..................... 72 Hoorain teaser is out some called it new propaganda movie after the Kerala Story and Kashmir Files - Hindi Filmibeat

72 Hoorain: 'द केरल स्टोरी' के बाद अब '72 हूरें' की मूवी का जिक्र, टीजर देखते ही हुआ खूब बवाल

72 Hoorain teaser

72 Hoorain Teaser: पिछले दिनों 'द केरल स्टोरी' अपनी कहानी की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म को कई सितारों ने एक प्रोपेगेंडा मूवी कहा। अब इसी तरह की एक और मूवी का टीजर सामने आया है, जिस पर काफी बवाल मचा हुआ है। इस फिल्म का नाम है '72 हूरें'।

फिल्म का टीजर हुआ रिलीज

संजय पूरन सिंह चौहान द्वारा निर्देशित फीचर फिल्म '72 हूरें' 7 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी, निर्माताओं ने रविवार को इसकी घोषणा की। इस फिल्म में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर सामने आ चुका है और इस पर खुद विवेक अग्निहोत्री ने रिएक्शन दिया है।

क्या है टीजर में

इस फिल्म का जो पहला लुक सामने आया है, उसमें इस्लामिक आतंकवाद से जुड़े कई चेहरे दिखाए जाते हैं। जिनमें- ओसामा बिन लादेन, अजमल कसाब, याकूब मेनन, मसूद अजहर और हाफिज सईद के चेहरों को दिखाया जाता है, जिन्होंने काफी आतंक मचाया था। इस टीजर के साथ एक आवाज आती है, जिसमें कहा जाता है कि तुमने जो जिहाद का रास्ता चुना है, वो रास्ता तुम्हें सीधे जन्नत में लेकर जाएगा। कुंवारी, अनछुई हूरें तुम्हारी होंगी हमेशा के लिए। इस टीजर को रिलीज करते हुए अशोक पंडित ने लिखा कि जैसा कि वादा किया गया था, हम आपको हमारी फिल्म 72 हूरें का फर्स्ट लुक पेश कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि आपको यह पसंद आएगा। क्या होगा अगर आप आतंकवादी आकाओं द्वारा आश्वासन के अनुसार 72 हूरों से मिलने के बजाय एक क्रूर मौत मर रहे हैं? पेश है मेरी आने वाली फिल्म "72 हूरें" का फर्स्ट लुक। यह फिल्म 7 जुलाई, 2023 को रिलीज होने वाली है।

विवेक अग्निहोत्री ने दी बधाई

इस फिल्म का टीजर सामने आते ही 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अशोक पंडित को मुबाकरबाद दी और कहा कि आपको बधाई हो अशोक पंडित। यह फिल्म थिएटर में कमाल कर देगी। आपके लिए बेस्ट विशेज हमेशा।

लोगों ने किया ट्रोल

जैसे ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, कई नेटिजन्स ने फिल्म की आलोचना की और इसे द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी के बाद इसे एक और प्रॉपगैंडा प्रोजेक्ट बताया। एक नेटिजन ने लिखा, "केरल और कश्मीर के बाद नया प्रॉपगैंडा।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ज्यादातर फ्लॉप अभिनेताओं के निर्देशकों और निर्माताओं ने भारतीय बहुमत को तोड़ दिया है। एक और ने लिखा "एक और प्रॉपगैंडा फिल्म...लाख बुरा चाहे तो क्या होगा वही होगा जो मंजूरे खुदा होगा।" एक इंटरनेट यूजर ने कहा, "बॉलीवुड लगातार ऐसी फिल्मों के कारण अपना आकर्षण खो रहा है।"

Read more about: 72 hoorain
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X