Bollywood Highlights: 'द केरल स्टोरी' के बाद '72 हूरें' पर बवाल, पकड़ी गई नव्या- सिद्धांत की चोरी

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 05 June: मनोरंजन जगत में आए दिन कोई ना कोई खबर चर्चा का विषय बनी रहती है। कोई नई फिल्म की रिलीज हो या फिर मनोरंजन जगत की कोई चटपटी खबर। सारा मसाला मिलेगा आपको यहां इस लाइव में। जहां आप अपनी मनपसंद खबरों की डिटेल जान सकते हैं।

नव्या और सिद्धांत गोवा से साथ लौटे

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले स्टार किड्स में से एक हैं। नव्या सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ कथित अफेयर की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। दोनों अक्सर पैपराजी के लिए एक साथ पोज देने से बचते रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि कथित तौर पर इन लव बर्ड्स को कुछ समय पहले एक साथ देखा गया था, जब वे कथित तौर पर गोवा से लौटे थे।

LIVE Feed
  • Jun 5, 2023 6:22 PM

    बोनी कपूर के साथ इतने छोटे कपड़ों में खुशी कपूर मे दिया ऐसा पोज

    एक बार फिर से खुशी और जाह्नवी की नई तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में ये दोनों अपने पापा बोनी कपूर के साथ कैमरे को पोज देती दिखाई दे रही हैं। तीनों ये तस्वीर दुबई में वेकेशन के दौरान की है जो कि इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हुई जा रही है। तस्वीर में जाह्नवी कपूर पूल के बाद जहां बाथरोब में दिखाई दे रही हैं तो वहीं खुशी कपूर पापा की दूसरी साइड खड़ी नन्ही सी ड्रेस में अपनी टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करते हुए पोज दे रही हैं। वहीं बोनी कपूर इस दौरान दोनों लाडली के बीच में खड़े काफी डैशिंग लग रहे हैं।

    बोनी कपूर के साथ इतने छोटे कपड़ों में खुशी कपूर मे दिया ऐसा पोज
  • Jun 5, 2023 6:02 PM

    आलिया ने नए BF के साथ जगजाहिर किया रिश्ता

    सुपरस्टार नवाजुद्दीन सिद्दिकी की पत्नी आलिया सिद्दिकी अब एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। जहां पिछले दिनों आलिया और नवाजुद्दीन का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा और आलिया ने नवाजुद्दीन पर तमाम गंभीर आरोप लगाए तो वहीं अब आलिया तलाक के महज कुछ ही दिनों बाद नए शख्स के साथ मूव ऑन कर चुकी हैं। आलिया के लेटेस्ट पोस्ट की बात करें तो उन्होंने कॉफी डेट की तस्वीर शेयर करते हुए इस शख्स के साथ अपना रिलेशन जगजाहिर किया है। तस्वीर में जहां ये दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं तो वहीं आलिया ने कैप्शन में भी अपनी लाइफ में वापस आई खुशियों की बात की है।

  • Jun 5, 2023 5:57 PM

    पति के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखी मौनी रॉय, नए रेस्तरां के लॉन्च की इनसाइड फोटो आई सामने

    Mouni Roy: मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय मनोरंजन के अलवा अब बिजनेस की दुनिया में भी अपनी किस्मत अजमाने जा रही हैं। हाल ही में, मौनी रॉय एक रेस्तरां की मालकिन बनीं, जिसके लॉन्च इवेंट में ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े कई सितारे पहुंचे। मौनी ने भी पार्टी की इनसाइड फोटोज शेयर की हैं उसमें मौनी अपने पति सूरज के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं।

  • Jun 5, 2023 4:46 PM

    सुष्मिता सेन की ने पूरी की 'आर्या 3' की शूटिंग, रैपअप पार्टी का शानदार वीडियो हुआ वायरल

