..................... bollywood live updates saif ali khan first film post attack teaser aaradhya bachchan seeks high court - Hindi Filmibeat

Bollywood Live: हमले के बाद सैफ अली खान की पहली फिल्म, हाई कोर्ट पहुंची आराध्या बच्चन

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सैफ अली खान की नई फिल्म 'ज्वेल थीफ' का टीजर आ गया है, जो एक हाई-स्टेक नेटफ्लिक्स थ्रिलर है। टीजर में सैफ अली खान के साथ जयदीप अहलावत भी दिख रहे हैं। सैफ अली खान इसमें चोर बने हैं जिसो अफ़्रीकी रेड सन हीरे को चुराने के लिए काम पर रखा जाता है, लेकिन उसकी डकैती भयंकर मोड़ ले लेती है। हीरे को लेने के लिए ये खेल घातक बन जाता है और इस पर हर किसी की नजर है। हमले के बाद ये सैफ अली खान की पहली फिल्म है ऐसे में फैंस इसके लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।

इसके साथ ही अभिषेक-ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन ने अपनी हेल्थ से जुड़ी गलत रिपोर्टिंग को लेकर कोर्ट में दरवाजा खटखटाया है। इतना ही नहीं याचिका मिलते ही दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल को नोटिस भी जारी किया है। बता दें कि अगली सुनवाई कोर्ट 17 मार्च को करेगी।

LIVE Feed
  • Feb 4, 2025 6:21 PM

    डिप्रेशन में आकर फिल्ममेकर ने ले ली अपनी जान

    KP Chaudhary Passes Away: इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री से लोगों के आत्महत्या करने के मामले खूब सामने आ रहे हैं। हाल ही में, पुलिस ने मंगलवार को बताया कि तेलुगू फिल्म निर्माता के पी चौधरी ने अपनी जान ले ली है और इस खबर से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

    डिप्रेशन में आकर फिल्ममेकर ने ले ली अपनी जान
  • Feb 4, 2025 5:25 PM

    पंजाबी सिंगर Prem Dhillon के घर पर हुई फायरिंग

    Punjabi Singer Prem Dhillon House Firing: पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के कनाडा वाले घर पर हाल ही में हमला हुआ उनके घर पर गोलीबारी की घटना हुई, जिससे उनके फैंस की चिंताएं बढ़ गई हैं। उनके घर के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी चर्चित अर्श डाला से जुड़े एक गैंगस्टर ने ली है। इस हमले के पीछे का मकसद अभी भी साफ नहीं हुआ है और मामले की जांच चल रही है।

  • Feb 4, 2025 5:23 PM

    रेड कार्पेट पर बखेड़ा करके नहीं माने Kanye West और Bianca Censori

    Kanye West Bianca Censori Controversy: कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेंसरी ने ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 में सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा लेकिन हद तो तब हो गई जब उनका बियांका और कान्ये इवेंट की आफ्टरपार्टी में भी लोगों को उनके बारे में बातें कहने का मौका दिया।

    रेड कार्पेट पर बखेड़ा करके नहीं माने Kanye West और Bianca Censori
  • Feb 4, 2025 3:35 PM

    भाई की शादी की तैयारियां कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, दिखाई मेहमानों की झलक तो लोग बोले- घर में कलेश करवाकर...

    Priyanka Chopra brother Siddharth Chopra Wedding Preparation: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भाई सिद्धार्थ की शादी की तैयारियां कर रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा कभी डांस प्रैक्टिस की तस्वीर शेयर करती हैं तो कभी प्रियंका मेहमनों के साथ तस्वीर शेयर करती हैं। तो कभी प्रियंका दिखाती हैं कि उनकी बेटी मालती शादी वाले घर में बच्चों के साथ घुल मिल गई है।

    भाई की शादी की तैयारियां कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, दिखाई मेहमानों की झलक तो लोग बोले- घर में कलेश करवाकर...
  • Feb 4, 2025 3:09 PM

    मोनालिसा के बाद अब वायरल हुए उनके भाई! लड़के की ऐसी आंखें देख दंग रह गए लोग, VIDEO

    Mahakumbh Monalisa brother gone viral: महाकुंभ की मोनालिसा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा के भाई भी खास सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। लड़के की इतनी नीली आंखें देख हर कोई हैरान रह गया है।

    मोनालिसा के बाद अब वायरल हुए उनके भाई! लड़के की ऐसी आंखें देख दंग रह गए लोग, VIDEO
  • Feb 4, 2025 2:20 PM

    हमले के बाद पहली बार पब्लिक इवेंट में दिखे सैफ अली खान, गर्दन पर नजर आए गहरे चोट के निशान

