Bollywood Highlights: रैंप वॉक पर दिखा सारा-आदित्य का जलवा, डिनर डेट पर पहुंचे तमन्ना- विजय

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: मनोरंजन जगत से नई जोड़ी सारा और आदित्य को लेकर खबर आ रही है, दरअसल बैसे इन दिनों बॉलीवुड सितारें एक के बाद किसी ना किसी फैशन शो में रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। कई सारे सेलेब्स के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर ने साथ में बेहद ही शानदार अंदाज में रैंप वॉक पर अपना जलवा दिखाया है। सोशल मीडिया पर दोनों को साथ में काफी पसंद किया जा रहा है।

इसके अलावा तमन्ना और विजय को लेकर खबर है, बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर विजय वर्मा इन दिनों एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में ये रुमर्ड कपल मुंबई में हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया है, कायस लगाए जा रहे हैं कि दोनों अपने रिश्ते को धीरे धीरे आगे ले जा रहे हैं और अभी डिनर डेट के लिए दोनों निकले हैं। दोनों की साथ की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी चटपटी, मसालेदार और महत्वपूर्ण खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • Aug 1, 2023 9:38 PM

    फुकरा इंसान की मां ने जिया के कैरेक्टर को किया तार-तार, कहा- 'जहां मौका मिलता है वहीं...'

    जिया की मां जब घर के अंदर गईं तो उन्होंने ना सिर्फ जिया को बल्कि एल्विश और अभिषेक समेत बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को भी गले लगाया और उन्हें वह गर्मजोशी दी, जिसकी उन्हें घर में चाहत थी। लेकिन दूसरी ओर, एक प्रोमो में देखा गया, जिसमें अभिषेक की मां जिया के बारे में बुरा बातें कह रही थीं और कथित तौर पर अभिषेक से बात करते हुए जिया के कैरेक्टर पर उंगली उठा रही थीं।

    फुकरा इंसान की मां ने जिया के कैरेक्टर को किया तार-तार, कहा- 'जहां मौका मिलता है वहीं...'
  • Aug 1, 2023 8:39 PM

    जिया की बदतमीजी देखकर मां ने मांगी एल्विश से माफी, कहा- 'मेरी बेटी...'

    बिग बॉस ओटीटी 2 पहले दिन से ही विवादों में बना हुआ है। घर में लगातार होने वाले झगड़ों के बीच जिया शंकर और एल्विश यादव के झगड़े ने काफी सुर्खियां बटोरीं। एक झगड़े के दौरान जिया ने एल्विश यादव के पीने के पानी में हैंडवॉश मिला दिया था। अब इस पर जिया की मां का रिएक्शन आया है।

    जिया की बदतमीजी देखकर मां ने मांगी एल्विश से माफी, कहा- 'मेरी बेटी...'
  • Aug 1, 2023 7:26 PM

    ड्रीमगर्ल 2 का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

    आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'ड्रीमगर्ल 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में पूजा ने इस बार कर ली है शादी, वो भी अपनी शादी करवाने के लिए। देखिए मजेदार ट्रेलर।

  • Aug 1, 2023 6:49 PM

    शहनाज गिल ने अपनी भाई को खरीद कर दी लग्जरी कार

    शहनाज गिल ने अपने भाई पर प्यार लुटाते हुए उन्हें एक नई ब्लैक लेवल मर्सिडीज खरीदकर एक स्पेशल गिफ्ट दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शानदार सवारी की कीमत लगभग 74.95 लाख से 88.96 लाख रुपये के बीच है।

  • Aug 1, 2023 6:09 PM

    बिग बॉस के घर में एल्विश यादव से मिलने आए उनके पिता

    यह एक दिल को छू लेने वाला पल था जब एल्विश यादव कई हफ्तों के बाद अपने पिता से दोबारा मिले। बाप-बेटे की जोड़ी ने एक-दूसरे के साथ इस पल का आनंद लेते हुए गर्मजोशी से गले लगाया। शो में एल्विश के भावुक होने के बाद अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान ने उन्हें सांत्वना दी।

  • Aug 1, 2023 5:25 PM

    बिग बॉस के घर में महेश भट्ट की एंट्री

    महेश भट्ट ने फैमिली वीक के दौरान एक विशेष अतिथि के रूप में बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस में प्रवेश किया। बॉलीवुड फिल्म निर्माता ने बेबिका धुर्वे को स्टार दिया, जिससे वह टिकट टू फिनाले के एक कदम और करीब आ गईं।

  • Aug 1, 2023 4:44 PM

    OMG 2 की ट्रेलर रिलीज डेट आई सामने

    अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की बहुचर्चित फिल्म OMG 2 के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। अक्षय कुमार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी 2 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

