..................... Sara Ali Khan Hits Back At Trolls Targeting Her For Visiting Mahakaleshwar Temple - Hindi Filmibeat

महाकाल के द्वार जाने पर Sara Ali Khan हुईं ट्रोल तो एक्ट्रेस ने भी दिया ऐसा मुंहतोड़ जवाब कि बोलती हुई बंद

Sara Ali Khan

Sara Ali Khan On Trolls: सारा अली खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में होनहार एक्ट्रेसेस में से एक माना जाता है। उन्होंने बहुत कम समय में अपना एक बहुत बड़ा फैन बेस बना लिया है, और उनके फैंस बर्ताव की तारीफें भी करते हैं, लेकिन कल वो एक वजह से ट्रोल हो गई थीं, जिसका जवाब अब हसीना ने बड़ी बेबाकी से दिया है।

सारा अली खान हुई थीं ट्रोल

सारा अली खान इस वक्त विक्की कौशल स्टारर फिल्म, 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और इसकी रिलीज से पहले एक्ट्रेस उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आशीर्वाद लेने के लिए गई थी। स्टार किड ने अपनी यात्रा से तस्वीरें पोस्ट करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, कुछ ही समय में एक्ट्रेस की फोटो और वीडियो वायरल हो गए और उन्हें बड़े पैमाने पर रिएक्शन मिले और उनके धार्मिक विश्वासों के लिए उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स पर पलटवार किया है।

Recommended Video

Sara Ali Khan ने Trolls को दिया जवाब, Mahakal के दर्शन करने पर हुई थी बुरी तरह Troll! FilmiBeat

एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

सारा ने कहा, "ईमानदारी से मैं ये कह चुकी हूं और फिर से कहूंगी... कि मैं अपने काम को बहुत गंभीरता से लेती हूं। मैं काम करती हूं जनता के लिए, आप लोगों के लिए। अगर आप लोगों को मेरा काम अच्छा ना लगे। .. तो मुझे बुरा लगेगा। लेकिन ये जो मेरी निजी मान्यता है। मैं अजमेर शरीफ उतनी शिद्दत से जाऊंगी, जितनी कि बंगला साहिब, जितना महाकाल और मैं जाती रहूंगा। तो उसको भी जो बोल सकता है। वो बोल सकते हैं। मुझे कोई समस्या नहीं है। लेकिन कहीं भी जाकर सबसे जरूरी बात ये होती है कि आपको वहां की उर्जा अच्छी लगनी चाहिए...मैं उर्जा में मान्यता रखती हूं। अगर आपको मेरा काम पसंद नहीं है तो मुझे बुरा लगेगा लेकिन मेरी निजी मान्यताएं मेरी अपनी हैं। मैं दर्शन करना जारी रखूंगी, लोग जो चाहे कह सकते हैं, मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

विक्की ने भी दिया साथ

विक्की कौशल ने बातचीत में जोड़ा और अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा, "इंटरनेट एक खुला माध्यम है आप कुछ भी बोल सकते हैं। आपकी मर्जी आप कहां ध्यान दोगे। आपको बता दें, सारा अली खान और विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का डायरेक्शन लक्ष्मण उटेकर कर रहे हैं। यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read more about: sara ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X