लग रही हैं।

  • Sep 10, 2023 11:52 AM

    आलिया कश्यप ने पापा को जन्मदिन पर ऐसे दी बधाई

    आलिया कश्यप ने पापा अनुराग कश्यप को बर्थडे पर विश किया है। उन्होने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें पहली तस्वीर उनकी सगाई की है, जिसमें वो अपने पिता के साथ खड़े नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर उनके बचपन की है। इस तस्वीर में वो अपने पिता की गोद में बैठकर खेलते दिख रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने लिखा 'हैप्पी बर्थडे पापा'।

  • Sep 10, 2023 11:17 AM

    पवन कल्याण गिरफ्तार, आँध्र प्रदेश से आई बड़ी खबर

    इस वक्त आंध्र से एक बड़ी और चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। पता चला है कि प्रदेश की पुलिस ने साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण को गिरफ्तार कर लिया है। जी हां, ये सच है लेकिन अभिनेता को उनके फिल्म की वजह से नहीं बल्कि राजनीति की वजह से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि वो एक राजनेता भी हैं और इस जनसेना पार्टी के अध्यक्ष हैं।

    पवन कल्याण गिरफ्तार, आँध्र प्रदेश से आई बड़ी खबर
  • Sep 10, 2023 10:42 AM

    बोल्ड ड्रेस की वजह से ट्रोल हुईं नुसरत

    नुसरत भरूचा अपनी तस्वीरों को लेकर अक्सर खबरों में रहती हैं लेकिन ये काफी कम होता है कि वो ट्रोल हो जाती हैँ। लेकिन इस वक्त उनका एक लुक चर्चा में है जो कि बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। देखिए उनका ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

  • Sep 10, 2023 9:33 AM

    महेश भट्ट ने जवान के बाद की शाहरुख खान की तारीफ

    महेश भट्ट इस दौरान ईटाइम्स से बात कर रहे थे और उन्होने कहा, "सितारे इसलिए नहीं चमकते क्योंकि वे दिखना चाहते हैं, वे चमकते हैं क्योंकि वे सितारे हैं। एक सुपरस्टार वह होता है जो दुनिया को रोशन करने के लिए अपनी रोशनी का उपयोग करता है, एक निशान छोड़ता है दूसरों के अनुसरण के लिए प्रेरणा का स्रोत।

  • Sep 10, 2023 9:31 AM

    अक्षय कुमार ने सिर पर पगड़ी बाध फिर से दुनिया में मचाया तहलका

    अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा-स्टारर 'मिशन रानीगंज : द ग्रेट भारत रेस्क्यू' ने 24 घंटों के भीतर 40 मिलियन से अधिक बार देखे जाने के साथ दुनियाभर में सनसनी मचा दी है। हैशटैग मिशन रानीगंज लगातार यूट्यूब और ट्विटर पर टॉप 5 ट्रेंड में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस 'मिशन रानीगंज' के बारे में लगातार बातें कर रहे हैं।

Read more about: bollywood live updates jawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X