शाहरुख खान की 'जवान' की धमाकेदार कमाई के बीच, करण जौहर ने पैसा कमाने के लिए चल दिया एक नया दांव

Rani Kii Prem Kahaani is on OTT

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani on OTT: फिल्म प्रेमियों को 'गली बॉय' देने के बाद, बॉलीवुड की ये खूबसूरत जोड़ी आलिया भट्ट और रणवीर सिंह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए सिल्वर स्क्रीन पर फिर से एक साथ नजर आए। इस फिल्म ने करण जौहर को बतौर डायरेक्टर एक बार फिर से पहचान दिलाई।

करण जौहर की फिल्म ने ना केवल लोगों का दिल जीता बल्कि शानदार कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया। रणवीर और आलिया की शानदार केमिस्ट्री के साथ, फिल्म का एक और मुख्य आकर्षण जो शहर में चर्चा का विषय बन गया वह था धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किस। खैर, फिल्म प्रेमी अब अपनी स्क्रीन पर एक्शन देख सकते हैं क्योंकि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ओटीटी पर आ गई है।

अगर आप भी ये फिल्म तुरंत OTT पर देखना चाहते हैं तो ये खबर जानकर आपको झटका लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये फिल्म OTT पर आ तो गई है लेकिन इस फिल्म को देखने के लिए आपको कीमत चुकानी होगी। जी हां, आलिया और रणवीर स्टारर यह फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर किराए के लिए उपलब्ध है। करण जौहर और आलिया भट्ट की फिल्म को अगर आप अब तक सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं तो अब आपके पास मौका है इसे देखने लेकिन 349 रुपए का भुगतान करने के बाद।

हालांकि, अमेजन प्राइम में इसका अर्ली एक्सेस दिया गया है और हो सकता है कि आने वाले समय में यह फिल्म बिना किराए के ही इस OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद हो। आपको बता दें, इस फिल्म ने रणवीर सिंह के करियर पर जान फूंकी है, क्योंकि उनकी पिछली कई फिल्में फ्लॉप गई थीं। ऐसे में उन्हें एक हिट की दरकार थी, जो उन्हें इस फिल्म से मिली।

रणवीर की आने वाली फिल्म

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह अगली बार फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित 'डॉन 3' में दिखाई देंगे। अभिनेता ने फ्रैंचाइजी में शाहरुख खान की जगह ली है, जो मूल रूप से 1978 में शुरू हुई थी जब अमिताभ बच्चन ने चंद्र बरोट द्वारा निर्देशित मूल डॉन में अभिनय किया था, 'डॉन 3' 2025 में रिलीज होने वाली है।

आलिया की फिल्में

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा आलिया भट्ट ने इसी साल अगस्त में फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड डेब्यू किया था और उनकी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। अब आलिया भट्ट फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने हाल ही में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X