..................... Bollywood Live Updates Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani plot leaked Sara Ali Khan Hits Back At Trolls - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी हुई लीक, मंदिर जाने पर सारा ने दिया मुंह तोड़ जवाब

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 01 June: मनोरंजन जगत की हर छोटी-मोटी खबर जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं और अगर आप भी मनोरंजन की दुनिया से खुद को अलग नहीं मानते हैं तो हम आपके लिए हैं ऐसा खास लाइव जो आपके अंदर की मनोरंजी की खबरे जानने की कामनाओं को पूरा करेगा।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्टोरीलाइन हुई लीक

किसी ने कथित तौर पर रेडिट पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का प्लॉट लीक कर दिया है। व्यक्ति ने स्पष्ट रूप से पूरी कहानी का वर्णन किया है। फिल्म दिल्ली में सेट है। ऐसा लगता है कि रणवीर सिंह एक ऐसे लड़के की भूमिका निभा रहे हैं जिसे फिजूलखर्ची करना पसंद है। दूसरी ओर, आलिया भट्ट ईमानदार ऑडिटरों के परिवार की एक बंगाली लड़की हैं। कुछ ने कहा कि इस फिल्म की कहानी काफी हद तक 'तू झूठी, मैं मक्कार' जैसी लगती है। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि यह पूरी तरह से करण जौहर की फिल्म है।

LIVE Feed
  • Jun 1, 2023 4:19 PM

    समांथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा कर रहे हैं एक दूसरे को डेट? वायरल हुई प्राइवेट तस्वीर

    Samantha Ruth Prabhu and Vijay Deverakonda: सोशल मीडिया पर हमेशा ही कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है, ऐसे में कभी कभी कुछ तस्वीरें ऐसी वायरल होती है जो कि कुछ छुपे हुए सच को अक्सर ही सामने लाती देती हैं। हाल ही में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु की एक प्राइवेट तस्वीरे सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिससे फैंस को लग रहा है कि शायद ये दोनों डेट कर रहे हैं।

  • Jun 1, 2023 2:56 PM

    क्या आपने देखा परिणीति का यह दिल छू लेने वाला वीडियो?? अगर नहीं तो जल्दी देखिए

    Parineeti Chopra Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई के बाद से लगातार लाइमलाइट में हैं, हाल ही में सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा ने एक बहुत ही खुबसूरत सा वीडियो पोस्ट किया है, इसमें वह पंजाबी गाना गा रही हैं, जिसमें उनकी आवाज इतनी प्यारी है कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

  • Jun 1, 2023 2:31 PM

    सालों बाद साथ में पार्टी करते दिखे एक्स लवर्स रणबीर- दीपिका, तस्वीरें वायरल

    Yeh Jawaani Hai Deewani: आज के वक्त में जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं वह है रणबीर कपूर और दीपिका पादूकोण की। आज 10 साल बाद दोनों फिर से एक साथ आए हैं और यह देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं, जाहिर है कि दोनों की सुपरहिट फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' के ने आज 10 साल पूरे कर लिए हैं इसी खुशी में टीम ने साथ में पार्टी की है।

  • Jun 1, 2023 1:59 PM

    आलिया भट्ट के नाना नरेंद्र राजदान का हुआ निधन, एक्ट्रेस और उनकी मां ने सोशल मीडिया पर किए भावुक पोस्ट

    Narendra Razdan passed away: पिछले कुछ दिनों से आलिया भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में थी क्योंकि आलिया भट्ट के नाना नरेंद्र राजदान की तबीयत खराब थी और वह अस्पताल में भर्ती थे। अब खबर आई है कि आलिया के नाना का निधन हो गया है। इसको लेकर आलिया ने और उनकी मां सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट भी शेयर किया है।

  • Jun 1, 2023 1:32 PM

    अपने ही बयान पर पलटी राधिका, अब टेलीविजन इंडस्ट्री को लेकर कही ऐसी बात

    Radhika Madan on television industry: अभिनेत्री राधिका मदान ने फिल्मी दुनिया में आने से पहले टीवी वर्ल्ड में काम किया था। बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने टीवी सेट पर कभी न खत्म होने वाले घंटों के बारे में बात की थी और एकता कपूर सहित कई लोगों ने उनकी टिप्पणियों की आलोचना की थी। अब अभिनेत्री ने अपने बयान से पलटी मारते हुए कहा कि उन्होंने सबकुछ टीवी से ही सीखा है।

  • Jun 1, 2023 12:42 PM

    Varun Tej Engagement: इस महीने अभिनेता करने जा रहे हैं अपनी गर्लफ्रेंड लावण्या त्रिपाठी से सगाई, सामने आई डेट

    साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे वरुण तेज कथित तौर पर लावण्या त्रिपाठी के साथ कई सालों से रिश्ते में हैं। रिपोर्ट की मानें तो जोड़ा इसी महीने सगाई करने जा रहा है। सगाई घर पर या हैदराबाद में ही किसी जगह पर होगी, जिसमें महज परिवार के लोग शामिल होंगे। रिपोर्ट की मानें तो, वरुण और लावण्या की सगाई 9 जून को है। फिलहाल इन खबरों पर ऑफिशियल मुहर लगना बाकी है। वहीं, शादी की तारीख भी अबतक तय नहीं हो पाई है।

    Varun Tej Engagement: इस महीने अभिनेता करने जा रहे हैं अपनी गर्लफ्रेंड लावण्या त्रिपाठी से सगाई, सामने आई डेट
  • Jun 1, 2023 12:36 PM

