..................... Kangana Ranaut attacks Karan Johar calling 'Shakuni' and Ranbir Kapoor as 'Duryodhan', mentions Hrithik and Sushant too - Hindi Filmibeat

Kangana Ranaut ने करण जौहर और रणबीर कपूर पर फिर किया हमला, ऋतिक रोशन का भी जोड़ा नाम

kangana-ranaut-attacks-karan-johar-calling-shakuni-ranbir-kapoor-duryodhan-mentions-hrithik-sushant

Kangana Ranaut attacks Karan Johar and Ranbir Kapoor: कंगना रनौत ने बीते दिनों इस बात को लेकर रणबीर कपूर पर गहरा निशाना साधा कि उन्हें रामायण में 'राम' के किरदार के लिए कैसे अप्रोच किया जा सकता है। उन्होंने एक्टर को ड्रग एडिक्ट और वुमननाइजर तक बता दिया था।

लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में कंगना रनौत ने अब रणबीर कपूर के साथ साथ करण जौहर पर भी हमला किया है। यहां तक कि उन्होंने दोनों को शकुनि और दुर्योधन तक कह दिया और बताया कि सुशांत की मौत के पीछे इन्हीं का हाथ था।

करण जौहर को शकुनि, रणबीर को दुर्योधन कहा

कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "कल वाली बात को आगे बढ़ाती हूं। फिल्म इंडस्ट्री में कई प्रकार के खतरे हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा बड़ा खतरा है दुर्योधन (सफेद Rat) और शकुनि (पा जो) की जोड़ी। वह खुद को सबसे ज्यादा गॉसिप्स करने वाला, जलनशील और इनसिक्योर बताते हैं। ये खुद को फिल्म इंडस्ट्री का सूचना प्रसारण मंत्रालय बताते हैं। पूरी फिल्म इंडस्ट्री जानती है कि वे सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ सभी फेक ब्लाइंड आइटम के पीछे के मुख्य संदिग्ध थे। उन्होंने ही सुशांत को सुसाइड करने पर मजबूर किया। इन्होंने ही मेरे और HR (ऋतिक रोशन) के खिलाफ कई ओछे रियूमर्स फैलाए थे। जिसकी वजह से मेरी जिंदगी और करियर में प्रभावित रहा।"

पॉवर में आते ही जेल भेजवाउंगी

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- "हो सकता है कि आज मैं इस स्थिति में नहीं हूं.. लेकिन मैं एक शपथ लेती हूं कि जब भी मैं पॉवर में आऊंगी, मैं ऐसे लोगों को बेनकाब करूंगी, जो डार्क वेब, हैकिंग, जासूसी, और अवैध रूप से मानहानि करने में शामिल हैं। जेल की सलाखों के पीछे भेजने के लिए इतना काफी होगा। मैं इन सबके बारे में पिछले एक दशक से बात कर रही हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X