डिप्रेशन में आकर फिल्ममेकर ने ले ली अपनी जान, गोवा के एक गांव में जाकर...

KP Chaudhary Passes Away: इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री से लोगों के आत्महत्या करने के मामले खूब सामने आ रहे हैं। हाल ही में, पुलिस ने मंगलवार को बताया कि तेलुगू फिल्म निर्माता के पी चौधरी ने अपनी जान ले ली है और इस खबर से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।
डिप्रेशन में थे के पी
पुलिस ने बताया कि तेलुगू फिल्म निर्माता के पी चौधरी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह डिप्रेशन के कारण यह कदम उठा रहे हैं और उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि नोट के अनुसार चौधरी पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे।
पुलिस को मिला सुसाइड नोट
आपको बता दें, तेलुगु में रजनीकांत स्टारर "कबाली" के मेकर के पी चौधरी (44) का शव सोमवार को उत्तरी गोवा जिले के सिओलिम गांव में किराए के घर के बेडरूम में मिला। पुलिस ने मृतक के बेडरूम से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि नोट में लिखा है कि वह डिप्रेशन के कारण आत्महत्या कर रहे हैं और उनकी मौत के लिए "किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए"।
मेकर ने नोट में यह भी कहा कि उसका शव तमिलनाडु में रहने वाली उसकी मां को सौंप दिया जाए। इन्फॉर्मेशन मिलने के बाद पुलिस सोमवार को उनके घर पहुंची और शव को यहां के निकट बम्बोलिम स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया।
ड्रग मामले में हुए थे गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि चौधरी के परिवार के गोवा पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि उनका परिवार जल्द पहुंच जाएगा।" बता दें, 2023 में साइबराबाद स्पेशल ऑपरेशन टीम ने चौधरी को ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था।


Click it and Unblock the Notifications