  • Aug 1, 2023 4:25 PM

    हर्षवर्धन राणे ने 'सनम तेरी कसम 2' फिल्म की साइन

    सनम तेरी कसम की शानदार सफलता के बाद, हर्षवर्धन राणे ने सनम तेरी कसम 2 में शामिल होने की पुष्टि की है। न्यूज 18 से बात करते हुए उन्होंने कहा, "डायरेक्टर्स ने मुझे बुलाया और उन्होंने मुझे बताया कि वे किसी चीज पर काम कर रहे हैं। उन्होंने मुझे साइन किया। मैं उन लोगों में से नहीं हूं, जो सवाल पूछते हैं। मैंने उनका आशीर्वाद लिया और उनसे कहा कि मैं कुछ भी जानना या पूछना नहीं चाहता हूं और मैं फिल्म पर उसी तरह काम करूंगा जैसे मैंने किया था। जब भी मुझे उनका फोन आएगा, मैं वहां मौजूद रहूंगा।"

  • Aug 1, 2023 3:33 PM

    ड्रीम गर्ल 2: हैरान कर देने वाले नए पोस्टर में पूजा के रूप में आयुष्मान खुराना का जलवा

    आज ड्रीम गर्ल 2 के ट्रेलर लॉन्च से पहले, निर्माताओं ने फिल्म का एक नया अद्भुत पोस्टर जारी किया है जिसमें आयुष्मान खुराना पूजा के रूप में जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं।

  • Aug 1, 2023 3:10 PM

    कार्तिक आर्यन ने शेयर किया चंदू चैंपियन से अपना पहला लुक

    कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन से अपना पहला लुक साझा करते ही सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "जब आपके सीने पर भारत लिखा होता है, तो यह एक अलग एहसास होता है। एक असली हीरो की भूमिका निभाने पर गर्व है। एक आदमी जो हार मानने से इनकार करता है।"

  • Aug 1, 2023 2:37 PM

    अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म को मिली बड़ी राहत

    आखिरकार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' और सेंसर बोर्ड के बीच चल रही तनातनी खत्म हो चुकी है और फिल्म को पास कर दिया गया है। फिल्म की टीम के साथ साथ फैंस के लिए भी यह काफी राहत वाली खबर है। बता दें, अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

  • Aug 1, 2023 2:09 PM

    महज 25 साल की उम्र मशहूर स्टार का निधन

    मशहूर HBO ड्रामा सीरीज यूफोरिया के 25 वर्षीय को-स्टार एंगस क्लाउड का सोमवार को निधन हो गया, उनके परिवार ने यह जानकारी दी। कई एमी पुरस्कार विजेता इस सीरीज में लेकोनिक ड्रग डीलर Fezco "Fez" O'Neill की भूमिका निभाने वाले अभिनेता की मृत्यु का कोई कारण नहीं बताया गया है।

  • Aug 1, 2023 1:30 PM

    Seema Haider बनेगी हीरोईन? मशहूर प्रोड्यूसर ने दिया ऑफर

    पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के साथ एक के बाद एक मामले होते चले जा रहे हैं। प्रेगनेंसी की खबरों के बीच अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। खबरें हैं कि सीमा हैदर को एक फिल्म का ऑफर आया है और वो हीरोइन बन सकती हैं। इसको लेकर चर्चा है और रिपोर्ट्स में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सीमा हैदर को फिल्म का ऑफर किसी और ने नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने दिया है। ऐसा वो इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो सीमा और सचिन की मदद करना चाहते हैं।

    Seema Haider बनेगी हीरोईन? मशहूर प्रोड्यूसर ने दिया ऑफर
  • Aug 1, 2023 12:56 PM

    Sidhu Moose Wala का हत्यारा विदेश से गिरफ्तार

    पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या कांड के मुख्य आरोपियों में से एक सचिन बिश्नोई को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि सचिन को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने अजरबैजान के बाकू से भारत प्रत्यर्पित किया है। इसकी जानकारी सामने आते ही धमाका हो गया है और इसको एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। हत्या के बाद से ही सचिन विदेश में छिपा था और इस वक्त वो भारत आ चुका है।

  • Aug 1, 2023 12:06 PM

    किराए के घर में रह रही हैं आमिर खान के ब्लॉकबस्टर फिल्म की हीरोइन

    फातिमा सना शेख ने कहा, "मैं एक बहुत ही निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से आती हूं। हम पूरी फैमिली 1आरके में रहते थे, जो एक पार्किंग बेसमेंट था जिसे घर में बदल दिया गया था। तो, यह एक प्रक्रिया रही है। मुझे अपने आप पर गर्व है। ऐसा नहीं है कि मैंने कोई घर खरीद लिया है। मैं अभी भी किराये के मकान में रहती हूं। लेकिन कम से कम उस वक्त से बेहतर स्थिति में हूं। मैं अभी भी संघर्ष कर रही हूं। यह प्रक्रिया कभी नहीं रुकती और संघर्ष कभी ख़त्म नहीं होता।"