    Sushmita Sen: सोशल मीडिया पर आज के वक्त में वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो जाते हैं, फैंस इनको काफी पसंद करते हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन जल्द फैंस के लिए वेब सीरीज 'आर्या' का तीसरा पार्ट लेकर आ रही है, इसकी शूटिंग एक्ट्रेस ने पूरी कर ली है, इसका रैपअप पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Jun 5, 2023 4:17 PM

    फिल्म अवार्ड्स को लेकर नसीरूद्दीन शाह का शॉकिंग खुलासा

    हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, अभिनेता ने खुलासा किया कि वह इन अवार्ड्स को गंभीरता से नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने फिल्मफेयर अवार्ड्स का इस्तेमाल अपने वॉशरूम के दरवाज़े के हैंडल के रूप में करते हैं। नसीरूद्दीन शाह ने आगे कहा,"पहले इन अवॉर्ड्स को जीतने के बाद खुशी मिलती थी। धीरे-धीरे करके ऐसे बहुत सारे अवॉर्ड्स हो गए। कुछ वक्त बाद एहसास हुआ कि ये अवॉर्ड्स लॉबिंग का नतीजा है।"

  • Jun 5, 2023 4:13 PM

    Zara Hatke Zara Bachke के शानदार कलेक्शन पर सारा अली खान का जवाब

    सारा अली खान अपनी हालिया रिलीज 'जरा हटके जरा बचके' की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 22.59 करोड़ तक पहुंच चुका है। इस बीच रविवार दोपहर सारा ने मुंबई में अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम खान के साथ भी फिल्म को एन्जॉय किया। उन्होंने थियेटर से तीनों की एक तस्वीर भी शेयर की है। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं वास्तव में खुद को बड़े पर्दे पर देखना मिस कर रही थी, और ज़रा हटके ज़रा बचके की रिलीज़ के बाद मैं जो गर्मजोशी, प्यार और स्वीकृति देख रही हूं, उसके लिए मैं एक्साइटेड और कृतज्ञ हूं।"

  • Jun 5, 2023 3:26 PM

    भीड़ में फंस गए इब्राहिम अली खान, गुस्से में दिया ऐसा रिएक्शन- Video

    अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' देखने के लिए सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली खान और मां अमृता सिंह के साथ मुंबई के एक थियेटर में पहुंची थीं। फिल्म देखने के बाद जब सारा और इब्राहिम बाहर निकले तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस पर इब्राहिम काफी नाराज होते दिखे।

  • Jun 5, 2023 3:24 PM

    खाने की वजह से कॉलर पकड़कर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया गया था बाहर

    दरअसल नवाजुद्दीन को अक्सर कॉलर पकड़कर बाहर निकाल दिया जाता था और इसका कारण सिर्फ खाना होता था। अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, ''कभी-कभी सेट पर मैं स्पॉट बॉय से पानी मांगता था, और वह मुझे पूरी तरह से इग्नोर कर देता था। तो आपको ये खुद लेना होता था। यहा कई यूनिट होते थे और प्रोडक्शन इस तरह से इंतजाम करता था कि, जूनियर कलाकार अलग से खाते हैं, सहायक कलाकारों का अपना स्थान होता है, और मुख्य कलाकार भी अलग खाना खाते हैँ। कई बार मैं लीड एक्टर्स की जगह पर खाने के लिए चला जाता था तो मुझे कॉलर पकड़कर बाहर निकाल देते थे।''

  • Jun 5, 2023 12:09 PM

    कियारा अडवाणी- कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का ट्रेलर हुआ रिलीज

    कियारा अडवाणी और कार्तिक आर्यन की 'सत्यप्रेम की कथा' का शानदार ट्रेलर फाइनली रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब जब ट्रेलर सभी के बीच आ चुका है, तो हम देख सकते हैं कि इस तरह की एक दिल छूने वाली लव स्टोरी लंबे समय के बाद सिनेमाघरों में लोगों को आकर्षित करती नजर आएगी।