    हमले के बाद पहली बार सैफ अली खान को पब्लिक एरिया में देखा गया। जी हां, सैफ अली खान सोमवार को पहली बार इवेंट में नजर आए। वह अपनी अपकमिंग फिल्म थीफ द रेड सन चैप्टर के प्रमोशन के लिए नेटफ्लिक्स के इवेंट में आए थे। बता दें कि इस दौरान सैफ अली खान की तमाम तस्लीरें क्लिक हुईं जिसमें उनकी गहरी चोट के निशान भी देखे गए। सैफ अली खान की शर्ट के किनारे से उनकी गर्दन पर लगे चोट के निशान साफ झलक रहे थे।

    हमले के बाद पहली बार पब्लिक इवेंट में दिखे सैफ अली खान, गर्दन पर नजर आए गहरे चोट के निशान
  • Feb 4, 2025 1:18 PM

    'कंतारा: चैप्टर 1' के वॉर सीन के लिए हायर किए गए 500 से ज्यादा प्रोफेशनल फाइटर्स, पहली बार देखेंगे ऐसा नजारा

    कंतारा: चैप्टर 1 उस धरोहर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार है। बता दें कि फिल्म में जान डालने के लिए 500 से ज्यादा माहिर फाइटर्स को बुलाया है। ये एक्शन के माहिर लोग मिलकर एक ऐसा वॉर सीक्वेंस तैयार करेंगे, जो न सिर्फ पहली बार देखा जाएगा, बल्कि देखने में भी बेहद शानदार होगा।

    'कंतारा: चैप्टर 1' के वॉर सीन के लिए हायर किए गए 500 से ज्यादा प्रोफेशनल फाइटर्स, पहली बार देखेंगे ऐसा नजारा
  • Feb 4, 2025 12:21 PM

    बेटे आर्यन और बेटी सुहाना के लिए शाहरुख खान ने फैंस से की रिक्वेस्ट

    नेटफ्लिक्स ने अपने इस इवेंट में कई प्रोजेक्ट अनाउंस किए हैं। जिसके बाद से फैंस के बीच इसे लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। सैफ अली खान, ऋचा चड्ढा, राजकुमार राव, पत्रलेखा समेत कई कलाकार इस इवेंट में पहुंचे थे। शाहरुख ने फैंस से कहा- गुजारिश और बहुत दिल से मैं चाहता हूं कि मेरे बेटे जो अपना पहला कदम रख रहे हैं डायरेक्शन में, मेरी बेटी जो एक्ट्रेस बन चुकी है। उन सबको भी 50 परसेंट प्यार भी अगर ये दुनिया दे दे जितना मुझे दिया है तो बहुत ज्यादा होगा।

  • Feb 4, 2025 11:07 AM

    अवॉर्ड रेड कारपेट पर न्यूड पहुंच गई इस स्टार की पत्नी

    म्यूजिक की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड ग्रैमी का आयोजन किया गया। इस साल की विनर्स लिस्ट जहां काफी दिलचस्प रही तो वहीं रेड कार्पेट लुक्स भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में हैं। इसी बीच कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेंसरी की रेड कार्पेट अपीयरेंस ने हंगामा काट दिया है। दरअसल, कान्ये वेस्ट की पत्नी बियांका सेंसरी न्यूड लुक में रेड कार्पेट पर बेखौफ पोज देती दिखाई दीं। इस दौरान की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है जो कि फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

  • Feb 4, 2025 10:51 AM

    एकता कपूर के शो से रिप्लेस हुईं शिवांगी जोशी?

    टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोडेक्शन हाउस शिवांगी से फॉलोअप नहीं ले पा रहा है और इसी कारण से उन्होंने शिवांगी को इस शो से बाहर कर दिया है। अब शो के लिए नई फीमेल लीड की तलाश जारी है। हर्षद चोपड़ा के अपोजिट किस एक्ट्रेस को कास्ट किया जाए इसे लेकर मेकर्स प्लानिंग कर रहे हैं। एक्ट्रेस दिशा परमार और प्रणाली राठौड़ के नाम इस रोल के लिए कंसीडर किए जा रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है।

  • Feb 4, 2025 9:35 AM

    भाई के संगीत फंक्शन में धमाल मचाने की तैयारी कर रहीं प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा नीलम उपाध्याय से शादी कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस ने भाई की शादी से पहले अपने मुंबई स्थित घर में फैमिली टाइम की कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका संगीत फंक्शन के लिए डांस की प्रैक्टिस के दौरान सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रिंयका की बिटिया रानी फैमिली के साथ कलरिंग करती हुई नजर आ रही हैं।