  • Aug 1, 2023 11:30 AM

    Shehnaaz Gill ने भाई को गिफ्ट कर दी इतनी मंहगी लक्जरी कार

    बदेशा ने खुद इस गिफ्ट का खुलासा इंस्टाग्राम पर किया है। उन्होने 80 लाख रुपये से अधिक कीमत की नई सेडान कार के साथ एक वीडियो साझा किया है। इसके बाद शहनाज गिल की काफी तारीफ हो रही है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ शहबाज ने लिखा था, 'थैंक यू सिस्टर।'

  • Aug 1, 2023 10:44 AM

    'यूफोरिया' एक्टर एंगस क्लाउड का 25 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, फैंस हुए दुखी

    हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद घटना सामने आई है 'यूफोरिया' स्टार एंगस क्लाउड का 25 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, सोमवार, 31 जुलाई को कैलिफोर्निया में उनके घर पर निधन हुआ। कई एमी पुरस्कार विजेता इस सीरीज में लेकोनिक ड्रग डीलर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता की मृत्यु का कोई कारण नहीं बताया गया है। लेकिन वो पिता की मौत के बाद मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजर रहे थे।

    'यूफोरिया' एक्टर एंगस क्लाउड का 25 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, फैंस हुए दुखी
  • Aug 1, 2023 9:54 AM

    शिव ठाकरे को डेजी शाह कर रहे हैं डेट, इसको लेकर खुद एक्ट्रेस ने बताया सच

    टीवी के मोस्ट पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में सलमान खान की एक्ट्रेस रह चुकीं डेज़ी शाह और बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शो के बाद दोनों की बॉन्डिंग और लगातार पब्लिकली स्पॉट किए जाने के बाद दोनों के डेटिंग रुमर्स भी उड़ रहे हैं। वहीं अब डेजी शाह ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और कह है कि अभी बस दोनों दोस्त हैं आगे का फिलहाल कुछ कह नहीं सकती हैं।

    शिव ठाकरे को डेजी शाह कर रहे हैं डेट, इसको लेकर खुद एक्ट्रेस ने बताया सच
  • Aug 1, 2023 9:29 AM

    RARKPK Box Office Day 4: मंडे टेस्ट में नहीं चला करण जौहर की फिल्म का जादू

    करण जौहर के डायरेक्शन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को रिलीज के दिन से दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का भी फायदा मिल रहा है। RARKPK ने ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर नोट छापे, लेकिन सोमवार को बिजनेस लड़खड़ाते हुए नजर आया। sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को रविवार के मुकाबले आधे से भी कम का बिजनेस किया और फेल साबित हुई। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को महज 7.50 करोड़ की नेट कमाई की।

  • Aug 1, 2023 9:17 AM

    भारी बारिश और तूफान के चलते केदारनाथ में फंसी मशहूर अभिनेत्री, वीडियो साझा करके बताई स्थिति

    मनोरंजन जगत की जानी मानी अभिनेत्री नूपूर अलंकार ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर करके अपने फैंस को बताया है कि कैसे वह केदारनाथ में फंस गई थी। भारी बारिश और तूफान की वजह से केदारनाथ में कई सारी दिक्कतों का सामना करने के बाद अभिनेत्री को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कराया गया।

  • Aug 1, 2023 8:47 AM

    कौन बनेगा करोड़पति 15 का नया प्रोमो रीलीज, जल्द शुरू होगा अमिताभ बच्चन का शो

    ‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। सोमवार को सोनी टीवी ने अमिताभ बच्चन के साथ एक नए प्रोमो के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15’ की वापसी की अनाउंसमेंट की। सालों से इस शो को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन ने प्रोमो में इसे 'नई शुरुआत' कहा। ऑफिशियल पोस्ट में लिखा गया है, “ज्ञानदार, धनदार और शानदार तरीके से कौन बनेगा करोड़पति आ रहा है आपसे मिलने एक नए रूप में (कौन बनेगा करोड़पति एक नए अवतार में)!”

  • Aug 1, 2023 8:41 AM

    'कमांडो' का दमदार ट्रेलर आया सामने, दिखा अदा शर्मा का एक्शन अवतार

    विपुल अमृतलाल शाह अब अपनी नई एक्शन सीरीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसका नाम 'कमांडो' है। आखिरकार एक्शन पैक्ड सीरीज का ट्रेलर लॉन्च चुका है। सोमवार, 31 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने 'कमांडों' का दमदार ट्रेलर जारी किया है। हालांकि, 'कमांडो' के तीन फिल्मों में विद्युत जामवाल प्रमुख भूमिका में हैं, लेकिन इस बार विपुल अमृतलाल शाह के जरिए निर्मित और निर्देशित शो में नवोदित प्रेम परीजा मुख्य किरदार निभाएंगे। ट्रेलर में प्रेम और अदा शर्मा का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X