  • Jun 5, 2023 11:52 AM

    महाभारत के 'शकुनि मामा' गूफी पेंटल ने 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, शाम को होगा अंतिम संस्कार

    Goofy Paintal Passes Away: टीवी का सबसे चर्चित शो महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल के फैंस के दुखद खबर सामने आ रही है, अभिनेता ने 79 की साल में अंतिम सांस ली है। खबर है कि, अभिनेता का अंतिम संस्कार आज शाम को होगा।

    महाभारत के 'शकुनि मामा' गूफी पेंटल ने 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, शाम को होगा अंतिम संस्कार
  • Jun 5, 2023 11:15 AM

    मलयालम एक्टर की कार एक्सीडेंट में मौत

    मलयालम अभिनेता कोल्लम सुधी (39) की सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कथित तौर पर मौत हो गई थी। ओनमनोरमा ने बताया कि उनके साथ यात्रा कर रहे तीन अन्य - मिमिक्री कलाकार बिनु आदिमालु, उल्लास और महेश - घायल हो गए। यह दुर्घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे केरल के कैपमंगलम में हुई।

  • Jun 5, 2023 10:49 AM

    तेजस्वी और करण साथ में हुए स्पॉट

    करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अक्सर खबरों का हिस्सा रहते हैं और इस वक्त उनको लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। दोनों साथ में स्पॉट हुए हैं और उनके लुक्स काफी पसंद किए जा रहे हैं।

  • Jun 5, 2023 10:28 AM

    रकुल प्रीत सिंह ने पोस्ट की बोल्ड तस्वीरें

    बेहद बोल्ड और खूबसूरत रकुल प्रीत सिंह इस वक्त मालदीव में हैं और लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें से बवाल कर रही हैं। रकुल प्रीत सिंह इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं और उन्होने जो कुछ भी किया है वो किसी से छिपा नहीं है। बत दें कि इस वक्त जो तस्वीरें उनकी वायरल हो रहा है वो कमाल की हैं और समुंदर में आग लगाती हुईं एक्ट्रेस नजर आ रही हैं।

  • Jun 5, 2023 9:50 AM

    ऐसी हेयरस्टाइल के साथ बाहर निकलीं रवीना

    रवीना टंडन भले ही इस वक्त फिल्मों से दूर रहती हैं लेकिन उनको लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने बालों को लेकर बुरी तरह से ट्रोल की जा रही हैँ। जी हां, रवीना टंडन इन दौरान ऐसे बालों के साथ नजर आईं कि लोग कई तरह से उनका मजाक बना रहे हैँ।

  • Jun 5, 2023 9:21 AM

    मौनी रॉय और दिशा पाटनी इस हालत में पहुंची इवेंट पर

    बता दें कि दिशा पाटनी और मौनी रॉय को एक बार फिर से एक इवेंट पर एक साथ स्पॉट किया गया था। दरअसल इस दौरान एक रेस्टोरेंट के उद्घाटन के मौके पर दोनों पहुंची थीं लेकिन एक बार फिर से अपने बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चा में आ गईं।

    मौनी रॉय और दिशा पाटनी इस हालत में पहुंची इवेंट पर
  • Jun 5, 2023 9:01 AM

    72 Hoorain: 'द केरल स्टोरी' के बाद अब '72 हूरें' की मूवी का जिक्र, टीजर देखते ही हुआ खूब बवाल

    72 Hoorain Teaser: पिछले दिनों 'द केरल स्टोरी' अपनी कहानी की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म को कई सितारों ने एक प्रोपेगेंडा मूवी कहा। अब इसी तरह की एक और मूवी का टीजर सामने आया है, जिस पर काफी बवाल मचा हुआ है। इस फिल्म का नाम है '72 हूरें'।

    72 Hoorain: 'द केरल स्टोरी' के बाद अब '72 हूरें' की मूवी का जिक्र, टीजर देखते ही हुआ खूब बवाल

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X