..................... Bollywood Live Updates ranveer deepika new house adjacent to mannat adipurush ticket update - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: SRK का पड़ोसी बनने के लिए दीपिका ने दी भारी कीमत, हनुमान के बगल वाली सीट होगी महंगी?

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 12 June: मनोरंजन जगत में आए दिन कोई ना कोई खबर चर्चा का विषय बनी रहती है। अगर आप भी खुद को इन खबरों से महरूम नहीं रखना चाहते हैं और खुद को इस जगत का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमारे इस खास लाइव के साथ।

SRK का पड़ोसी बनने के लिए रणवीर दीपिका ने चुकाई भारी कीमत

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नया आशियाना बनकर तैयार है। रणवीर दीपिका का ये घर शाहरुख खान के मन्नत से एकदम करीब है। इस साल के अंत तक ये जोड़ी शाहरुख खान की पड़ोसी बन जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर और दीपिका का यह घर लगभग 119 करोड़ रुपए में बन रहा है। आपको बता दें, जिस अपार्टमेंट रणवीर दीपिका रहने जा रहे हैं, उसमें पहले से ही 15 फ्लोर हैं और 16वें फ्लोर से लेकर 19वें फ्लोर तक रणवीर और दीपिका का घर बन रहा है।

LIVE Feed
  • Jun 12, 2023 3:31 PM

    50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने प्रभु देवा

    डायरेक्टर- एक्टर- कोरियोग्राफी प्रभु देवा के घर में किलकारियां गूंजी हैं। अभिनेता चौथी बार पिता बने हैं। उनकी दूसरी पत्नी हिमानी ने बेटी को जन्म दिया है। इस खबर की पुष्टि करते हुए प्रभुदेवा ने कहा, "हां, ये सच है। मैं इस उम्र में फिर से पिता हूं। मैं बहुत खुश और कंप्लीट महसूस कर रहा हूं।"

  • Jun 12, 2023 3:29 PM

    फिल्म 'ग्लैडिएटर 2' के सेट पर हुआ गंभीर हादसा, स्टंट सीन के दौरान इतने क्रू मेंबर्स घायल

    फिल्म 'ग्लैडिएटर' के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'ग्लैडिएटर 2' की शूटिंग चल रही है और हर डिटेल को सीक्रेट रखा जा रहा है, लेकिन हाल ही एक खबर सामने आई है कि फिल्म के सेट पर गंभीर हादसा हो गया, जिसमें 10 क्रू मेंबर्स घायल हो गए, जिन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं, कहा जा रहा है कि छह क्रू मेंबर्स को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, बाकि अन्य चार क्रू मेंबर्स का इलाज चल रहा है। हादसा तब हुआ, जब 'ग्लैडिएटर 2' के एक अहम स्टंट सीक्वेंस की शूटिंग की जा रही थी।

  • Jun 12, 2023 1:54 PM

    Gadar 2 Teaser: सनी देओल ने एक्शन अवतार से मचाया तहलका

    गदर की री- रिलीज के साथ ही फिल्म के सीक्वल का उत्साह फैंस के बीच चरम पर पहुंच चुका है। इसी उत्साह को देखते हुए अब अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म गदर 2 का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, जहां सनी देओल का एक्शन अवतार देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं।

  • Jun 12, 2023 1:00 PM

    अहान पांडे अब सिनेमा जगत में दिखाएंगे अपनी एक्टिंग का जादू, मिला ब्रेक!

    Ahaan Pandey: भारत के लोकप्रिय प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा नए-नए सितारों को खोजने की अपनी रुचि को बनाए हुए है। कई नए चेहरों को लॉन्च करने के बाद अब खबर आ रही है कि यश राज फिल्म्स अनन्या पांडे के भाई आदित्य अहान पांडे को भी एक बड़ा ब्रेक देने वाले हैं। आदित्य चोपड़ा उन्हें तैयार कर रहे हैं और उनकी फिल्म अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी। परंतु यश राज फिल्म्स द्वारा अहान के ब्रेक की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

    अहान पांडे अब सिनेमा जगत में दिखाएंगे अपनी एक्टिंग का जादू, मिला ब्रेक!
  • Jun 12, 2023 12:40 PM

    Kangana Ranaut ने करण जौहर और रणबीर कपूर पर फिर किया हमला

    अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में कंगना रनौत ने अब रणबीर कपूर के साथ साथ करण जौहर पर भी हमला किया है। यहां तक कि उन्होंने दोनों को शकुनि और दुर्योधन तक कह दिया और बताया कि सुशांत की मौत के पीछे इन्हीं का हाथ था।