  • Feb 4, 2025 9:01 AM

    चंद्रिका टंडन ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय-अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन को ग्रैमी अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी। पीएम ने कहा कि यह सराहनीय है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रति जुनूनी हैं और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रही हैं। पीएम मोदी ने 2023 में उनसे मुलाकात का भी जिक्र किया। बता दें कि चंद्रिका टंडन के एल्बम 'त्रिवेणी' ने बेस्ट न्यूज एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार जीता है। रिकॉर्डिंग अकादमी के सबसे बड़े संगीत पुरस्कार समारोह का 67वां आयोजन रविवार को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में आयोजित किया गया था।

  • Feb 4, 2025 8:29 AM

    इब्राहिम अली खान को खुशी कपूर ने बनाया फेंक ब्वॉयफ्रेड

    बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे अब जल्द ही एक्टिंग में कदम रखने जा रहे हैं। इब्राहिम अली खान फिल्ममकर करण जौहर की फिल्म ‘नादानियां’ से डेब्यू करने जा रहे हैं। जिसमें उनके साथ खुशी कपूर नजर आएंगी। फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है। वहीं अब इसका पहला गाना ‘तेरे इश्क में’ भी रिलीज हो चुका है। सैफ़ अली ख़ान के बाद उनके बेटे इब्राहिम अली ख़ान की डेब्यू फ़िल्म 'नादानियां' का भी ट्रेलर लॉन्च नेटफ़्लिक्स के भव्य मंच पर किया गया। फिल्म की हीरोइन खुशी कपूर और निर्माता करण जौहर भी इस दौरान मंच पर मौजूद थे। इस मौके पर इब्राहिम और ख़ुशी ने अपनी फ़िल्म के एक गाने पर परफॉर्म भी किया। दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

  • Feb 4, 2025 8:10 AM

    सुमोना चक्रवर्ती बोलीं- मैंने कपिल शर्मा संग तब काम किया, जब उसे छोड़ गए थे सारे पार्टनर्स

    सुमोना ने कहा, 'जज अर्चना पूरन सिंह और सोहेल खान ने उस समय मुझे बताया कि कैसे कपिल के साथी या तो उन्हें बीच में ही छोड़ गए या निकाल दिए गए, कोई भी टिक नहीं पाया। मैं पहली थी जो वर्षों तक डटी रही। द कपिल शर्मा शो के लिए, मॉक शूट किसी और के साथ किया गया था, फिर उन्होंने उनसे मुझे लाने के लिए कहा। इसलिए, मैं राम कपूर की बहन से कपिल शर्मा की पत्नी बन गई।'

  • Feb 4, 2025 8:09 AM

    सुमोना चक्रवर्ती- कपिल शर्मा शो मे खूब पैसा और फेम दिया

    सुमोना चक्रवर्ती ने एक्ट्रेस के तौर पर अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए सुमोना ने कहा, 'द कपिल शर्मा शो ने मुझे बहुत नाम, फेम और पैसा दिया। मैं 20 वर्षों से एक एक्ट्रेस के तौर पर काम कर रही हूं, एक्टर का जीवन बहुत कठिन होता है क्योंकि बहुत सारी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। किसी प्रोजेक्ट पर आप जो पैसा कमाते हैं वह उस समय के लिए होता है जब आप काम नहीं कर रहे होते हैं क्योंकि आप नहीं जानते कि यह कितना समय होने वाला है।'

  • Feb 4, 2025 7:48 AM

    'देवा' के आगे ‘स्काई फोर्स’ का निकला दम

    ‘स्काई फोर्स’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के 11 दिन पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म ने अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्मों के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है और इसी के साथ इसने शानदार कलेक्शन भी कर लिया है। हालांकि अब ‘स्काई फोर्स’ को सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की ‘देवा’ से मुकाबला करना पड़ा रहा है। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्काई फोर्स’ ने रिलीज के 11वें दिन 1.05 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ‘स्काई फोर्स’ की 11 दिनों की कुल कमाई अब 120.5 करोड़ रुपये हो गई है।

  • Feb 4, 2025 7:33 AM

    Netflix इवेंट अटेंड करने पहुंचे सैफ अली खान

    नेटफ्लिक्स का ग्रैंड इवेंट आज यानि 3 फरवरी को मुंबई में रखा गया। जिसमें कई बड़े शोज का ऐलान हुआ। यही वजह है कि कई सेलेब्स इस इवेंट में स्पॉट किए गए। वहीं सैफ अली खान भी हमले के बाद पहली बार किसी पब्लिक इवेंट में दिखाई दिए हैं।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X