    Ananya Panday ने देहरादून की वादियों से शेयर की खूूबसूरत फोटोज

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाल ही में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंची थीं, जहां से उन्होंने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उत्तराखंड की खूूबसूरत वादियों के साथ साथ अनन्या अपनी टोन्ड बॉडी भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "देहरादून में बिजनेस।"

  • Jun 1, 2023 12:13 PM

    मलाइका अरोड़ा की प्रेगनेंसी पर आया अर्जुन कपूर का रिएक्शन

    अर्जुन कपूर ने कहा कि, ''निगेटिवी फैलाना बहुत आसान होता है। मुझे लगता है कि यह लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए ये कुछ समय से हो रहा है। हम अभिनेता हैं, हमारी निजी जिंदगी हमेशा बहुत निजी नहीं होती है।'' इसके अलावा उनका कहना था, ''हम सिर्फ ये चाहते हैं सभी लोग सच से अवगत हों। किसी भी तरह की खबरों पर भरोसा करने पहले एक बार जांच जरूर कर लें। आप लोगों को ऐसा कुछ नहीं डालना चाहिए जो कि दूसरों के जीवन में असर डाले।''

    मलाइका अरोड़ा की प्रेगनेंसी पर आया अर्जुन कपूर का रिएक्शन
  • Jun 1, 2023 10:57 AM

    मौरी रॉय का सबसे बोल्ड फोटोशूट

    इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों और वीडियोज के साथ फैंस को सरप्राइज करने वाली मौनी रॉय इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं और ऐसा कहा जाता है कि उनको पसंद करने वालों की संख्या कम नहीं है। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि उनके लेटेस्ट फोटोशूट है। ऐसा कहा जा रहा है कि मौनी रॉय ने अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट करवा डाला है। इस वीडियो को मौनी रॉय ने खुद ही पोस्ट किया है और इसमें वो कभी ग्रीन और रेड बिकिनी में पोज देती नजर आ रहीं हैं तो कहीं ब्रालेस को होकर लोगों को चौकाती हुईं दिख रही हैं।

  • Jun 1, 2023 10:53 AM

    उर्फी जावेद ने निभाया वादा, बिना कपड़ों के पोस्ट कर दिया वीडियो

    उर्फी जावेद ने कुछ दिन पहले वादा किया था कि वो 24 घंटे के अंदर बिना कपड़ों के सामने आने वाली हैं और उन्होने अपना ये वादा निभा दिया है। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि उन्होने इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया है। उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें तो उन्होने ऊपर किसी तरह का कोई कपड़ा नहीं पहना हुआ है और नकली हाथों के सहारे उन्होने अपने जरूरी अंग छिपाए हुए हैं। इसके अलावा उन्होने पैंट पहना हुआ है लेकिन उसकी भी बटन खोलकर उसको नीचे खिसका दिया है।

  • Jun 1, 2023 10:06 AM

    प्रमोशन के बीच सारा अली खान और विकी की मस्ती!

    इस वक्त दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों सितारे स्ट्रीट फूड का मजा ले रहे हैं। जी हां, इस दौरान वीडियो में सारा अली खान ने हाथ में कुल्हड़ पिज्जा लिया हुआ था तो वहीं विकी कौशल ने आलू ट्विस्टर पकड़ा हुआ था। दोनों ने इस फूड का जमकर आनंद लिया और लोगों के साथ इसको साझा किया। इस दौरान हमेशा की तरह सारा अली खान अपने दर्शकों से बात भी करती नजर आईं थीं।

    प्रमोशन के बीच सारा अली खान और विकी की मस्ती!
  • Jun 1, 2023 9:26 AM

    पहली पत्नी से तलाक पर आशीष विद्यार्थी ने तोड़ी चुप्पी

    उन्होने कहा कि, “हमने इसके बारे में सोचा और महीनों तक एक दूसरे के साथ काम किया। और अंतत: जब हमने देखा कि यह काम नहीं कर रहा है... (हम एक निर्णय पर पहुंचे)। यह रातोंरात लिया गया फैसला नहीं था…” आशीष विद्यार्थी इस दौरान टेलीग्राफ से बात कर रहे थे। इसके अलावा उनका कहना था, "मैं उससे किसी भी तरह से नफरत नहीं कर सकता। पीलू और मैं एक शानदार शादी की शानदार यादों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मैंने पीलू को कभी अपने बेटे की मां की तरह नहीं जोड़ा। पीलू मेरी दोस्त है…”

  • Jun 1, 2023 9:03 AM

    महाकाल के द्वार जाने पर सारा हुईं ट्रोल तो एक्ट्रेस ने भी दिया ऐसा मुंहतोड़ जवाब कि बोलती हुई बंद

    Sara Ali Khan On Trolls: सारा अली खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में होनहार एक्ट्रेसेस में से एक माना जाता है। उन्होंने बहुत कम समय में अपना एक बहुत बड़ा फैन बेस बना लिया है, और उनके फैंस बर्ताव की तारीफें भी करते हैं, लेकिन कल वो एक वजह से ट्रोल हो गई थीं, जिसका जवाब अब हसीना ने बड़ी बेबाकी से दिया है।

    महाकाल के द्वार जाने पर सारा हुईं ट्रोल तो एक्ट्रेस ने भी दिया ऐसा मुंहतोड़ जवाब कि बोलती हुई बंद

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X