    Kangana Ranaut ने करण जौहर और रणबीर कपूर पर फिर किया हमला
  • Jun 12, 2023 12:36 PM

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म पर बोलीं कंगना रनौत

    कंगना रनौत काफी कम किसी दूसरे स्टार की फिल्म को प्रमोट करती हैं। इस वक्त उन्होने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म टीकू वेड्स शेरू को प्रमोट करते हुए एक पोस्ट किया है।

  • Jun 12, 2023 11:21 AM

    रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' के निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

    Sandeep Vanga Reddy: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनीमल को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। दरअसल अभिनेता की फिल्म एनिमल का प्री टीजर रिलीज हो गया है। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी यह फिल्म देखकर दर्शक चौंकने वाली है खुद निर्देशक ने इसको लेकर बयान दिया है।

  • Jun 12, 2023 11:09 AM

    Sonakshi Sinha ने Zaheer Iqbal को बगल में खड़े होने से क्यों किया मना?

    दरअसल हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा पोज दे रही होती हैं कि तभी जहीर इकबाल आते हैं और सोनाक्षी सिन्हा के बगल में खड़े होने लगते हैं। इतने में सोनाक्षी सिन्हा उनसे बगल में खड़े होने के लिए मना करती हैं और कहती हैं कि हुमा कुरैशी के बगल में खड़े हो जाओ जाकर।

  • Jun 12, 2023 10:47 AM

    आदिपुरुष फर्स्ट ट्विटर रिव्यू

    ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। रिलीज से 4 दिनों पहले ही फिल्म की पहली समीक्षा सामने आई है, जिसे ट्विटर पर Always Bollywood ने शेयर किया है। उन्होंने आदिपुरुष को 4 स्टार देते हुए शानदार फिल्म बताया है। Always Bollywood ने ट्वीट करते हुए लिखा- "#Adipurush देखने में एक शानदार और ऐसी मनोरंजक फिल्म है, जिसे देखते हुए हमें ऐसा महसूस होता है कि हम वास्तव में उस दिव्य युग में हैं.. इसे देखने के बाद जो फीलिंग आती है वो शब्दों से परे है.."

    आदिपुरुष फर्स्ट ट्विटर रिव्यू
  • Jun 12, 2023 10:25 AM

    आमिर खान के साथ नजर आए अल्लू अर्जुन और ऋतिक रोशन

    इस वक्त ऐसा ही कुछ सामने आया है क्योंकि आमिर खान के साथ ऋतिक रोशन और अल्लू अर्जुन की तस्वीर वायरल हो रही है। एक ही फ्रेम में इन सितारों ने सामने आकर धमाका कर दिया है, सोशल मीडिया पर तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। सभी मधु मेंटेना के रिसेप्शन पर पहुंचे थे।

    आमिर खान के साथ नजर आए अल्लू अर्जुन और ऋतिक रोशन
  • Jun 12, 2023 9:50 AM

    अलाया एफ के अंदाज ने जीता दिल

    दरअसल अभिनेत्री ने हाल ही में मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी की शादी में एक सेक्सी साड़ी में एंट्री मारी थी और और सभी नेटिज़न्स का ध्यान खींच लिया था। अभिनेत्री एक सीक्विन ब्लैक साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थी जिसे उसने उसी के एक ब्रालेट के साथ पेयर किया था।

    अलाया एफ के अंदाज ने जीता दिल
  • Jun 12, 2023 9:30 AM

    हनुमान जी के बगल वाली सीट होंगी महंगी? Adipurush देखने का बनाया है मन तो जरूर पढ़ें ये खबर

    टीम ने पिछले मंगलवार को तिरुपति में एक भव्य प्री-रिलीज इवेंट में फिल्म का एक्शन ट्रेलर लॉन्च किया, जहां उन्होंने यह भी घोषणा की कि आदिपुरुष को दिखाने वाले प्रत्येक थिएटर में भगवान हनुमान के लिए एक सीट आरक्षित होगी। इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 'भगवान हनुमान सीट' के बगल वाली सीटों के टिकट महंगे होंगे। अब, रविवार को, प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज़ ने इन अफवाहों पर स्पष्टीकरण जारी किया है।

    हनुमान जी के बगल वाली सीट होंगी महंगी? Adipurush देखने का बनाया है मन तो जरूर पढ़ें ये खबर

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X